फेसलिफ्ट होंडा अमेज अगस्त में होगी लॉन्च
2018 में लॉन्च हुई सेकंड जनरेशन अमेज को इस साल फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है। इसमें अधिकतर कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए जा सकते हैं। साथ ही इसमें सनरूफ समेत कई नए फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं। वर्तमान में होंडा अमेज में क्रूज़ कंट्रोल और 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें रेगुलर मॉडल वाले ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलने जारी रहेंगे। भारत में इसके फेसलिफ्ट वर्जन की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में होंडा अमेज की कीमत 6.22 लाख से 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।
- Write a कमेंट
-
2018 में लॉन्च हुई सेकंड जनरेशन अमेज को इस साल फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है।
-
इसमें अधिकतर कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए जा सकते हैं। साथ ही इसमें सनरूफ समेत कई नए फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।
-
वर्तमान में होंडा अमेज में क्रूज़ कंट्रोल और 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
-
इसमें रेगुलर मॉडल वाले ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलने जारी रहेंगे।
-
भारत में इसके फेसलिफ्ट वर्जन की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में होंडा अमेज की कीमत 6.22 लाख से 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

सेकंड जनरेशन होंडा अमेज को 2018 में लॉन्च किया गया था। इस कार को कुछ समय से अपडेट की दरकार थी, ऐसे में अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन जल्द उतारने वाली है। भारत में फेसलिफ्ट अमेज को अगस्त 2021 में लॉन्च किया जाएगा। यह होंडा सिटी के बाद कंपनी की सबसे सफल कारों में से एक है और अपडेट मिलने के बाद इसका सब-4 मीटर सेडान सेगमेंट की कारों (खासकर मारुति सुजुकी डिज़ायर) से कड़ा मुकाबला होगा।
फेसलिफ्ट अमेज के एक्सटीरियर पर कई कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नए हेडलैंप्स और नए डिज़ाइन का बंपर दिया जा सकता है।

इस अपकमिंग कार के इंटीरियर में भी नई अपहोल्स्ट्री और नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। वर्तमान में होंडा की इस सब-4 मीटर सेडान कार में कई कम्फर्ट फीचर्स मिलते हैं जिनमें क्रूज़ कंट्रोल, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा और ऑटो एसी शामिल हैं।
कंपनी इसके फेसलिफ्ट वर्जन के इंजन में बदलाव शायद ही करेगी। वर्तमान में होंडा अमेज में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। इन दोनों ही इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं। इसका पेट्रोल इंजन 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क जनरेट करते हैं। वहीं, इसके डीजल इंजन का पावर आउटपुट 100 पीएस और 200 एनएम है। इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट का आउटपुट 80 पीएस और 160 एनएम है।
सेगमेंट में फेसलिफ्ट होंडा अमेज का मुकाबला मारुति सुजुकी डिज़ायर, हुंडई ऑरा, टाटा टिगॉर और फोर्ड एस्पायर से होगा। भारत में इसके फेसलिफ्ट वर्जन की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में होंडा अमेज की कीमत 6.22 लाख से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।
यह भी देखें: होंडा जैज ऑन रोड प्राइस














