• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन बसॉल्ट डार्क एडिशन का पहली बार टीजर हुआ जारी, जानिए क्या कुछ खास आया नजर

    पिछले कुछ सालों में इंडियन ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में काफी कारों के ब्लैक एडिशन पेश हुए जिसकी शुरूआत टाटा की कारों से हुई थी।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 17, 2025 19:29 ist
    info icon
    published onMar 17, 2025 19:29 IST
    last updated onMar 17, 2025 19:29 IST
    605 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen Basalt Dark Edition teased

    • ऑल ब्लैक ओआरवीएम्स,ब्लैक ग्रिल और अलॉय व्हील्स नजर आए इस टीजर वीडियो में 
    • ब्लैक अपहोल्स्ट्री के साथ ऑल ब्लैक केबिन थीम दी गई है इसमेंं 
    • स्टैंडर्ड मॉडल की तरह 10.2 इंच टचस्क्रीन और 6 एयरबैग्स दिए गए हैं इसमें 
    • 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के दिए गए हैं ऑप्शंस
    • स्टैंडर्ड मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है कीमत 

    इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए सिट्रोएन बसॉल्ट का भी डार्क एडिशन लॉन्च होगा जिसका ​पहला टीजर सिट्रोएन की ओर से जारी किया गया है। 

    टीजर में क्या आया नजर?

    Citroen Basalt Dark Edition front teased
    Citroen Basalt Dark Edition ORVM teased

    ये वीडियो तो काफी छोटा है जिससे इसकी ज्यादा डीटेल्स सामने नहीं आई है मगर मार्केट में उपलब्ध दूसरे ब्लैक एडिशंंस की तरह इसमें ऑल ब्लैक एक्सटीरियर ​कलर का ऑप्शन दिया गया जाएगा जिसमें ओआरवीएम्स,ग्रिल और अलॉय व्हील्स जैसे एलिमेंट्स ब्लैक कलर में नजर आएंगे। 

    संभावित केबिन और फीचर अपडेट्स

    बसॉल्ट के डार्क एडिशन के टीजर वीडियो में तो इसके केबिन की झलक नजर नहीं आई है मगर इसमें ब्लैक सीटों की झलक नजर आ रही है। एक्सटीरियर की तरह इसके इंटीरियर में भी ऑल ब्लैक केबिन थीम नजर आ सकती है। 

    Citroen Basalt cabin

    फीचर्स की बात करें तो बसॉल्ट डार्क एडिशन में स्टैंडर्ड मॉडल वाले फीचर्स ही दिए जाएंगे। इनमें 10.2 इंच की टचस्क्रीन, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटो एसी और 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम शामिल हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और एक रिवर्सिंग कैमरा शामिल हैं।

    पावरट्रेन डीटेल्स

    सिट्रोएन बसॉल्ट में दो पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं जिनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    82 पीएस

    110 पीएस

    टॉर्क

    115 एनएम

    190 एनएम (एमटी), 205 एनएम (एटी)

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    माइलेज

    18 किलोमीटर प्रति लीटर

    19.5 (एमटी), 18.7 किलोमीटर प्रति लीटर (एटी)

    कंपनी की ओर से इस एसयूवी कूपे के ब्लैक एडिशन की पावरट्रेन डीटेल्स जारी की जानी है। 

    कीमत और कंपेरिजन

    सिट्रोएन बसॉल्ट के डार्क एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा हो सकती है। सिट्रोएन बसॉल्ट कार की कीमत 8.25 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। सिट्रोएन बेसाल्ट का सीधा मुकाबला टाटा कर्व से है। इसके अलावा इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, स्कोडा कुशाक, और होंडा एलिवेट जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से भी है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन बसॉल्ट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है