• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिसंबर ऑफर : इस महीने ये कारें खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा

    अगर आप पहली बार कार खरीद रहे है तो ईयर-एन्ड ऑफर आपको आकर्षित कर सकते है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On दिसंबर 12, 2018 19:59 ist
    info icon
    published onDec 12, 2018 19:54 IST
    last updated onDec 12, 2018 19:59 IST
    77 Views
    • Write a कमेंट

    नया साल आने को है ऐसे में लगभग सभी कार कंपनियां अपने ईयर-एन्ड ऑफर के साथ ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में लगी हुई है। ऐसे ही कुछ लुभाउने ऑफर्स वाली हैचबैक कारों को हमने आपके लिए छांटा है, ताकि 2018 खत्म होने से पहले आपको सबसे अच्छी डील्स मिल सके। तो आइये जानते है किस हैचबैक कार पर मिलेगा आपको सबसे ज्यादा फ़ायदा :

    Honda Brio Facelift: First Drive Review

    होंडा ब्रियो 

    कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली): 4.73 लाख रुपए से 6.82 लाख रुपए 

    कंपनी इस माह बरियो पर 1 रुपए में इनश्योरेंस दे रही है, जिसकी वास्तविक कीमत 19,000 रुपए हैं। होंडा ब्रियो पर कॉर्पोरेट बोनस भी दिया जा रहा है। लेकिन अलग-अलग क्षेत्रों के लिए यह राशि अलग-अलग हो सकती है।खरीदारों को उनके बारे में जानने के लिए अपने नजदीकी डीलरों से संपर्क करना होगा।

    Honda Jazz

    हौंडा जैज़ 

    कीमत : 7.35 लाख रुपए से 9.29 लाख रुपए 

    वेरिएंट कॉर्पोरेट डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस इनश्योरेंस नगद डिस्काउंट 
    वीएक्स एमटी पेट्रोल, वीएक्स एमटी डीज़ल, वीएक्स सीवीटी  डीलर विशेष 20,000 रुपए तक 1 रुपए में इनश्योरेंस (लगभग 25,000 रुपए मूल्य) -
     वी एमटी, एस एमटी, वी एमटी डीज़ल, वी सीवीटी पेट्रोल डीलर विशेष 20,000 रुपए तक 1 रुपए में इनश्योरेंस (लगभग 25,000 रुपए मूल्य) 25,000 रुपए तक

    होंडा जैज़ पर भी डीलर विशेष कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरों से संपर्क करना होगा।

    Ford Figo

    फोर्ड फिगो 

    कीमत : 5.59 लाख रुपए से 8.25 लाख रुपए 

    वेरिएंट नगद डिस्काउंट अतिरिक्त नगद डिस्काउंट  एक्सचेंज बोनस (नॉन-फोर्ड कार एक्सचेंज करने पर) एक्सचेंज बोनस (फोर्ड कार एक्सचेंज करने पर)
    ट्रेंड एमटी, टाइटेनियम एमटी (पेट्रोल) 58,050 रुपए तक 6,450 रुपए तक 15,000 रुपए तक 20,000 रुपए तक
    टाइटेनियम एटी (पेट्रोल) 1.01 लाख रुपए तक 7,250 रुपए तक 15,000 रुपए तक 20,000 रुपए तक
    ट्रेंड एमटी, टाइटेनियम एमटी (डीज़ल) 58,950 रुपए तक 6,550 रुपए तक 15,000 रुपए तक 20,000 रुपए तक

    फोर्ड ने फिगो हैचबैक पर 1.08 लाख रुपए तक के नगद डिस्काउंट की पेशकश की है। साफ़ है कंपनी फिगो का मौजूदा स्टॉक जल्द निकलना चाहती है, क्योंकि मार्च 2019 में कंपनी फिगो के फेसलिफ्ट वर्ज़न को बाजार में उतारेगी।

    2018 Renault Kwid Launched, Price Remains Unchanged

    रेनो क्विड 

    कीमत : 2.67 लाख रुपए से 4.63 लाख रुपए 

    नगद डिस्काउंट इनश्योरेंस फाइनेंस  कॉर्पोरेट बोनस 
    6,500 रुपए तक (चुनिंदा शहरों में)  1 साल का फ्री इनश्योरेंस (बचत : 10,000 रुपए से 20,000 रुपए  तक) 0.0% ब्याज  पर 2,000 रुपए तक

    नकद छूट केवल जम्मू-कश्मीर, झारखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा राज्यों में मिलेगा। अन्य ऑफर पूरे देश में उपलब्ध हैं। 

