• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 12, 2021 12:09 ist
    info icon
    published onJul 12, 2021 12:09 IST
    last updated onJul 12, 2021 12:09 IST
    572 Views
    • Write a कमेंट

    नए लॉन्च

    टाटा डार्क एडिशन: टाटा मोटर्स ने पिछले सप्ताह अल्ट्रोज, नेक्सन और नेक्सन इलेक्ट्रिक के डार्क एडिशन लॉन्च किए। इसके अलावा कंपनी ने हैरियर डार्क एडिशन को भी कुछ कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं। सभी डार्क एडिशन को रेगुलर मॉडल से अलग दिखाने के लिए कंपनी ने इनमें कुछ अपडेट किए हैं।

    2021 रेंज रोवर इवोक: लैंड रोवर ने 2021 रेंज रोवर इवोक भारत में लॉन्च कर दी है। इसे केवल एक वेरिएंट में पेश किया गया है और इसमें कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए हैं। हालांकि अपडेट के चलते यह पहले से थोड़ी महंगी हो गई है।

    लैंड रोवर डिफेंडर 90: लैंड रोवर ने अक्टूबर 2020 में डिफेंडर 110 को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने डिफेंडर 90 लॉन्च की है। यह थ्री-डोर कार है जिसका व्हीलबेस डिफेंडर 110 से छोटा है। 

    बिजनेस प्लान

    सिट्रोएन: सिट्रोएन जल्द ही सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने की योजना बना रहा है। पहले इस छोटी एसयूवी कार को भारत में दिवाली 2021 तक लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब कंपनी इसे 2022 में उतारेगी।

    जीप इलेक्ट्रिक प्लान: जीप की पेरेंट कंपनी स्टेलांटिस ने अपने सभी ब्रांड के इलेक्ट्रिक बिजनेस प्लान की जानकारी साझा की है, जिसके अनुसार जीप अपने चार मॉडल रैंगलर, ग्रैंड चेरोकी, रेनेगेड और कंपास का हाइब्रिड वर्जन पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी ने 2025 तक अपने सभी मॉडल के फुली इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार करने की भी योजना बनाई है।

    जीप 7 सीटर एसयूवी का टीजर वीडियो जारी: जीप ने कंपास बेस्ड 7 सीटर एसयूवी कार का टीजर वीडियो जारी किया है जिसमें इस अपकमिंग कार के इंटीरियर की झलक देखने को मिली है। 

    वेरिएंट लिस्ट अपडेट

    हुंडई वेन्यू: हुंडई ने वेन्यू के भारत में 2 साल पूरे होने के मौके पर इसकी वेरिएंट लिस्ट में कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी ने वेन्यू के दो नए वेरिएंट लॉन्च व छह वेरिएंट बंद किए हैं।

    फोर्ड एंडेवर: फोर्ड ने एंडेवर के बेस मॉडल टाइटेनियम टू-व्हील-ड्राइव को बंद कर दिया है, जिसके चलते अब इसकी शुरूआती प्राइस प्रतिद्वंदी कारों से ज्यादा हो गई है। यह फुल साइज एसयूवी कार अब तीन वेरिएंट में मिलेगी।

    कीमत में बढ़ोतरी

    महिंद्रा थार: महिंद्रा ने थार की प्राइस में इजाफा किया है। कंपनी ने इस कार को अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया था और तब से लेकर अब तक इसकी तीसरी बार कीमत बढ़ी है। थार के अलावा कंपनी ने दूसरे मॉडल की कीमत भी बढ़ाई है।

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है