• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 नेपाल में हुई लॉन्च, जानिए कितनी रखी गई कीमत

    नेपाल में इसे दो वेरिएंट्सः लाइव और फील में उतारा गया है। वहां इसका टॉप वेरिएंट शाइन लॉन्च नहीं किया गया है जिसे हाल ही में भारत में पेश किया गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 19, 2023 17:52 ist
    info icon
    published onMay 19, 2023 17:52 IST
    last updated onMay 19, 2023 17:52 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3

    • नेपाल में नहीं उतारा गया सी3 का टॉप वेरिएंट शाइन और इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन का भी नहीं रखा गया है ऑप्शन
    • केवल 82 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देने वाले 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ही दिया गया है विकल्प
    • 10.2 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल और ड्युअल फ्रंट एयरबैग फीचर दिए हैं इसमें
    • 36.25 लाख नेपाली रुपये रखी गई है इसकी कीमत जो 22.61 लाख भारतीय रुपये के है बराबर

    भारत और ब्राजील के बाजार के लिए तैयार की गई सिट्रोएन सी3 को हमारे पड़ोसी देश नेपाल में भी लॉन्च कर दिया गया है।

    कीमत 

    वेरिएंट

    कीमत (नेपाली रुपयों में ) 

    कीमत (भारतीय रुपयों में)

    लाइव

    36.25 लाख रुपये

    22.62 लाख रुपये

    फील वाइब पैक

    37.99 लाख रुपये

    23.71 लाख रुपये

    नेपाल में इसकी एक्स-शोरूम कीमत सीमित समय के लिए ही है।

    Citroen C3

    नेपाल की अपनी इकोनॉमिक पॉलिसी के कारण सी3 की वहां कीमत ज्यादा रखी गई है। जहां इस फ्रैंच हैचबैक की भारत में कीमत 6.16 लाख रुपये से लेकर 8.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है तो वहीं नेपाल में इसकी कीमत 9.88 लाख नेपाली रुपयों से लेकर 14.30 लाख नेपाली रुपयों के बीच है। 

    पावरट्रेन

    नेपाल में सी3 कार में केवल 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 82 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है और इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहां इसमें 110 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देने वाले 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है जो इसके इंडियन वर्जन में दिया गया है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    नेपाल में लॉन्च हुई सिट्रोएन सी3 कार में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस 10.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्युअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस एवं ईबीडी और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ेंः सिट्रोएन सी3 और सी3 एयरक्रॉस के बीच हैं ये पांच बड़े अंतर, आप भी डालिए एक नज़र

    Citroen C3

    टर्बो इंजन और शाइन वेरिएंट का ऑप्शन ना होने से इसमें लोगों को पावर-एडजस्टेबल ओआरवीएम, रियर वाइपर और वॉशर, रियर डिफॉगर, डे/नाइट आईआरवीएम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर्स का फायदा नहीं मिलेगा। 

    यह भी पढ़ेंः मारुति फ्रॉन्क्स Vs मारुति बलेनो Vs टोयोटा ग्लैंजा Vs टाटा अल्ट्रोज Vs हुंडई आई20 Vs सिट्रोएन सी3: प्राइस कंपेरिजन

    भारत में सिट्रोएन सी3 हैचबैक का मुकाबला मारुति वैगन-आर, सेलेरियो और टाटा टियागो से है। वहीं ये टाटा पंच को भी कड़ी टक्कर दे रही है और आने वाले समय में इसके मुकाबले में हुंडई एक्सटर भी लॉन्च होगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on सिट्रोएन सी3 एक्स

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है