• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई बीएस6 टाटा हैक्सा सफारी एडिशन 

    इस स्पेशल एडिशन को कंपनी ने बीएस6डीजल इंजन और कॉस्मेटिक अपडेट के साथ उतारा है।

    निखिल
    निखिल
    Published On फरवरी 07, 2020 10:54 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2020 10:48 IST
    last updated onFeb 07, 2020 10:54 IST
    348 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी हैक्सा एसयूवी का सफारी एडिशन शोकेस कर दिया है। इसे बीएस6 डीजल इंजन और कुछ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ पेश किया गया है। 

    हैक्सा सफारी एडिशन को इसके स्टैंडर्ड वर्ज़न की तुलना में बोल्ड स्टाइलिंग दी गई है। इसमें व्हाइट इंटीरियर दिया गया है और इंटीरियर-एक्सटीरियर पर स्पेशल बैजिंग दी गई है।

    टाटा हैक्सा सफारी एडिशन में बीएस6 उत्सर्जन मानकों का पालन करने वाला 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 156पीएस की पावर और 400एनएम जनरेट करने में सक्षम है। बीएस4 इंजन की तुलना यह 2पीएस की ज्यादा पावर देती है। वर्तमान में हैक्सा तीन ट्रांसमिशन ऑप्शन क्रमशः 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ आती है। नई हेक्सा में भी यही ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलना जारी रहेंगे। इसमें 4X4 ड्राइवट्रेन भी मिलती है।      

    बात की जाए फीचर्स की तो, हैक्सा के मौजूदा मॉडल में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10-स्पीकर्स, क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, सेफ्टी के लिहाज़ से इसमें ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे बेसिक सेफ्टी फीचर्स सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड दिए गए हैं।  

    वर्तमान में हैक्सा की कीमत 13.7 लाख रुपये से 19.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। हैक्सा सफारी एडिशन की कीमत इसके मौजूदा मॉडल से ज्यादा रहेगी।

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    टाटा हेक्सा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    A
    aman deep
    Jul 18, 2020, 7:36:01 PM

    Tata Hexa should have auto dimming IRVM its a premium car that should have in BS6 tata hexa

      जवाब
      Write a Reply
      1
      বিতোপন অসম
      Apr 1, 2020, 11:27:13 PM

      Assam launch date

        जवाब
        Write a Reply
        1
        p
        puneet verma
        Feb 5, 2020, 11:12:28 AM

        I love it.. could be my first car.

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on टाटा हेक्सा 2016-2020

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है