• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 किया सोनेट भारत में 12 जनवरी को होगी लॉन्च

    किया सोनेट के फेसलिफ्ट मॉडल से जुड़ी लगभग हर जानकारी सामने आ चुकी है और कुछ डीलरशिप्स पर तो इसका अपडेटेड मॉडल पहुंचना भी शुरू हो चुका है। अब बस केवल इसके लॉन्च होने की तारीख का ही इंतजार किया जा रहा था। जिन लोगों को किया सोनेट 2024 के लॉन्च होने का लंबे समय से इंतजार था उनकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 12 जनवरी को नई किया सोनेट को लॉन्च किया जाएगा। ​नई सोनेट में क्या कुछ मिलेगा खास ये जानिए आगे:

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 09, 2024 19:04 ist
    info icon
    published onJan 09, 2024 19:04 IST
    last updated onJan 09, 2024 19:04 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    2024 Kia Sonet

    किया सोनेट के फेसलिफ्ट मॉडल से जुड़ी लगभग हर जानकारी सामने आ चुकी है और कुछ डीलरशिप्स पर तो इसका अपडेटेड मॉडल पहुंचना भी शुरू हो चुका है। अब बस केवल इसके लॉन्च होने की तारीख का ही इंतजार किया जा रहा था। जिन लोगों को किया सोनेट 2024 के लॉन्च होने का लंबे समय से इंतजार था उनकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 12 जनवरी को नई किया सोनेट को लॉन्च किया जाएगा। ​नई सोनेट में क्या कुछ मिलेगा खास ये जानिए आगे:

    नया एक्सटीरियर डिजाइन

    Kia Sonet Facelift

    सोनेट सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को साल 2020 में लॉन्च किया गया था जिसके बाद इसे पहली बार कोई बड़ा अपडेट दिया गया है। इसके एक्सटीरियर में नए डिजाइन की ग्रिल, फेंग शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ अपडेटेड एलईडी हेडलाइट्स, स्लीक एलईडी फॉगलैंप्स, अपडेटेड कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और अपडेटेड बंपर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं जो कि टेक लाइन, जीटी लाइन और एक्स-लाइन वेरिएंट्स के अनुसार अलग अलग डिजाइन लिए हुए हैं।

    इंटीरियर और फीचर्स

    2024 Kia Sonet interior

    किया सोनेट एसयूवी के नए मॉडल का केबिन काफी हद तक इसके पुराने मॉडल से मिलता जुलता है, जिसमें अपडेटेड क्लाइमेंट कंट्रोल जैसे मामूली बदलाव किए गए हैं। पहले की तरह इसमें सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसबार इसमें किया सोनेट की तरह 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और हुंडई वेन्यू की तरह 4 तरीकों से एडजस्ट हो सकने वाली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले का फीचर दिया गया है।

    2024 Kia Sonet 360-degree camera

    ज्यादा सेफ्टी के लिए अब इसमें लेवल 1 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत लैन-कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं पहले की तरह इसमें छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे।

    पावरट्रेन

    2024 Kia Sonet diesel engine

    किया सोनेट फेसलिफ्ट में कई तरह के पावरट्रेन की चॉइस दी गई है जो कि इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन  

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल *  

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर

    83 पीएस 

    120 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क 

    115 एनएम 

    172 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड आईएमटी, 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी 

    माइलेज 

    18.83 किमी/लीटर 

    18.7  किमी/लीटर,  19.2 किमी/लीटर 

    22.3 किमी/लीटर, सामने आनी बाकी, 18.6 किमी/लीटर

    फेसलिफ्ट मॉडल के साथ ही एकबार फिर से सोनेट कार में डीजल मैनुअल का कॉम्बिनेशन मिलने लगेगा जिसे 2023 की शुरूआत में बंद कर दिया गया था। कंपनी ने फिलहाल इसके डीजल-मैनुअल कॉम्बिनेशन के माइलेज आंकड़ों से पर्दा नहीं उठाया है।

    यह भी पढ़ें: 2024 किया सोनेट का करें इंतजार या चुनें सेगमेंट की दूसरी कार, जानिए यहां

    लॉन्च, प्राइस और मुकाबला

    2024 Kia Sonet rear

    नई सोनेट कार की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और सब-4 मीटर क्रॉसओवर मारुति फ्रॉन्क्स से रहेगा।

    यह भी देखेंः किया सोनेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट‎‌ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है