• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्जन पहली बार भारत में हुआ स्पाॅट, अप्रैल 2023 तक हो सकता है लाॅन्च

    नई सिट्रोएन सी3 इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 से 14 लाख रुपये एक्सशोरूम तक रखी जा सकती है। लाॅन्च के बाद इसका मुकाबला टियागो ईवी और टिगाॅर ईवी जैसी कारों से होगा।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 22, 2022 19:35 ist
    info icon
    published onSep 22, 2022 18:58 IST
    last updated onSep 22, 2022 19:35 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    सिट्रोएन सी3 इलेकिट्रक कार को दिसंबर 2022 में शोकेस किया जाएगा।

    Citroen C3 EV Spy Shot

    • पेट्रोल पावर्ड सिट्रोएन सी3 का ऑल इलेक्ट्रिक वर्जन होगा ये 
    • कैमोफ्लाज्ड फ्रंट फेंडर के जरिए चार्जिंग पोर्ट फ्लैग होने का मिला इशारा 
    • 350 किलोमीटर से लेकर 400 किलोमीटर सर्टिफाइड रेंज देने वाला 50 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया गया है इसमें 
    • दिसंबर 2022 में उठाया जा सकता है पर्दा और अप्रैल 2023 तक की जा सकती है लाॅन्च नई सी3 इलेक्ट्रिक कार

    Citroen C3 EV Spy Shot

    सिट्रोएन का भारत में अगला प्रोडक्ट सी3 ईवी होगा जिसे भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पाॅट किया गया है। इसका फ्रंट फैंडर कैमोफ्लाज्ड यानी कवर किया गया नजर आया है जिससे इसमें चार्जिंग पोर्ट फ्लैग होने का इशारा मिल रहा है। 

    सिट्रोएन सी3 के इस ऑल इलेक्ट्रिक वर्जन में कई तरह के बैट्री पैक के ऑप्शंस रखे जा सकते हैं। सी3 वाले प्लेटफाॅर्म पर प्यूजो ई- 208 भी तैयार हो चुकी है जो एक ग्लोबल माॅडल है उसमें 50 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया गया है जो कि सी3 इलेक्ट्रिक में भी दिया जा सकता है। इस बैट्री पैक की सिंगल चार्ज रेंज 350 किलोमीटर है। प्यूजो की हैचबैक कार में दिया गया बैट्री पैक 136 पीएस की पावर और 260 एनएम का टाॅर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा सी3 ईवी में 300 किलोमीटर तक की रेंज देने वाले एक छोटे बैट्री पैक का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। 

    इसके एक्सटीरियर में ईवी स्पेसिफिक काॅस्मैटिक अपडेट्स के अलावा इंटीरियर में पेट्रोल माॅडल से ज्यादा फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। अनुमान है कि इसमें क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर डिफॉगर्स और रियर वाइपर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ेंः सिट्रोएन सी3 बेस्ड थ्री रो एसयूवी कार टेस्टिंग के दौरान आई नजर

    सिट्रोएन सी3 ईवी से दिसंबर 2022 में पर्दा उठाया जा सकता है जिसे फिर अप्रैल 2023 तक लाॅन्च भी किया जा सकता है। नई सिट्रोएन सी3 इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख से14 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक रखी जा सकती है। लाॅन्च के बाद इसका मुकाबला टियागो ईवी और टिगाॅर ईवी जैसी कारों से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन ईसी3 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है