• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून में एमजी कॉमेट ईवी, टाटा टियागो ईवी, टिगोर ईवी और पंच ईवी जैसी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    एमजी कॉमेट यहां एकमात्र इलेक्ट्रिक गाड़ी है जिस पर लिस्ट के 20 शहर में से तीन में कोई वेटिंग पीरियड नहीं चल रहा है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 11, 2024 13:14 ist
    info icon
    published onJun 11, 2024 13:14 IST
    last updated onJun 11, 2024 13:14 IST
    214 Views
    • Write a कमेंट

    MG Comet EV, Tata Tigor EV, Tata Tiago EV, and Tata Punch EV

    भारत में 15 लाख रुपये के बजट में इस समय टाटा टियागो ईवी, एमजी कॉमेट ईवी और टाटा पंच ईवी जैसी इलेक्ट्रिक कार के विकल्प मौजूद हैं। अगर आप इस महीने इस रेंज में इलेक्ट्रिक गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो आपको इन्हें घर लाने के लिए 4 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। यहां हमनें देश के टॉप 20 शहर में 15 लाख रुपये बजट वाली इलेक्ट्रिक कारों पर चल रहे वेटिंग पीरियड की लिस्ट साझा की है, जिससे आपको यह समझने में आसानी रहेगी कि आपको इनकी डिलीवरी कब तक मिल सकती है।

    नोटः हमनें इस लिस्ट में सिट्रोएन ईसी3 को शामिल नहीं किया है, क्योंकि इसका डाटा उपलब्ध नहीं है।

    शहर

    एमजी कॉमेट ईवी

    टाटा टियागो ईवी

    टाटा टिगोर ईवी

    टाटा पंच ईवी

    नई दिल्ली

    वेटिंग पीरियड नहीं

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    नई दिल्ली

    2 महीने

    3 महीने

    2 महीने

    3 महीने

    मुंबई

    2-3 महीने

    1.5-2 महीने

    1.5-2 महीने

    1.5-2 महीने

    हैदराबाद

    1.5 महीने

    2 महीने

    2-3 महीने

    2 महीने

    पुणे

    1-2 महीने

    2 महीने

    2-3 महीने

    1 महीना

    चेन्नई

    1.5-2 महीने

    2.5 महीने

    2-2.5 महीने

    2-2.5 महीने

    जयपुर

    वेटिंग पीरियड नहीं

    2 महीने

    2-3 महीने

    2 महीने

    अहमदाबाद

    वेटिंग पीरियड नहीं

    2 महीने

    2 महीने

    2.5 महीने

    गुरुग्राम

    1-2 महीने

    2 महीने

    1.5 महीने

    2.5 महीने

    लखनऊ

    2 महीने

    2-3 महीने

    2-3 महीने

    2-3 महीने

    कोलकाता

    1.5 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    ठाणे

    2-2.5 महीने

    2 महीने

    2-3 महीने

    2 महीने

    सूरत

    1-1.5 महीने

    2 महीने

    1.5 महीने

    2.5 महीने

    गाजियाबाद

    1.5 महीने

    2 महीने

    2-3 महीने

    1 महीना

    चंडीगढ़

    3-4 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    1.5-2.5 महीने

    कोयंबटूर

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    पटना

    1.5-2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    1.5-2.5 महीने

    फरीदाबाद

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    इंदौर

    1-2 महीने

    1.5-2 महीने

    1.5-2 महीने

    1.5-2 महीने

    नोएडा

    2 महीने

    2-3 महीने

    2 महीने

    2-3 महीने

    MG Comet EV

    • इस लिस्ट की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट ईवी अधिकांश शहरों में करीब दो महीने में डिलीवरी के लिए उपलब्ध है, लेकिन चंडगढ़ में इसके लिए सबसे ज्यादा चार महीनों तक का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली, जयपुर और अहमदाबाद में इस पर कोई वेटिंग पीरियड नहीं चल रहा है।

    • टाटा टियागो इलेक्ट्रिक पर अधिकांश शहर में दो महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं बेंगलुरु, लखनऊ, और नोएडा में तीन महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

    Tata Tigor EV

    • जून 2024 में टाटा टिगोर ईवी पर छह शहरों में करीब दो से तीन महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि मुंबई, गुरुग्राम, सूरत और इंदौर में इसे सबसे जल्दी एक या आधे महीने में घर लाया जा सकता है।

    • टाटा पंच ईवी पर औसत वेटिंग पीरियड करीब दो से तीन महीने है, लेकिन पुणे और गाजियाबाद में इसकी डिलीवरी एक महीने में ली जा सकती है।

    • यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि नई कार पर वेरिएंट, कलर और डीलरशिप पर उपलब्ध स्टॉक के आधार पर वेटिंग पीरियड अलग-अलग हो सकता है, ऐसे में सही जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी शोरूम पर संपर्क करें।

    यह भी देखेंः टाटा टियागो ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है