• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज़ ग्रां लिमोजिन लिमिटेड एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 54.90 लाख रुपए

     ये लग्जरी लाइन वेरिएंट पर बेस्ड है जिसमें दो पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं।   

    अमित
    अमित
    Published On अक्टूबर 14, 2021 19:20 ist
    info icon
    published onOct 14, 2021 19:20 IST
    last updated onOct 14, 2021 19:20 IST
    6.2K Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू ने भारत में ही तैयार की गई 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन का एक लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। ये लग्जरी लाइन वेरिएंट पर बेस्ड है जिसमें दो पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    इनकी प्राइस पर डालें एक नजर:

    वेरिएंट

    प्राइस (एक्स-शोरूम पैन इंडिया)

    लग्जरी लाइन वेरिएंट से कीमत में अंतर

    330एलआई i आइकॉनिक एडिशन

    53.50 लाख रुपये

    + 1 लाख रुपये

    320एलडी आइकॉनिक एडिशन

    54.90 लाख रुपये

    + 1 लाख रुपये

    नए 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन आइकॉनिक एडिशन में कंपनी की इल्युमिनेटेड किडनी ग्रिल,क्रिस्टल गियर शिफ्ट नॉब,रियर हेडरेस्ट कुशंस,बेस कैरियर के साथ रियर हेडरेस्ट कुशन और रियर सीटों के लिए वरनास्का लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ कॉगनेक/ब्लैक अपहोल्स्ट्री दी गई है। बीएमडब्ल्यू ने इस आइकॉनिक एडिशन मॉडल में तीन कलर्स: मिनरल व्हाइट,कैशमर सिल्वर और कार्बन ब्लैक की चॉइस दी गई है। 

    इन फीचर्स के अलावा इस लिमिटेड आइकॉनिक एडिशन में स्टैंडर्ड 3 सीरीज़ ग्रां लिमोजिन वाले ही फीचर्स दिए गए हैं। इसकी फीचर लिस्ट में पैनोरमिक ग्लास सनरूफ, थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलैस चार्जिंग और 16-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इसमें छह एयरबैग्स, पार्क असिस्ट  कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (सीबीसी) दिए गए हैं।बीएमडब्ल्यू ने इसके दोनों इंजन ऑप्शंस में कोई भी बदलाव नहीं किए हैं। यहां देखें इसके पावरट्रेन ऑप्शंस :-

    इंजन

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल

    2-लीटर डीजल

    नंबर ऑफ सिलेंडर

    4

    4

    पावर 

    258 पीएस

    190 पीएस

    टॉर्क

    400 एनएम 

    400 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    8-स्पीड ऑटोमेटिक 

    8- स्पीड ऑटोमेटिक 

    0-100 किलोमीटर/घंटे

    6.2 सेकंड

    7.6 सेकंड

    यह सेडान कार पैडल शिफ्टर्स, क्रूज़ कंट्रोल ब्रेकिंग फंक्शन के साथ, लॉन्च कंट्रोल और चार ड्राइव मोड ईको प्रो कम्फर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट+ के साथ भी आती है। 

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज़ ग्रां लिमोजिन का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है। वहीं, रेगुलर 3 सीरीज़ का कम्पेरिज़न ऑडी ए4, मर्सिडीज़ बेंज सी-क्लास, जैगुआर एक्सई से है।

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है