• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज रेसर आर2 फोटो गैलरीः इस मिड वेरिएंट में क्या कुछ दिया गया है खास, जानिए यहां

    टाटा ने अल्ट्रोज के इस स्पोर्टी वर्जन को तीन वेरिएंट्स: आर1,आर2 और आर3 में पेश किया है।

    भानु
    भानु
    published on जून 12, 2024 15:16 ist
    info icon
    published onJun 12, 2024 15:16 IST
    last updated onJun 12, 2024 15:16 IST
    390 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा अल्ट्रोज के पावरफुल और स्पोर्टी वर्जन टाटा अल्ट्रोज रेसर में 120 पीएस पावरफुल 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। आगे इन 7 तस्वीरों के जरिए जानिए कैसा है इसका मिड वेरिएंट आर2:

    फ्रंट 

    टाटा अल्ट्रोज रेसर के मिड वेरिएंट आर2 इसके टॉप वेरिएंट आर3 जैसा ही नजर आता है। इसमें आर3 वेरिएंट की ही तरह एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और फ्रंट फॉग लैंप्स दिए गए हैं। चूंकि इस वेरिएंट में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है ऐसे में टाटा लोगो के नीचे ग्रिल पर फ्रंट कैमरा लगा है। 

    साइड

    टाटा अल्ट्रोज रेसर कार के मिड वेरिएंट आर2 और बाकी दोनों वेरिएंट्स के साइड प्रोफाइल में तो कोई खास अंतर दिखाई नहीं देता है। दूसरे वेरिएंट्स की तरह अल्ट्रोज रेसर में 16 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स,ब्लैक पिलर्स और विंडोलाइन एवं फ्रंट फेंडर्स पर 'रेसर' की बैजिंग दी गई है। 360 डिग्री कैमरा सेटअप के तहत ओआरवीएम्स पर 360 डिग्री सेटअप भी दिया गया है। 

    अल्ट्रोज रेसर के दूसरे वेरिएंट्स की तरह आर2 में भी ब्लैक कलर का बोनट और बोनट से लेकर रूफ के अंत तक जाती ड्युअल व्हाइट स्ट्राइप्स दी गई है। एंट्री लेवल आर1 वेरिएंट से उलट इस वेरिएंट में सिंगल पेन सनरूफ भी दी गई है। 

    रियर

    अल्ट्रोज 'रेसर' रेंज में एक्स्टेंडेड रूफ स्पॉयलर,रियर डिफॉगर और रियर वायपर के साथ वॉशर दिया गया है। इसके अलावा इसके टेलगेट पर 'आई-टर्बो+' की बैजिंग भी दी गई है जिससे ये पता चलता है कि ये अल्ट्रोज के आई-टर्बो मॉडल से भी ज्यादा पावरफुल है जो अब बंद हो चुका है। 

    इसके अलावा इसमें ड्युअल टिप एग्जॉस्ट भी दिया गया है जिसका रेगुलर वर्जन के मुकाबले साउंड काफी स्पोर्टी है। 

    इंटीरियर

    अल्ट्रोज रेसर आर2 डैशबोर्ड इसके टॉप वेरिएंट आर3 जैसा ही नजर आता है। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ चार ट्वीटर सहित 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम , 7-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और डैशबोर्ड पर ऑरेंज थीम वाली एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इसके अलावा अल्ट्रोज आर2 में रियर वेंट के साथ ऑटोमैटिक एसी,वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज़ कंट्रोल और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। हालांकि इस वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स,एयर प्योरिफायर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं जो इसके आर3 वेरिएंट में दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए इस वेरिएंट में 6 एयरबैग, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर वाला 360-डिग्री कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इस कार के मिड वेरिएंट आर2 में ऑल ब्लैक लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और लैदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्पोर्टी अपील देने के लिए इसकी सीटों पर कॉन्ट्रास्ट ऑरेन्ज स्टिचिंग भी दी गई है। 

    इंजन और ट्रांसमिशन

    टाटा अल्ट्रोज रेसर में टाटा नेक्सन वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। टाटा इसमें भविष्य में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस भी दे सकती है।

    प्राइस

    अल्ट्रोज रेसर आर2 की कीमत 10.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) रखी गई है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई आई20 एन लाइन एन6 वेरिएंट से है।

    यह भी देखेंः टाटा अल्ट्रोज रेसर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज रेसर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है