• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो कार डिस्काउंट ऑफरः फरवरी 2024 में क्विड, ट्राइबर और काइगर पर पाएं 75,000 रुपये तक की छूट

    यदि आप फरवरी में नई रेनो कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। इस महीने रेनो क्विड, ट्राइबर और काइगर पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की जा रही है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 75,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ऑफर्स के तहत नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस, और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे बेनेफिट दिए जा रहे हैं। यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स 2023 और 2024 में बने मॉडल्स पर मान्य हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 07, 2024 11:11 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2024 11:11 IST
    last updated onFeb 07, 2024 11:11 IST
    418 Views
    • Write a कमेंट

    यदि आप फरवरी में नई रेनो कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। इस महीने रेनो क्विड, ट्राइबर और काइगर पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की जा रही है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 75,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ऑफर्स के तहत नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस, और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे बेनेफिट दिए जा रहे हैं। यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स 2023 और 2024 में बने मॉडल्स पर मान्य हैं।

    नोट: अगर आप 2023 में बने मॉडल को खरीदते हैं तो 2024 मॉडल के कंपेरिजन में इसकी रीसेल वैल्यू थोड़ी कम रह सकती है।

    रेनो क्विड 

    Renault Kwid

    ऑफर्स 

    राशि 

    2023 मॉडल

    2024 मॉडल

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये तक 

    15,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपये तक 

    12,000 रुपये तक 

    अधिकतम बचत 

    72,000 रुपये तक 

    47,000 रुपये तक 

    • ऊपर बताए गए 2023 मॉडल डिस्काउंट ऑफर रेनो क्विड कार के कुछ वेरिएंट्स पर ही दिए जा रहे हैं।

    • 2023 में बनी क्विड कार के अर्बन नाइट एडिशन पर केवल लॉयल्टी और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    • 2024 में बनी क्विड के बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर सभी वेरिएंट पर सभी वेरिएंट पर ऊपर बताए ऑफर मिल रहे हैं।

    • 2024 रेनो क्विड आरएक्सई वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।

    • रेनो क्विड की कीमत 4.70 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये के बीच है।

    • इस हैचबैक कार पर एडिशनल रेफरल बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: होंडा कार डिस्काउंट ऑफरः फरवरी 2024 में सिटी और अमेज सेडान पर पाएं 1 लाख रुपये से ज्यादा की छूट

    रेनो ट्राइबर 

    Renault Triber

    ऑफर्स 

    राशि 

    2023 मॉडल

    2024 मॉडल

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये तक 

    -

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये तक 

    15,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपये तक 

    12,000 रुपये तक 

    अधिकतम बचत

    67,000 रुपये तक 

    37,000 रुपये तक 

    • ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर्स रेनो ट्राइबर एमपीवी के कुछ वेरिएंट पर ही मान्य हैं, ऐसे में आप जिस वेरिएंट को ले रहे हैं डीलरशिप पर उसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करें।

    • ट्राइबर 2024 मॉडल के बेस वेरिएंट आरएक्सई वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी बोनस ही मिल रहा है।

    • 2024 में बनी रेनो ट्राइबर एमपीवी पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • रेनो ट्राइबर की कीमत 6 लाख रुपये से 8.97 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: पेटीएम फास्टैग और केवायसी अपडेटः क्या फरवरी के बाद भी काम करेगा आपका फास्टैग, जानिए यहां

    रेनो काइगर

    Renault Kiger

    ऑफर्स 

    राशि 

    2023 मॉडल

    2024 मॉडल

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक 

    -

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये तक 

    15,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक 

    12,000 रुपये तक 

    अधिकतम बचत

    75,000 रुपये तक 

    37,000 रुपये तक 

    • यह डिस्काउंट ऑफर्स रेनो की सब-4 मीटर कार के कुछ वेरिएंट्स पर ही दिए जा रहे हैं।

    • रेनो काइगर 2023 मॉडल पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं।

    • 2023 में बनी काइगर के अर्बन नाइट एडिशन पर केवल एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।

    • काइगर 2024 मॉडल पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।

    • 2024 में बनी रेनो काइगर के बेस वेरिएंट आरएक्सई पर केवल लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।

    • काइगर एसयूवी की कीमत 6 लाख रुपये से 11.23 लाख रुपये के बीच है।

    नोट: 

    • रेनो अपनी सभी कारों पर 5,000 रुपये का रूरल डिस्काउंट दे रही है, लेकिन ग्राहक रूरल ऑफर और कॉर्पोरेट डिस्काउंट में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं।

    • 'रीलिव' स्क्रेपेज प्रोग्राम के तहत रेनो सभी कारों पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

    • ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर्स राज्य व शहर अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए नजदीकी रेनो डीलरशिप पर संपर्क करें।

    • सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

    यह भी देखेंः रेनो क्विड ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है