• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एक्सटर के सनरूफ वाले वेरिएंट्स को किया जा रहा है सबसे ज्यादा पसंद, हर चार में से तीन ग्राहकों ने चुना इसे

    75 प्रतिशत सनरूफ वाले वेरिएंट्स बुक कराए गए हैं इसके जो केवल टॉप 3 ट्रिम्स में ही है उपलब्ध और इनकी कीमत 8 लाख रुपये से होती है शुरू

    भानु
    भानु
    published on अगस्त 09, 2023 17:19 ist
    info icon
    published onAug 09, 2023 17:19 IST
    last updated onAug 09, 2023 17:19 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Exter

    • अब तक एक्सटर को मिल चुके हैं 50,000 यूनिट्स से ज्यादा बुकिंग के आंकड़े 
    • एएमटी वेरिएंट्स वाले हैं इसके एक तिहाई ग्राहक जिनकी कीमत 7.97 लाख रुपये से होती है शुरू
    • 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, छह एयरबैग और डुअल डैश कैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं इस कार में 
    • 6 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है नई हुंडई एक्सटर कार की कीमत 

    मार्केट में आई लेटेस्ट माइक्रो एसयूवी कार हुंडई एक्सटर को अब तक 50,000 से ज्यादा बुकिंग का आंकड़ा मिल चुका है। मई के पहले सप्ताह में इसकी बुकिंग शुरू हुई थी और 10 जुलाई के दिन इसे लॉन्च किया गया था। हुंडई की इस छोटी एसयूवी कार की कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। 

    सनरूफ वाले वेरिएंट्स को मिल रही है सबसे ज्यादा डिमांड

    हुंडई का कहना है कि 75 प्रतिशत ग्राहकों ने इसके सनरूफ वेरिएंट्स को चुना है जिससे इस फीचर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि इसमें दिया गया सिंगल पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर टॉप 3 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है। ये सनरूफ वाली काफी अफोर्डेबल कारों में से एक है। हुंडई एक्सटर ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स (ऑप्शनल) और एसएक्स (ऑप्शनल) कनेक्ट वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 

    सनरूफ का फीचर इस कार के सीएनजी वेरिएंट्स में भी दिया गया है, जिनकी शुरूआती कीमत 8.97 लाख रुपये से शुरू होती है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर इन 7 फीचर के मामले में टाटा पंच से है बेहतर, डालिए एक नजर

    इसके एएमटी वेरिएंट्स को भी किया जा रहा काफी ज्यादा पसंद

    Hyundai Exter AMT

    एक तिहाई से भी ज्यादा लोगों ने इस कार के एएमटी वेरिएंट्स को बुक कराया है। इसमें एएमटी का विकल्प एस वेरिएंट से दिया गया है। इसके एएमटी वेरिएंट्स की शुरूआती कीमत 7.97 लाख रुपये है जो 10 लाख रुपये (ऑन रोड) तक जाती है। 

    हुंडई एक्सटर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 82 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है और एएमटी मॉडल में आसान शिफ्टिंग के लिए पैडल शिफ्टर्स का फीचर भी दिया गया है। हुंडई एक्सटर मैनुअल मॉडल का माइलेज 19.2 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है, जबकि एएमटी मॉडल की फ्यूल एफिशिएंसी 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर बताई गई है। 

    इसमें इसी इंजन के साथ सीएनजी पावरट्रेन का विकल्प भी रखा गया है, जिसका पावर आउटपुट 69पीएस और 95एनएम है। एक्सटर सीएनजी में केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और इसका माइलेज 27.1 किलोमीटर प्रति किलोग्राम बताया गया है। 

    यह भी पढ़ें: टाटा पंच सीएनजी vs हुंडई एक्सटर सीएनजी - स्पेसिफिकेशन व प्राइस कंपेरिजन

    फीचर लोडेड है ये कार

    Hyundai Exter Infotainment System

    हुंडई एक्सटर कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, डिजीटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग, ईएससी, हिल होल्ड असिस्ट, डुअल कैमरा डैश कैम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    एक्सटर का सीधा मुकाबला टाटा पंच और मारुति इग्निस से है। वहीं इस प्राइस रेंज में इसकी टक्कर निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर, सिट्रोएन सी3 और मारुति फ्रॉन्क्स जैसी कारों से भी है।

    (कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार)

    यह भी देखेंः हुंडई एक्सटर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है