• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति कार डिस्काउंट ऑफरः इस दिवाली ऑल्टो के10, ईको, वैगनआर, एस-प्रेसो, स्विफ्ट, डिजायर और सेलेरियो पर पाएं 59,000 रुपये तक की छूट

    यह कार डिस्काउंट ऑफर 12 नवंबर तक मान्य है, इसके बाद ऑफर में बदलाव हो सकते हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 07, 2023 11:29 ist
    info icon
    published onNov 06, 2023 17:33 IST
    last updated onNov 07, 2023 11:29 IST
    493 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Arena Diwali discounts

    • मारुति सेलेरियो पर अधिकतम 59,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • मारुति एस-प्रेसो पर 54,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

    • वैगनआर और स्विफ्ट पर 5,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

    • ऑल्टो 800 और डिजायर पर केवल क्रमशः 15,000 रुपये और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

    दिवाली में अब कुछ ही शेष बचे हैं और इस शुभ अवसर पर भारी डिस्काउंट ऑफर के चलते अधिकांश लोग नए प्रोडक्ट खरीदना पसंद करते हैं और इस मौके पर नई कार की भी अच्छी खासी बिक्री होती है। मारुति ने इस मौके को भुनाने के लिए अपनी कुछ एरीना कार पर डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं जो 12 नवंबर 2023 तक मान्य है। यहां देखिए मारुति की किस कार पर मिल रही है कितनी छूटः

    ऑल्टो 800

    Maruti Alto 800

    ऑफर

    राशि

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कुल बचत

    15,000 रुपये तक

    • मारुति ऑल्टो 800 बंद हो चुकी है और इसके केवल बचे हुए स्टॉक पर ऊपर बताए एक्सचेंज बोनस का फायदा लिया जा सकता है।

    • सभी पेट्रोल (बेस मॉडल स्टैंडर्ड को छोड़कर) और सीएनजी वेरिएंट पर ये ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • मारुति ऑल्टो 800 की कीमत बंद होने के दौरान 3.54 लाख रुपये से 5.13 लाख रुपये के बीच थी।

    ऑल्टो के10

    Maruti Alto K10

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    30,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये

    कुल बचत

    49,000 रुपये तक

    • मारुति ऑल्टो के10 के मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों वेरिएंट्स पर यह डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

    • सीएनजी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 20,000 रुपये रखा गया है, जबकि इस पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।

    • मारुति ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है।

    एस-प्रेसो

    Maruti S-Presso

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    30,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये

    कुल बचत

    54,000 रुपये तक

    • मारुति एस-प्रेसो के सभी वेरिएंट्स (सीएनजी को छोड़कर) पर यह बचत की जा सकती है।

    • सीएनजी वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस यही मान्य है, जबकि कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • मारुति एस प्रेसो की प्राइस 4.26 लाख रुपये से 6.12 लाख रुपये के बीच है।

    ईको

    Maruti Eeco

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल बचत

    29,000 रुपये तक

    • मारुति ईको के सभी वेरिएंट (सीएनजी को छोड़कर) पर यह डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।

    • सीएनजी वेरिएंट पर यही एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, लेकिन इन पर नकद डिस्काउंट 5,000 रुपये रखा गया है और कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • मारुति ईको की कीमत 5.27 लाख रुपये से 6.53 लाख रुपये के बीच है।

    सेलेरियो

    Maruti Celerio

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल बचत

    59,000 रुपये तक

    • मारुति सेलेरियो के केवल मिड वेरिएंट वीएक्सआई, जेडएक्सआई और टॉप मॉडल जेडएक्सआई प्लस (मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ) पर यह ऑफर मान्य है।

    • शुरुआती वेरिएंट एलएक्सआई और सभी एएमटी वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि बाकी ऑफर यही मान्य है।

    • मारुति सेलेरियो सीएनजी पर 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, लेकिन इस पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • इस कॉम्पैक्ट हैचबैक कार की कीमत 5.37 लाख रुपये से 7.14 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: 10 लाख रुपये तक की इन 8 कारों के ​हर वेरिएंट में दिए गए हैं 6 एयरबैग्स,आप भी डालिए एक नजर

    वैगनआर

    Maruti Wagon R

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल बचत

    49,000 रुपये तक

    • मारुति वैगनआर के सभी वेरिएंट (सीएनजी को छोड़कर) पर यह ऑफर मान्य है।

    • मारुति वैगनआर सीएनजी पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, जबकि अन्य ऑफर में कोई बदलाव नहीं है।

    • एक्सचेंज बोनस केवल 7 साल से कम पुरानी कार को एक्सचेंज कर नई वैगनआर लेने पर मान्य है। 7 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी होने पर एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपये है।

    • मारुति वैगन आर की कीमत 5.54 लाख रुपये से 7.42 लाख रुपये के बीच है।

    स्विफ्ट

    Maruti Swift

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल बचत

    49,000 रुपये तक

    • मारुति स्विफ्ट के सीएनजी मॉडल को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर यह डिस्काउंट ऑफर मान्य है।

    • इस हैचबैक के सीएनजी वेरिएंट पर केवल नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • इस पर एक्सचेंज बोनस 20,000 रुपये है, जबकि 7 साल से ज्यादा पुरानी कार को एक्सचेंज कर नई स्विफ्ट लेने पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

    • स्विफ्ट स्पेशल एडिशन के लिए ग्राहकों को 8400 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इस पर भी 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • मारुति स्विफ्ट की कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.03 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: मारुति स्विफ्ट का 2024 मॉडल भारत में टेस्टिंग के दौरान आया नजर,नई जानकारियां आई सामने

    डिजायर

    Maruti Dzire

    ऑफर

    राशि

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कुल बचत

    10,000 रुपये तक

    • मारुति डिजायर पर 10,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई भी ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

    • मारुति डिजायर की कीमत 6.51 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये के बीच है।

    नोटः आपके राज्य और शहर में डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवंबर में कोई भी मारुति एरीना कार बिना वेटिंग पीरियड के उपलब्ध नहीं है। ऐसे में हम आपको ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी मारुति एरीना डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देते हैं। 

    सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखेंः मारुति स्विफ्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Alto 800 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है