• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति, टाटा, रेनो और निसान की कारों को टक्कर देने आ रही सिट्रोएन सी3 क्रॉसओवर से उठा पर्दा, 2022 में होगी लॉन्च

    सिट्रोएन ने भारत आने वाली अपनी पहली मास मार्केट कार सी3 से पर्दा उठा दिया है। सेगमेंट में इसका मुकाबला निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से होगा, वहीं प्राइस के मोर्चे पर यह स्विफ्ट, बलेनो, ग्रैंड आई10 निओस जैसी हैचबैक कारों को भी टक्कर देगी। सिट्रोएन सी3 कंपनी के लाइनअप की सबसे छोटी कार है। भारत में शोकेस हुआ मॉडल यूरोप में बेचे जाने वाले मॉडल की तरह नेक्स्ट जनरेशन वर्जन नहीं है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 16, 2021 19:18 ist
    info icon
    published onSep 16, 2021 19:13 IST
    last updated onSep 16, 2021 19:18 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    • सिट्रोएन सी3 सब-4 मीटर कार है जिसका मुकाबला मैग्नाइट और काइगर से होगा।  
    • इसकी डिज़ाइन सिट्रोएन की दूसरी कारों से मिलती जुलती है।
    • यह गाड़ी सिंगल और ड्यूल-टोन पेंट ऑप्शंस  में उपलब्ध होगी।
    • इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।  
    • एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से लैस 10-इंच टचस्क्रीन भी इसकी फीचर लिस्ट का हिस्सा है।  
    • इसकी प्राइस 5.5 लाख से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। 
    • भारत में इसे 2022 की पहली तिमाही तक लॉन्च किया जाएगा। 

    सिट्रोएन ने भारत आने वाली अपनी पहली मास मार्केट कार सी3 से पर्दा उठा दिया है। सेगमेंट में इसका मुकाबला निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से होगा, वहीं प्राइस के मोर्चे पर यह स्विफ्ट, बलेनो, ग्रैंड आई10 निओस जैसी हैचबैक कारों को भी टक्कर देगी। सिट्रोएन सी3 कंपनी के लाइनअप की सबसे छोटी कार है। भारत में शोकेस हुआ मॉडल यूरोप में बेचे जाने वाले मॉडल की तरह नेक्स्ट जनरेशन वर्जन नहीं है।

    इसकी डिज़ाइन पहले लीक हुए स्केल मॉडल से एकदम मिलती जुलती लगती है। यह गाड़ी काफी हद तक सिट्रोएन लाइनअप की दूसरी कारों (सी5 एयरक्रॉस) के जैसी ही नज़र आती है। इसका एक्सटीरियर लेआउट बॉक्सी है और इस पर राउंड एजेज भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें स्लोपिंग विंडस्क्रीन और स्लोपिंग बोनट भी दिया गया है जिसके चलते इसका लुक एकदम एसयूवी कार की तरह नज़र आता है। सेंटर पर इसमें डबल शेवरॉन सिट्रोएन लोगो दिया गया है जो डीआरएल्स में जाकर मिलता है। इस कार में डेटाइम रनिंग लाइटों के नीचे की तरफ हेडलाइट क्लस्टर दिया गया है और बंपर पर नीचे की तरफ फॉग लैंप को पोज़िशन किया गया है।

    इस अपकमिंग कार को व्हाइट शेड और कॉन्ट्रास्ट ऑरेंज रूफ के साथ शोकेस किया गया था। इसमें कई जगह पर ऑरेंज एक्सेंट भी दिए गए हैं। इसकी रियर प्रोफाइल बेहद सिंपल है, वहीं ऐसा लगता है कि इसके टेललैंप्स के आधे हिस्से पर एलईडी लाइटें और आधे हिस्से पर हेलोजन सेटअप दिया गया हो। कुल मिलाकर, इसका लुक 3डी जैसा है जो इसके रियर साइड को बेहद आकर्षक बनाता है।

    कंपनी इस कार को अलग-अलग कलर की रूफ और बॉडी पेंट के साथ पेश करेगी। इसके रूफ पर प्लेटिनम ग्रे और ज़ेस्टी ऑरेंज कलर मिलेगा, जबकि इसकी बॉडी पर पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लेटिनम ग्रे और ज़ेस्टी ऑरेंज कलर मिलेगा। यह गाड़ी कुल दस कलर कॉम्बिनेशन (सिंगल और ड्यूल टोन को मिलाकर)  के साथ उपलब्ध होगी।

    एक्सटीरियर की तरह ही सी3 के इंटीरियर में भी ड्यूल-टोन कलर थीम दी गई है। इसका बेस कलर ब्लैक है जिसके ऊपर की तरफ ऑरेंज एक्सेंट भी मिलते हैं जो पूरे डैशबोर्ड तक फैले हुए हैं। इस गाड़ी में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से लैस 10-इंच की टचस्क्रीन यूनिट भी दी गई है। इसमें स्मार्टफोन होल्डर और वायर ऑर्गेनाइज़र भी दिया गया है। कुल मिलाकर सी3 एसयूवी कार का इंटीरियर एकदम 'फंकी' लगता है।

    इस गाड़ी की लंबाई 3.98 मीटर है। वहीं इसके व्हीलबेस का साइज़ 2540 मिलीमीटर है जबकि इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है। कंपनी ने इसके इंजन को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसमें 1.2-लीटर इंजन (नेचुरली एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज्ड ऑप्शन) दिया जा सकता है। इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिल सकते हैं।

    भारत में सी3 कार को 2022 की शुरूआत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्राइस 5.5 लाख से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    ragupathy k s
    Mar 26, 2022, 7:05:53 PM

    வாங்குவதற்கு வெளியீட்டை ஆவலுடன் எதிர்பார்க்கிறேன் சிட்ரான் சி3 மிகவும் நேசிக்கிறேன் ஆவலுடன்

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on सिट्रोएन सी3 एक्स

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है