• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन की अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी अब 2022 में की जाएगी लॉन्च

    इस कार के स्केल मॉडल की हाल ही में तस्वीरें भी लीक हुई थी जिसमें इसका डिजाइन ​कंपनी की बड़ी एसयूवी कार सी5 एयरक्रॉस से इंस्पायर्ड नजर आ रहा था।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 07, 2021 19:39 ist
    info icon
    published onJul 07, 2021 19:39 IST
    last updated onJul 07, 2021 19:39 IST
    4K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3

    सिट्रोएन ने घोषणा की है कि वो अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को अब 2022 तक लॉन्च करेगी। इस कार को पहले यहां दिवाली 2021 तक लॉन्च किया जाना था। ऐसे ही सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस के साथ भी हुआ था जिसे 2020 में लॉन्च किया जाना था मगर बाद में इसे अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया। किआ सोनेट के मुकाबले में आने वाली इस कार को यहां सी3 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। 

    Citroen C3

    इस कार में सी5 एयरक्रॉस की तरह बड़ी ग्रिल,स्पिल्ट हेडलैंप सेटअप,सी5 जैसी डोर पैडिंग एवं फ्लैट ड्युअल टोन रूफ और चारों ओर हैवी बॉडी क्लेडिंग जैसे एलिमेंट्स नजर आए थे। 

    यह भी पढ़ें:भारत में हुंडई आई20 की टक्कर में सिट्रोएन उतार सकती है अपनी तीसरी कार

    इस कार में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक​ गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। इस कार में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। इस सिट्रोएन कार की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के तमिलनाडू स्थित प्लांट में की जाएगी। अभी भारत में इसकी टेस्टिंग भी की जा रही है। 

    इस कार का मुकाबला सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में पहले से मौजूद 9 कारों से होगा। ऐसे में इन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए कंपनी इसमें अच्छे खासे फीचर्स देगी। इस नई सिट्रोएन एसयूवी का मुकाबला किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, टोयोटा अर्बन क्रूजर, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड इकोस्पोर्ट, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से होगा। 

    यह भी देखें:सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on सिट्रोएन सी3 एक्स

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है