• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सितंबर 2019 सेल्स रिपोर्ट: प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इन कारों की रही सबसे ज्यादा मांग

    सितंबर महीना प्रीमियम हैचबैक कारों के लिए अच्छा साबित हुआ। सितंबर 2019 में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की मासिक ग्रोथ में करीब 18 फीसदी इजाफा दर्ज हुआ। हर बार की तरह इस बार भी सेल्स चार्ट में मारुति बलेनो और हुंडई एलीट आई20 टॉप पर रही।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 16, 2019 14:10 ist
    info icon
    published onOct 16, 2019 14:10 IST
    last updated onOct 16, 2019 14:10 IST
    862 Views
    • Write a कमेंट

    कार कपंनियों ने सितंबर 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। बीता महीना प्रीमियम हैचबैक कारों के लिए अच्छा साबित हुआ। सितंबर 2019 में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की मासिक ग्रोथ में करीब 18 फीसदी इजाफ हुआ। बिक्री के मामले में हर बार की तरह मारुति सुजुकी बलेनो टॉप पर रही, वहीं हुंडई एलीट आई20 लिस्ट में दूसरे स्थान पर रही। सितंबर 2019 में सेगमेंट की किस कार को कितने बिक्री के आंकड़े मिले, ये जानेंगे यहां:-

     

    सितंबर 2019

    अगस्त 2019

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    मारुति सुजुकी बलेनो

    11420

    11067

    3.18

    40.89

    50.56

    -9.67

    14286

    हुंडई एलीट आई20

    10141

    7071

    43.41

    36.31

    32.75

    3.56

    9378

    टोयोटा ग्लैंजा

    2733

    2322

    17.7

    9.78

    0

    9.78

    1365

    फोक्सवैगन पोलो

    1643

    1573

    4.45

    5.88

    5.42

    0.46

    1406

    होंडा डब्ल्यूआर-वी

    1341

    1178

    13.83

    4.8

    8.05

    -3.25

    1529

    होंडा जैज़

    649

    558

    16.3

    2.32

    3.19

    -0.87

    752

    कुल

    27927

    23769

    17.49

    99.98

    -

    -

    -

    मारुति बलेनो: यह लिस्ट में टॉप पर है। इसकी मासिक ग्रोथ में 3.18 फीसदी इजाफा हुआ है। अगस्त 2019 में बलेनो की 11067 यूनिट बिकी थी जो सितंबर 2019 में बढ़कर 11420 यूनिट हो गई। 

    हुंडई एलीट आई20: सेल्स चार्ट में एलीट आई20 दूसरे नंबर पर है। इसकी मासिक ग्रोथ 43.41 फीसदी बढ़ी है। सितंबर 2019 में इसकी 10141 यूनिट बेची गई, जबकि अगस्त में यह आंकड़ा 7071 यूनिट पर था। 

    टोयोटा ग्लैंजा: यह मारुति बलेनो का क्रॉस-बैज वर्जन है। इसकी मासिक ग्रोथ 17.7 फीसदी बढ़ी है। अगस्त 2019 में इसकी 2322 यूनिट बिकी थी जो सितंबर 2019 में बढ़कर 2733 यूनिट हो गई। 

    VW Polo Gets Another Facelift, Prices Begin At Rs 5.82 Lakh

    फोक्सवैगन पोलो: इसकी मासिक ग्रोथ 4.45 फीसदी बढ़ी है। सितंबर में पोलो हैचबैक की 1643 यूनिट बेची गई। मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 5.42 प्रतिशत है। 

    होंडा डब्ल्यूआर-वी: लिस्ट में यह होंडा की पहली कार है। इसकी मासिक ग्रोथ 13.83 प्रतिशत है। अगस्त में डब्ल्यूआर-वी की 1178 यूनिट बेची गई थी जो सितंबर 2019 में बढ़कर 1341 यूनिट हो गई। 

    होंडा जैज़: यह कार लिस्ट में आखिरी स्थान पर है। इसकी मासिक ग्रोथ में भी इजाफा हुआ है। अगस्त में होंडा जैज़ की 558 यूनिट बेची गई थी जो सितंबर 2019 में बढ़कर 649 यूनिट हो गई।

    यह भी पढें : सितंबर 2019 सेल्स रिपोर्ट: एंट्री-लेवल हैचबैक कारों की बिक्री में आई उछाल

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है