• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्ला के बाद प्रीमियम व्हीकल्स पर टैक्स में छूट के लिए ऑडी ने भी उठाई मांग

    बता दें कि सरकार लग्जरी वाहनों पर 28 फीसदी जीएसटी के अलावा सेडान पर 20 फीसदी और एसयूवी पर 22 फीसदी सेस लगाती है। 

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 03, 2021 15:57 ist
    info icon
    published onNov 03, 2021 15:57 IST
    last updated onNov 03, 2021 15:57 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    जर्मन कारमेकर ऑडी इंडिया ने पीटीआई से कहा कि भारत में लग्जरी कार सेगमेंट की ग्रोथ में टैक्स की ज्यादा दरें एक बड़ी बाधा है। बता दें कि सरकार लग्जरी वाहनों पर 28 फीसदी जीएसटी के अलावा सेडान पर 20 फीसदी और एसयूवी पर 22 फीसदी सेस लगाती है। ऐसे में कुल टैक्स 50 प्रतिशत तक जाने की संभावना बन जाती है। 

    ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लों ने पीटीआई से कहा कि  'लग्जरी कार सेगमेंट का विकास नहीं होने से हम यहां अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं। जबकि हर साल देश मेंं मास मार्केट कारें ​ज्यादा बिक रहीं है और लग्ज़री सेगमेंट से एक साल में 40,000 यूनिट तक ही कारें बिक पाती है और इस साल ये आंकड़ा इससे भी नीचे जा सकता है। कुल पैसेंजर व्हीकल की सेल्स में लग्जरी सेगमेंट का योगदान 2 प्रतिशत से भी कम रहा है। सरकार से हमारा सबसे बड़ा अनुरोध है कि ड्यूटीज़ को कम किया जाए। 28 प्रतिशत जीएसटी तो ज्यादा है ही साथ में सेस भी हमारे उपर एक बड़ा बोझ है।”

    यह भी देखें: भारत में लेटेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

    भारत में ऑडी कार खरीदने के इच्छुक ग्राहक विदेशों में इन गाड़ियों की कीमत जानते हैं और यहां ज्यादा कीमत देने से हिचकिचाते हैं। ऐसे में ये कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी चाहती है कि सरकार टैक्स की दरों को कम करे जिनसे लग्जरी कारों की प्राइस दोगुना तक पहुंच जाती है। 

    इससे पहले टेस्ला, मर्सिडीज-बेंज और हुंडई जैसी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां भी हाल ही में इंपोर्ट टैक्स को लेकर इसी तरह की चिंता व्यक्त कर चुकी है। टेस्ला भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करना चाहती है मगर इससे पहले वो यहां इंपोर्ट टैक्स ड्यूटी कम कराना चाहती है। पीटीआई ने जब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में पूछा तो ढिल्लों ने कहा कि अगर भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करना है तो कंपनी को सबसे पहले अपनी मौजूदा कारों की बिक्री के ज्यादा नंबर दर्ज करने होंगे। बता दें कि ऑडी ने भारत में आईसी इंजन वाले मॉडल्स पर अच्छा खासा निवेश किया है और ये कंपनी इतने बड़े निवेश के बावजूद अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है