• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारदेखो ग्रुप के सीईओ और शार्क टैंक इन्वेस्टर अमित जैन चलाते हैं कौनसी कार और क्यों उन्हें है वो पसंद, जानिए यहां

    अमित के पास काफी कारें हैं लेकिन उनकी पसंदीदा कार स्काय ब्लू मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास कैब्रियोलेट है। 

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 20, 2023 11:29 ist
    info icon
    published onFeb 20, 2023 11:09 IST
    last updated onFeb 20, 2023 11:29 IST
    240 Views
    • Write a कमेंट

    शार्क टैंक के नए जज के तौर पर कारदेखो ग्रुप के सीईओ और को-फाउंडर अमित जैन का हाल ही में हमारी टीम ने इंटरव्यू लिया था। इस दौरान उन्होनें अपने पास मौजूद कार के बारे में काफी जानकारी शेयर की और बताया कि उन्हें अपनी कार में सबसे ज्यादा क्या चीज पसंद है और उन्होनें ये भी बताया कि उनकी फेवरेट कार कौनसी है। तो चलिए आगे जानिए अमित जैन क्या क्या कहा:

    कौनसी कार ड्राइव करते हैं अमित

    Amit Jain With His Car

    अमित के पास काफी कारें हैं लेकिन उनकी पसंदीदा कार स्काय ब्लू मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास कैब्रियोलेट है। हमें लगता है कि हमारे नए शार्क को ब्लू कलर काफी पसंद है। 

    Mercedes-AMG E 53 Cabriolet

    ई350 कन्वर्टेबल कूपे  के पिछले जनरेशन मॉडल में 3.5 लीटर वी6 पेट्रोल इंजन दिया गया था जो 272 पीएस की पावर जनरेट करता है। इस समय ई-क्लास के तौर पर परफॉर्मेंस ओरिएंटेड एएमजी ई 53 कैब्रियोलेट उपलब्ध है जिसमें 3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है और ये 435 पीएस की पावर और 520 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है और इसे 48 वोल्ट की मोटर से 22 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क बूस्ट भी मिलता है। अमित जैन अपनी कन्वर्टिबल ड्राइव करना काफी पसंद करते हैं मगर हमें उनकी मर्सिडीज बेंज जीएलसी काफी पसंद है। 

    उन्हें क्यों पसंद है ये कार

    2011 Mercedes-Benz E-Class Cabriolet

    अमित जैन ने अपनी कार से जुड़ी फीलिंग्स के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें ये कार इसके एक्सलरेशन,हैंडलिंग और स्टाइलिंग के कारण काफी पसंद है। उन्होंने ये भी बताया कि वो एक कार में क्या देखते हैं। उनके अनुसार एक अच्छी कार वो है ड्राइविंग कंफर्ट दे सके और उसमें काफी फीचर्स और टेक्नोलॉजी मौजूद हो। 

    कौनसी है उनकी फेवरेट कार?

    Tesla Model Y

    नए शार्क अमित जैन को टेस्ला काफी पसंद है और इस ब्रांड के भारत आने के बाद वो जरूर इसकी कोई कार लेना चाहेंगे। बता दें कि भारत में टेस्ला मॉडल3 और मॉडल वाय की टेस्टिंग की जा चुकी है मगर भारी इंपोर्ट ड्यूटी के कारण टेस्ला ने भारत में कामकाज करने का फैसला टाल दिया है। 

    य​ह भी पढ़ें: मर्सिडीज बेंज एएमजी ई53 कैब्रियोलेट भारत में लॉन्च, कीमत 1.3 करोड़ रुपये

    हम पहले से ही जानते हैं कि हमारे सीईओ क्या ड्राइव करते हैं और क्या खरीदना चाहते हैं, लेकिन हम जानना चाहेंगे कि आपकी पसंदीदा कार कौन सी है। नीचे कमेंट सेक्शन हमें जरूर बताएं।

    ये भी देखें : एएमजी ई 53 कैब्रियोलेट ऑटोमैटिक

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज एएमजी ई 53 कैब्रियोलेट पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है