• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ‘सी3 एयरक्रॉस’ नाम से आएगी सिट्रोएन की नई एसयूवी, 27 अप्रैल को होगी शोकेस

    सी3 एयरक्रॉस एक थ्री-रो एसयूवी कार हो सकती है। इस गाड़ी के पहले टीज़र में सी3 हैचबैक जैसे ही हेडलैंप और स्प्लिट डीआरएल सेटअप देखने को मिला था।  इसमें कई दमदार स्टाइलिंग एलिमेंट्स, नए अलॉय व्हील्स और नई रियर प्रोफाइल दी जा सकती है।   सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस कार में 10 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, रियर कैमरा और छह एयरबैग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।  इसमें सी3 हैचबैक वाला ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (110 पीएस) दिया जा सकता है। इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिल सकता है।  भारत में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की कीमत 9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 21, 2023 10:36 ist
    info icon
    published onApr 21, 2023 10:36 IST
    last updated onApr 21, 2023 10:36 IST
    512 Views
    • Write a कमेंट

    सी3 बेस्ड कॉम्पेक्ट एसयूवी भारत में 27 अप्रैल को शोकेस होगी।

    Citroen C3 Aircross

    • सी3 एयरक्रॉस एक थ्री-रो एसयूवी कार हो सकती है।

    • इस गाड़ी के पहले टीज़र में सी3 हैचबैक जैसे ही हेडलैंप और स्प्लिट डीआरएल सेटअप देखने को मिला था। 

    • इसमें कई दमदार स्टाइलिंग एलिमेंट्स, नए अलॉय व्हील्स और नई रियर प्रोफाइल दी जा सकती है।  

    • सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस कार में 10 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, रियर कैमरा और छह एयरबैग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 

    • इसमें सी3 हैचबैक वाला ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (110 पीएस) दिया जा सकता है। इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिल सकता है। 

    • भारत में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की कीमत 9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    सिट्रोएन ने अपनी अपकमिंग एसयूवी कार को 'सी3 एयरक्रॉस' नाम दिया है। यह गाड़ी सी3 हैचबैक पर बेस्ड होगी। अनुमान है कि सिट्रोएन की यह चौथी कार थ्री-रो एसयूवी हो सकती है। कंपनी इस गाड़ी से 27 अप्रैल को पर्दा उठाएगी। 

    Citroen C3 Compact SUV

    जारी हुए पहले टीज़र में इस एसयूवी कार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई थी। इसमें सी3 हैचबैक जैसे ही हैलोजन हेडलैंप्स और स्प्लिट डीआरएल सेटअप दिया जाएगा। यह गाड़ी सी3 हैचबैक कार से काफी हद तक मिलती जुलती होगी, लेकिन इसमें कुछ नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स जरूर देखने को मिल सकते हैं। इससे पहले सामने आई तस्वीरों में इस गाड़ी में बॉडी क्लैडिंग, बड़े अलॉय व्हील्स और नई रियर प्रोफाइल नज़र आई थी।   

    अनुमान है कि इस एसयूवी के केबिन की स्टाइलिंग सी3 हैचबैक से मिलती जुलती हो सकती है। केबिन के अंदर इसमें फंकी कलर और कई यूनीक एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। इस अपकमिंग कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से लैस 10-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, ऑटोमेटिक एसी, रियर पार्किंग कैमरा और छह एयरबैग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    Citroen C3

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी में सी3 हैचबैक वाला ही 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शायद ही दिया जाएगा क्योंकि इस कॉम्पेक्ट एसयूवी के लिए इसके पावर फिगर कम हैं। अनुमान है कि इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिल सकता है।

    भारत में सी3 एयरक्रॉस एसयूवी की कीमत 9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। सेगमेंट में इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर और एमजी एस्टर से रहेगा। इसके अलावा इसका कंपेरिजन केरेंस और अर्टिगा जैसी एमपीवी कारों से भी होगा।    

    यह भी पढ़ें : टाटा अल्ट्रोज सीएनजी में मिलेगा सनरूफ, रेगुलर वेरिएंट्स में भी दिया जा सकता है ये फीचर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    saurabh
    Apr 28, 2023, 10:31:59 AM

    I m waiting

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है