• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट हुंडई क्रेटा से इंडोनेशिया मोटर शो में उठा पर्दा, देखिए पहले से कितनी अपडेट हुई ये एसयूवी कार

    नई हुंडई क्रेटा का फ्रंट ट्यूसॉन से इंस्पायर्ड है और इसमें नए डिज़ाइन के टेललैंप्स भी दिए गए हैं। इस गाड़ी का केबिन काफी हद तक पहले जैसा ही है। अतिरिक्त फीचर के तौर पर इसमें केवल 10.25-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें एडीएएस के साथ ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हुंडई की इस एसयूवी कार में पहले वाले ही इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। भारत में नई हुंडई क्रेटा को 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 11, 2021 16:22 ist
    info icon
    published onNov 11, 2021 16:22 IST
    last updated onNov 11, 2021 16:22 IST
    643 Views
    • Write a कमेंट

    • नई हुंडई क्रेटा का फ्रंट ट्यूसॉन से इंस्पायर्ड है और इसमें नए डिज़ाइन के टेललैंप्स भी दिए गए हैं।

    • इस गाड़ी का केबिन काफी हद तक पहले जैसा ही है। अतिरिक्त फीचर के तौर पर इसमें केवल 10.25-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

    • इसमें एडीएएस के साथ ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    • हुंडई की इस एसयूवी कार में पहले वाले ही इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं।

    • भारत में नई हुंडई क्रेटा को 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    हुंडई ने फेसलिफ्ट क्रेटा से गाइकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (जीआईआईएएस) 2021 में पर्दा उठा दिया है। इस एसयूवी कार में फ्रंट और रियर प्रोफाइल पर कई बदलाव किए गए हैं, साथ ही इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए हैं।  

    Hyundai Creta 2022

    फेसलिफ्ट क्रेटा में नए एलईडी डीआरएल्स के साथ पैरामीट्रिक ज्वैल पैटर्न वाली फ्रंट ग्रिल, नए डिज़ाइन के एलईडी हेडलैंप्स और नया फ्रंट बंपर दिया गया है। इसकी फ्रंट प्रोफाइल नई ट्यूसॉन से काफी हद तक इंस्पायर्ड लगती है।  

    2021 हुंडई क्रेटा में नई डिज़ाइन वाली टेललाइटें दी गई हैं। इसकी साइड और रियर प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। इसमें फ्रंट, साइड और रियर प्रोफाइल पर हैवी सिल्वर इंसर्ट दिए गए हैं। इस कार में एक्सटीरियर पर हुए बदलाव साफ तौर पर नज़र आते हैं, लेकिन इसका एक्सटीरियर लेआउट प्री-फेसलिफ्ट एसयूवी जैसा ही है।

    इस एसयूवी कार का केबिन पुराने मॉडल जैसा ही लगता है। अतिरिक्त फीचर के तौर पर इसमें अल्कज़ार वाला 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इस गाड़ी के इंटीरियर पर ऑल-ब्लैक कलर थीम मिलती है जो क्रेटा के भारतीय वर्जन में केवल टर्बो डीसीटी वेरिएंट के साथ ही दी गई है।

    नई हुंडई क्रेटा में हाइलाइट फीचर के तौर पर एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है। क्रेटा के साथ मिलने वाले एडीएएस फीचर में फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और कोलिजन अवॉइडेंस, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, लेन कीप असिस्ट, ड्राइवर अटेंशन मॉनिटरिंग और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं। अनुमान है कि एडीएस फीचर भारत आने वाली न्यू क्रेटा कार में भी दिया जा सकता है। वर्तमान में एमजी एस्टर सेगमेंट की एकमात्र कार है जिसमें यह फीचर मिलता है।

    क्रेटा के इंडोनेशियन वर्जन में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (भारतीय मॉडल में 10.25-इंच यूनिट मिलनी जारी रह सकती है), कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलैस फोन चार्जर, पावर्ड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, एयर प्यूरीफायर, और बोस 8-स्पीकर सेटअप दिए गए हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर-व्यू मॉनिटर और छह एयरबैग भी मिलते हैं।  

    हुंडई क्रेटा इंडोनेशियन वर्जन में केवल 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (115 पीएस) ही दिया गया है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं। भारत आने वाली नई क्रेटा में 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 पीएस) और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस) दिए जाएंगे। फेसलिफ्ट क्रेटा के भारतीय वर्जन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आईएमटी (क्लचलैस मैनुअल) गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    अनुमान है कि फेसलिफ्ट क्रेटा को भारत में 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जाएगी। वर्तमान में क्रेटा की कीमत 10.16 लाख रुपए से 17.87 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।  सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी एस-क्रॉस, किया सेल्टोस, रेनो डस्टर, निसान किक्स, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर से होगा। कीमत के मोर्चे पर इसकी टक्कर टाटा हैरियर, महिंद्रा एसक्यूवी7700 और एमजी हेक्टर से भी होगी।  

    यह भी देखें: हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है