• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी फेसलिफ्ट की बुकिंग हुई शुरू, 2 मार्च को होगी लॉन्च

    डीलरशिप के अनुसार इस कार को 5000 रुपये से लेकर 21,000 रुपये तक का टोकन अमाउंट देकर बुक कराया जा सकता है। 

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 21, 2023 17:12 ist
    info icon
    published onFeb 21, 2023 16:47 IST
    last updated onFeb 21, 2023 17:12 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    Honda City facelift

    • केवल डीलरशिप लेवल पर बुक किया जा रहा है इस सेडान का फेसलिफ्ट वर्जन
    • हल्के फुल्के डिजाइन अपडेट्स और थोड़े एक्सट्रा सेफ्टी फीचर्स नजर आएंगे इसमें 
    • पहले की तरफ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा इसमें जो नए एमिशन नॉर्म्स के होगा अनुरूप
    • 2 मार्च 2023 के दिन लॉन्च होगी नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट 
    • 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है इसकी कीमत 

    इंडियन कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में कड़े होते जा रहे मुकाबले को देखते हुए होंडा अपनी जनरेशन 5 सिटी सेडान को एक फेसलिफ्ट अपडेट देने जा रही है। अपने लॉन्च के बेहद करीब इस पॉपुलर सेडान कार के अपडेटेड मॉडल की ज्यादा डिमांड होने के कारण डीलरशिप्स पर बुकिंग शुरू की जा चुकी है।

    नई होंडा सिटी के अपडेटेड मॉडल में क्या कुछ संभावित बदलाव आ सकता हैं नजर, जानिए आगे:

    डिजाइन में नजर आएंगे हल्के फुल्के बदलाव

    Honda City 2023 Front

    होंडा सिटी फेसलिफ्ट की कुछ लीक हुई तस्वीरों को देखें तो इसके डिजाइन में काफी कम बदलाव नजर आएंगे । इसमें हल्की सी अपडेटेड ग्रिल के साथ आकर्षक लुक वाले एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और साथ ही नया फ्रंट बंपर नजर आएगा।

    यह भी पढ़ें: कारदेखो ग्रुप के सीईओ और शार्क टैंक इन्वेस्टर अमित जैन चलाते हैं कौनसी कार और क्यों उन्हें है वो पसंद, जानिए यहां

    Honda City facelift Infotainment System
    इसके केबिन में पहले की तरह ड्युअल टोन डैशबोर्ड लेआउट और एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले की कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा होंडा सिटी 2023 मॉडल में वायरलेस फोन चार्जिंग,वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और ज्यादा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी बेस्ड फीचर्स भी नजर आ सकते हैं। 

    मिलेंगे ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

    Honda City Hybrid Instrument Cluster

    सेफ्टी के लिए होंडा सिटी 2023 कार में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-स्टार्ट असिस्ट, आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

    यह भी पढ़ें:मारुति ग्रैंड विटारा को टक्कर देने आ रही होंडा की नई एसयूवी कार पहली बार भारत में आई नजर

    होंडा सिटी ई:एचईवी हाइब्रिड वेरिएंट की तरह इसमें फुल एडीएएस सिस्टम दिया जा सकता है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, कॉलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, हाई बीम असिस्ट और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स का फायदा मिलेगा। 

    अपडेटेड इंजन

    Honda City Engine

    नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट में 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी के ऑप्शंस के साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो इस समय 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट कर रहा है। इसके अलावा ये इंजन ई2ओ फ्यूल पर काम करने के हिसाब से भी अपडेट किया जा सकता है। होंडा इसबार नई सिटी से डीजल इंजन का ऑप्शन हटा सकती है और इसके बजाए इस फेसलिफ्ट वर्जन के लोअर वेरिएंट्स में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है जिससे कस्टमर्स को एक ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट पावरट्रेन वाली कार का ऑप्शन मिल जाएगा।

    संभावित कीमत और मार्केट कॉम्पिटशन

    Honda City facelift rear
     नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट का मुकाबला स्कोडा स्लाविया,फोक्सवैगन वर्टस,मारुति सियाज और अपकमिंग न्यू जनरेशन हुंडई वरना से होगा। 2 मार्च के दिन होंडा सिटी फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जाएगा जिसकी शुरूआती कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है