• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा कार डिस्काउंट ऑफरः अगस्त 2023 में अमेज और सिटी सेडान पर पाएं 73,000 रुपये से ज्यादा की छूट

    होंडा सिटी के हाइब्रिड मॉडल पर भी डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की जा रही है

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 03, 2023 11:01 ist
    info icon
    published onAug 03, 2023 11:01 IST
    last updated onAug 03, 2023 11:01 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    Honda City, Amaze and City Hybrid

    • होंडा सिटी पेट्रोल पर 73,000 रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है।
    • सिटी हाइब्रिड पर 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
    • अमेज सेडान पर ग्राहक 23,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं।

    अगर आप इस महीने होंडा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अगस्त में होंडा की सिटी और अमेज सेडान पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है जिसके चलते ग्राहक इन पर 73,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए होंडा के मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफरः

    पांचवी जनरेशन सिटी

    Honda City

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज (ऑप्शनल)

    10,946 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये तक

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    8,000 रुपये तक

    स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    73,946 रुपये तक

    • सिटी पेट्रोल पर अधिकतम 73,000 रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है, जिसमें 8,000 रुपये के स्टैंडर्ड कॉर्पोरेट डिस्काउंट के अलावा 20,000 रुपये का अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है।
    • ग्राहक नकद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज में से कोई एक ऑफर चुन सकते हैं।
    • जिन लोगों के पास पहले से होंडा कार है वे अपनी गाड़ी को एक्सचेंज में देकर नई सिटी सेडान लेते हैं तो उन्हें 20,000 रुपये का होंडा कार एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा। वहीं दूसरी कंपनी की कार को एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपये एक्सचेंज बोनस 8,000 रुपये मिलेगा।
    • होंडा सिटी की कीमत 11.57 लाख रुपये से 16.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    होंडा सिटी हाइब्रिड

    Honda City Hybrid

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    40,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    40,000 रुपये तक

    • सिटी हाइब्रिड के वी वेरिएंट पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।
    • होंडा सिटी हाइब्रिड की प्राइस 18.89 लाख रुपये से 20.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    अमेज

    Honda Amaze

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज (ऑप्शनल)

    12,296 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    6,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    23,296 रुपये तक

    • अमेज पर एक्सचेंज बोनस और अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • हालांकि ग्राहक इस पर 12,296 रुपये तक फ्री एसेसरीज का ऑप्शन चुन सकते हैं जो सिटी पेट्रोल पर मिल रही फ्री एसेसरीज से ज्यादा है।
    • होंडा अमेज की कीमत 7.05 लाख रुपये से 9.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ऊपर बताए ऑफर आपके राज्य और शहर में अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में डिस्काउंट ऑफर की सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप पर संपर्क करें।

    यह भी देखेंः होंडा सिटी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    होंडा सिटी 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी 2023-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है