• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी की सभी कारें जनवरी 2022 से हो जाएंगी महंगी, तीन प्रतिशत तक बढ़ेंगे दाम

    नए साल में कई कंपनियों ने अपनी कार की प्राइस बढ़ाने की योजना बनाई है। अब ऑडी इंडिया ने जानकारी दी है कि वह भी जनवरी 2022 से अपनी सभी कारों की कीमत बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने कीमतें बढ़ाने की वजह इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट में बढ़ोतरी बताई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 03, 2021 12:28 ist
    info icon
    published onDec 03, 2021 12:28 IST
    last updated onDec 03, 2021 12:28 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    Audi cars

    • प्राइस इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते कारों की कीमत बढ़ाई जाएगी।
    • वर्तमान में ऑडी इंडिया के पोर्टफोलियो में 13 कारें मौजूद हैं जिनमें तीन ईवी शामिल हैं।
    • इसकी प्राइस 43.69 लाख से 2.04 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    नए साल में कई कंपनियों ने अपनी कार की प्राइस बढ़ाने की योजना बनाई है। अब ऑडी इंडिया ने जानकारी दी है कि वह भी जनवरी 2022 से अपनी सभी कारों की कीमत बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने कीमतें बढ़ाने की वजह इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट में बढ़ोतरी बताई है।

    Audi A6

    ऑडी इंडिया के लाइनअप में सभी मॉडल्स की कीमतें तीन परसेंट तक बढ़ जाएंगी। वर्तमान में ऑडी के लाइनअप में 13 कारें मौजूद हैं जिनमें ए4, ए6, ए8 एल, क्यू2, क्यू5, क्यू8, आरएस क्यू8, एस5 स्पोर्टबैक, आरएस 5 स्पोर्टबैक, आरएस 7, ई-ट्रोन एसयूवी, ई-ट्रोन जीटी और आरएस ई-ट्रोन जीटी शामिल हैं।

    यहां देखें ऑडी कारों की मौजूदा कीमतें:-

    मॉडल

    प्राइस रेंज

    ए4

    43.69 लाख रुपये से 47.61 लाख रुपये 

    ए6

    57.78 लाख रुपये से 62.65 लाख रुपये 

    ए8 एल

    1.57 करोड़ रुपये

    क्यू2

    34.99 लाख रुपये से 48.89 लाख रुपये 

    क्यू5

    58.93 लाख रुपये से 63.77 लाख रुपये 

    क्यू8

    99.9 लाख रुपये से 1.36 करोड़ रुपये

    आरएस क्यू8

    2.09 करोड़ रुपये

    एस5 स्पोर्टबैक

    80.49 लाख रुपये

    आर एस 5 स्पोर्टबैक

    1.05 करोड़ रुपये

    आर एस 7 स्पोर्टबैक

    2.16 करोड़ रुपये

    ई-ट्रोन एसयूवी

    1 करोड़ रुपये से 1.18 करोड़ रुपये

    ई-ट्रोन जीटी

    1.79 करोड़ रुपये

    ई-ट्रोन आरएस जीटी

    2.04 करोड़ रुपये

    Audi Q5

    ऑडी ने ई-ट्रोन जीटी सेडान कार और फेसलिफ्ट क्यू5 को सितंबर 2021 में लॉन्च किया था। कंपनी ने इंटरनल कंब्शन इंजन (आईसीई) व्हीकल्स को ईवी में बदलना भी शुरू कर दिया है। 

    अगस्त 2021 में ऑडी ने बताया था कि उनके सभी मॉडल्स 2026 तक इलेक्ट्रिक हो जाएंगे। इसके अलावा ऑडी ने भारत सरकार से प्रीमियम वाहनों पर टैक्स कम करने की मांग भी की है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    ऑडी ए4 2021-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है