• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड इकोस्पोर्ट कार की कीमत में हुआ इजाफा, जानें पहले से कितनी हुई महंगी

    फोर्ड इकोस्पोर्ट कार की कीमत (Ford Ecosport Price) में इजाफा किया गया है। कंपनी ने इस एसयूवी कार के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स की कीमतें 1500 रुपए तक बढ़ा दी है। यहां देखें इस गाड़ी की नई प्राइस लिस्ट:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 30, 2020 10:46 ist
    info icon
    published onOct 30, 2020 10:38 IST
    last updated onOct 30, 2020 10:46 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    Ford EcoSport

    • फोर्ड इको स्पोर्ट कार के पेट्रोल वेरिएंट्स की प्राइस अब 8.19 लाख रुपए से शुरू होकर 11.23 लाख रुपए तक जाती है।  
    • इस एसयूवी के डीजल वेरिएंट्स की कीमत अब 8.69 लाख रुपए से 11.73 लाख रुपए के बीच है।
    • इकोस्पोर्ट के टाइटेनियम डीजल मैनुअल वेरिएंट की प्राइस में कोई इज़ाफा नहीं हुआ है।

    फोर्ड इकोस्पोर्ट कार की कीमत (ford ecosport price) में इजाफा हुआ है। कंपनी ने इस एसयूवी कार के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स की कीमतें 1500 रुपए तक बढ़ा दी है। यहां देखें इस गाड़ी की नई प्राइस लिस्ट:- 

    पेट्रोल

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    इकोस्पोर्ट एम्बिएंट एमटी 

    8,17,500 रुपए 

    8,19,000 रुपए 

    1,500 रुपए 

    इकोस्पोर्ट ट्रेंड एमटी 

    8,97,500 रुपए 

    8,99,000 रुपए 

    1,500 रुपए 

    इकोस्पोर्ट टाइटेनियम एमटी 

    9,76,500 रुपए 

    9,78,000 रुपए 

    1,500 रुपए 

    इकोस्पोर्ट टाइटेनियम एटी 

    10,66,500 रुपए 

    10,68,000 रुपए 

    1,500 रुपए 

    इकोस्पोर्ट टाइटेनियम+ एमटी

    10,66,500 रुपए  

    10,68,000 रुपए 

    1,500 रुपए  

    इकोस्पोर्ट टाइटेनियम+ एटी

    11,56,500 रुपए 

    11,58,000 रुपए 

    1,500 रुपए 

    इकोस्पोर्ट थंडर एमटी 

    10,66,500 रुपए 

    10,68,000 रुपए 

    1,500 रुपए 

    इकोस्पोर्ट एस एमटी

    11,21,500 रुपए 

    11,23,000 रुपए 

    1,500 रुपए 

    डीजल

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत

    अंतर 

    इकोस्पोर्ट एम्बिएंट एमटी 

    8,67,500 रुपए 

    8,69,000 रुपए 

    1,500 रुपए 

    इकोस्पोर्ट ट्रेंड एमटी 

    9,47,500 रुपए 

    9,49,000 रुपए

    1,500 रुपए 

    इकोस्पोर्ट टाइटेनियम एमटी 

    9,99,900 रुपए 

    9,99,900 रुपए 

    --

    इकोस्पोर्ट टाइटेनियम+ एमटी 

    11,16,500 रुपए 

    11,18,000 रुपए 

    1,500 रुपए 

    इकोस्पोर्ट थंडर एमटी 

    11,16,500 रुपए 

    11,18,000 रुपए 

    1,500 रुपए 

    इकोस्पोर्ट एस एमटी

    11,71,500 रुपए 

    11,73,000 रुपए 

    1,500 रुपए 

    ऊपर दी गई टेबल पर गौर करें तो इकोस्पोर्ट के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स की कीमतें 1500 रुपए तक बढ़ गई है। इस गाड़ी के केवल टाइटेनियम डीजल मैनुअल वेरिएंट की प्राइस में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। यह वेरिएंट अब भी 9.99 लाख रुपए में उपलब्ध है।

    Ford EcoSport 1.5-litre diesel engine

    इस 5-सीटर कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 122 पीएस की पावर और 149 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है जिसका पावर आउटपुट 100 पीएस और 215 एनएम है। इस कार में डीजल इंजन के साथ केवल 5-स्पीड एमटी का विकल्प दिया गया है।

    Ford EcoSport rear

    सेगमेंट में फोर्ड इकोस्पोर्ट एसयूवी का मुकाबला किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र, महिंद्रा एक्सयूवी300 और टाटा नेक्सन से है। इसके अलावा इसका कम्पेरिज़न मैग्नाइट और काइगर जैसी अपकमिंग एसयूवीज़ से भी होगा। इन दोनों एसयूवीज को 2021 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : फोर्ड एंडेवर स्पोर्ट वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 35.10 लाख रुपये

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है