• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगस्त 2023 में इन टॉप-10 कार कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां, देखिए पूरी लिस्ट

    देश के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कार ब्रांड्स में होंडा की मासिक बिक्री में सबसे ज्यादा उछाल आया है, वहीं एमजी की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है।

    भानु
    भानु
    published on सितंबर 06, 2023 12:59 ist
    info icon
    published onSep 06, 2023 12:59 IST
    last updated onSep 06, 2023 12:59 IST
    204 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में फेस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले देश में कारों की बिक्री जुलाई 2023 के मुकाबले अगस्त 2023 में भी वैसी ही रही। आगे देखिए पिछले महीने कौनसे ब्रांड ने बेची सबसे ज्यादा कारें:

    ब्रांड

    अगस्त 2023

    जुलाई 2023

    मासिक वृद्धि (%)

    अगस्त 2022

    साल-दर-साल वृद्धि (%)

    मारुति सुजुकी

    1,56,114

    1,52,126

    2.6%

    1,34,166

    16.4%

    हुंडई

    53,830

    50,701

    6.2%

    49,510

    8.7%

    टाटा

    45,515

    47,630

    -4.4%

    47,170

    -3.5%

    महिंद्रा

    37,270

    36,205

    2.9%

    29,472

    26.5%

    टोयोटा

    20,970

    20,759

    1%

    14,959

    40.2%

    किआ

    19,219

    20,002

    -3.9%

    22,322

    -13.9%

    होंडा

    7,880

    4,864

    62%

    7,769

    1.4%

    स्कोडा

    4,307

    4,207

    2.4%

    4,222

    2%

    एमजी

    4,185

    5,012

    -16.5%

    3,823

    9.5%

    फोक्सवैगन

    4,174

    3,814

    9.4%

    2,057

    102.9%

    Maruti Grand Vitara

    • मारुति सुजुकी ने अपनी मासिक ग्रोथ को 2.6 प्रतिशत तक मेंटेन किया है और अगस्त 2022 के मुकाबले कंपनी की सालाना ग्रोथ भी 16.4 प्रतिशत तक बढ़ी है। मारुति हर महीने 1,50,000 से ज्यादा कारें बेचने में कामयाब रही है जो कि हुंडई, टाटा और महिंद्रा की कंबाइंड सेल्स से भी ज्यादा है। 

    Hyundai Exter

    • हुंडई की मासिक बिक्री में 6.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है ​और कंपनी की सालाना बिक्री 8.7 प्रतिशत तक बढ़ी है। इस दौरान ही हुंडई ने क्रेटा और अल्कजार के 'एडवेंचर एडिशंस' को भी लॉन्च किया और साथ ही वेन्यू का 'नाइट' एडिशन भी लॉन्च किया गया है। कंपनी की एक्सटर कार की वजह से भी मासिक बिक्री बढ़ी है और इसलिए ये देश का दूसरा सबसे ज्यादा कारें बेचने वाला ब्रांड रहा है। 

    Tata Tigor iCNG

    Mahindra XUV700

    महिंद्रा की बात करें तो कंपनी की मंथली सेल्स 2.9 प्रतिशत तक बढ़ी है और कंपनी को 26.5 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ मिली है। अगस्त 2023 में कंपनी ने 37,000 यूनिट्स कारें बेची है जो कि पिछले साल के अगस्त महीने के मुकाबले 7798 यूनिट्स ज्यादा है। 

    Toyota Innova Crysta

    • टोयोटा की मासिक बिक्री 1 प्रतिशत ही बढ़ी है, मगर कंपनी की सालाना ग्रोथ में पिछले साल के मुकाबले 40.2 प्रतिशत का भारी उछाल आया है। अगस्त में टोयोटा ने रूमियन एमपीवी को लॉन्च किया था जो मारुति अर्टिगा का ही री-बैज्ड वर्जन है। शेयर्ड मास मार्केट प्रोडक्ट्स की वजह से टोयोटा लगातार दूसरे महीने किआ जैसे ब्रांड्स से आगे रही है। 

    Kia Sonet

    • किआ मोटर्स की मासिक बिक्री में 3.9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है और कंपनी की ईयरली ग्रोथ भी में 13.9 ​प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने सोनेट कार की फीचर लिस्ट को अपडेट किया है और इसके सनरूफ वाले वेरिएंट अब ज्यादा अफोर्डेबल हो गए हैं। हाल ही में किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को भी लॉन्च किया गया है जो कि ब्रांड का बेस्ट सेलिंग मॉडल है। 

    2023 Honda City

    होंडा के लिए अगस्त 2023 का महीना काफी शानदार साबित हुआ है। पिछले महीने कंपनी की मासिक ग्रोथ 62 प्रतिशत तक बढ़ी और सालाना ग्रोथ स्थिर रही। होंडा ने भारत में एलिवेट एसयूवी को लॉन्च किया है जो आने वाले समय में होंडा की सेल्स में और ज्यादा इजाफा कर सकती है। 

    Skoda Kushaq

    • स्कोडा की बात करें तो कंपनी की मासिक ग्रोथ 2.4 प्रतिशत रही है और सालाना ग्रोथ भी 2 प्रतिशत तक बढ़ी है। फोक्सवैगन के मुकाबले अगस्त 2023 में स्कोडा ने 133 कारें ज्यादा बेची है और इस लिस्ट में फोक्सवैगन निचले पायदान पर है जिसकी सालाना ग्रोथ 102.9 प्रतिशत बढ़ी है। 

    2023 MG Hector

    • एमजी की मासिक ​कार बिक्री में -16.5 की गिरावट दर्ज की गई है मगर सालाना बिक्री 9.5 प्रतिशत बढ़ी है। अगस्त 2023 में 4000 यूनिट्स से ज्यादा कारें बेचकर एमजी 7वे पायदान से गिरकर 9वे स्थान पर आई है।
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है