• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो कार डिस्काउंट ऑफरः अप्रैल 2024 में क्विड, ट्राइबर और काइगर पर पाएं 52,000 रुपये तक की छूट

    अप्रैल में रेनो अपनी क्विड, ट्राइबर और काइगर कार पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। इन ऑफर्स के तहत नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यहां देखें रेनो के सभी मॉडल-वाइज़ डिस्काउंट ऑफर: 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 10, 2024 10:44 ist
    info icon
    published onApr 10, 2024 10:43 IST
    last updated onApr 10, 2024 10:44 IST
    366 Views
    • Write a कमेंट

    • रेनो काइगर सबकॉम्पेक्ट एसयूवी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • रेनो काइगर पर अधिकतम 52,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

    • रेनो क्विड और ट्राइबर एमपीवी पर 47,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • सभी ऑफर अप्रैल 2024 के अंत तक मान्य हैं।

    अप्रैल में रेनो अपनी क्विड, ट्राइबर और काइगर कार पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। इन ऑफर्स के तहत नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यहां देखें रेनो के सभी मॉडल-वाइज़ डिस्काउंट ऑफर:

    रेनो क्विड

    Renault Kwid

    ऑफर

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपये तक

    कुल फायदे 

    47,000 रुपये तक

    • ऊपर बताए गए फायदे रेनो क्विड के बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स के साथ दिए जा रहे हैं।

    • क्विड हैचबैक के बेस वेरिएंट आरएक्सई पर केवल 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस रखा गया है।

    • रेनो क्विड की कीमत 4.70 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई कार डिस्काउंट ऑफरः अप्रैल में आई20, ऑरा, वेन्यू और ग्रैंड आई10 निओस पर पाएं 48,000 रुपये तक की छूट

    ट्राइबर

    Renault Triber

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपये तक

    कुल फायदे 

    47,000 रुपये तक

    • ऊपर बताए गए डिस्काउंट ऑफर रेनो ट्राइबर के बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स के साथ दिए जा रहे हैं। 

    • ट्राइबर के बेस वेरिएंट आरएक्सई पर केवल लॉयल्टी बोनस रखा गया है।

    • रेनो ट्राइबर की कीमत 6 लाख रुपये से 8.97 लाख रुपये के बीच है। 

    रेनो काइगर

    Renault Kiger

    ऑफर

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपये तक

    अधिकतम फायदे 

    52,000 रुपये तक

    • अप्रैल में रेनो काइगर कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं। इस गाड़ी पर सबसे ज्यादा 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी फायदे काइगर के बेस वेरिएंट आरएक्सई पर मान्य नहीं है। काइगर के बेस वेरिएंट आरएक्सई के साथ केवल लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।

    • रेनो काइगर की कीमत 6 लाख रुपये से 11.23 लाख रुपये के बीच है।

    नोट

    • रेनो अपनी सभी कारों पर 5,000 रुपये का रूरल डिस्काउंट ऑप्शनल दे रही है, लेकिन ग्राहक रूरल ऑफर और कॉर्पोरेट डिस्काउंट में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं।

    • 'रीलिव' स्क्रेपेज प्रोग्राम के तहत रेनो सभी कारों पर 10,000 रुपये का ऑप्शनल डिस्काउंट दे रही है।

    • रेनो अपनी सभी कारों पर रेफेरल बेनिफिट्स भी दे रही है।

    • ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर राज्य व शहर अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, ऐसे में ऑफर की सही जानकारी के लिए नजदीकी रेनो डीलरशिप पर संपर्क करें।

    • सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखेंः रेनो क्विड ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है