    टाटा बोल्ट 

    कीमत : 4.97 लाख रुपए से 7.57 लाख रुपए 

    टाटा बोल्ट पर 50,000 रुपये की फ्लैट छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। टाटा बोल्ट पेट्रोल और डीज़ल इंजन दोनों के साथ उपलब्ध है।

    New 2018 Hyundai Santro Might Not Mean The End For The Eon

    हुंडई इयोन 

    कीमत: 3.35 लाख रुपए से 4.68 लाख रुपए 

    हुंडई की इस एंट्री-लेवल हैचबैक पर 65,000 रुपये के लाभ दिए जा रहे हैं। 

    Hyundai Grand i10

    हुंडई ग्रैंड आई10  

    कीमत: 4.91 लाख रुपए से 7.52 लाख रुपए 

    हुंडई ने ग्रैंड आई10 स्पोर्टज़ की कीमतों में 1.07 लाख रुपए से 1.12 लाख रुपए तक कटौती हैं। कीमत में यह कटौती कार के रंग के आधार पर की गई है। यह ऑफर 31 दिसम्बर 2018 तक ही मान्य है। 

    ग्रैंड आई10 के अन्य वेरिएंट्स पर भी कई फायदें दिए जा रहे हैं। जिन्हें आप यहां जानेंगे :- 

    वेरिएंट लाभ एक साल की अतिरिक्त वारंटी (रोड साइड असिस्टेंट के साथ)
    पेट्रोल 75,000 रुपए उपलब्ध
    डीज़ल (स्पोर्टज़ वेरिएंट के सिवा) 85,000 रुपए उपलब्ध

    2018 Hyundai Elite i20

    हुंडई एलीट आई20  

    कीमत: 5.43 लाख रुपए से 9.23 लाख रुपए 

    हुंडई एलीट आई20 पर 50,000 रुपए तक के लाभ दिए जा रहे हैं। साथ ही, आई20 की खरीद पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी (2+1), रोड साइड असिस्टेंट के साथ दी जा रही है। 

    2018 Nissan Micra

    निसान माइक्रा 

    कीमत : 5.07 लाख रुपए से 7.91 लाख रुपए 

    मॉडल इनश्योरेंस 0% रेट पर फाइनेंस नगद डिस्काउंट सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑफर एक्सचेंज बोनस
    माइक्रा एक्टिव 20,000 तक की बचत उपलब्ध 18,000 रुपए 7,000 रुपए 18,000 रुपए तक
    माइक्रा 25,000 रुपए तक की बचत उपलब्ध 18,000 रुपए 7,000 रुपए 18,000 रुपए तक

    निसान माइक्रा और माइक्रा एक्टिव पर डीलर विशेष कॉर्पोरेट बोनस भी दिया जा रहा है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरों से संपर्क करना होगा।

    Datsun redi-GO 1.0-Litre: First Drive Review

    डैटसन रेडी-गो 

    कीमत : 2.59 लाख रुपए से 4.15 लाख रुपए 

    वेरिएंट इनश्योरेंस नगद डिस्काउंट  सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑफर एक्सचेंज बोनस
    0.8 लीटर 1 रुपए में इनश्योरेंस (बचत : 10,000 रुपए तक)  8,500 रुपए तक 3,000 रुपए  14,000 रुपए
    1.0 लीटर 1 रुपए में इनश्योरेंस (बचत : 13,000 रुपए तक) 8,500 रुपए तक 3,000 रुपए 14,000 रुपए
    1.0 लीटर एएमटी  1 रुपए में इनश्योरेंस (बचत : 14,000 रुपए तक) 8,500 रुपए तक 3,000 रुपए 14,000 रुपए

    ध्यान दे : कंपनी दिल्ली-एनसीआर और अहमदाबाद में 12,000 रुपये के अतिरिक्त फायदे दे रही है।

    अगर आप पहली बार कार खरीद रहे है या अपनी मौजूदा कार को बड़ी या बेहतर कार में अपग्रेड करना चाहते है तो ऐसे में ईयर-एंड डिस्काउंट ऑफर आपके लिए काम का साबित हो सकता है। हालांकि अगर आप ऐसे ग्राहक है जो अक्सर कारों को बदलते है, तो हमारा सुझाव है कि आप 2019 में ही कार ख़रीदे। जिससे आपको बेहतर री-सेल वैल्यू मिलेगी।

    यह भी पढें : नए साल से महंगी होंगी रेनो की कारें, 1.5 प्रतिशत तक बढ़ेंगे दाम

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है