• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एक्सटर इन 7 फीचर के मामले में टाटा पंच से है बेहतर, डालिए एक नजर

    हुंडई एक्सटर कार की माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में हाल ही में एंट्री हुई है। इस सेगमेंट में टाटा पंच एसयूवी का 2021 से ही दबदबा है। एक्सटर कार में लॉन्चिंग से ही ना सिर्फ सीएनजी पावरट्रेन दी गई है, बल्कि इसमें ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। टाटा पंच के मुकाबले हुंडई एक्सटर एसयूवी में कौनसे टॉप 7 फीचर्स मिलते हैं, इसके बारे में हम जानेंगे आगे:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 12, 2023 20:21 ist
    info icon
    published onJul 12, 2023 20:21 IST
    last updated onJul 12, 2023 20:21 IST
    5.7K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Exter vs Tata Punch

    हुंडई एक्सटर कार की माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में हाल ही में एंट्री हुई है। इस सेगमेंट में टाटा पंच एसयूवी का 2021 से ही दबदबा है। एक्सटर कार में लॉन्चिंग से ही ना सिर्फ सीएनजी पावरट्रेन दी गई है, बल्कि इसमें ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। टाटा पंच के मुकाबले हुंडई एक्सटर एसयूवी में कौनसे टॉप 7 फीचर्स मिलते हैं, इसके बारे में हम जानेंगे आगे:

    सनरूफ

    Hyundai Exter sunroof

    सनरूफ भारतीय ग्राहकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फीचर है जो हुंडई एक्सटर कार में भी उपलब्ध है। इस एसयूवी कार में सिंगल पेन सनरूफ यूनिट दी गई है जो एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट वेरिएंट्स के साथ मिलती है।

    डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    Hyundai Exter digitised driver display

    टाटा पंच कार में 7-इंच का सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है, जबकि एक्सटर में वेन्यू की तरह ही फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। हालांकि, पंच एसयूवी में ज्यादा बड़ी कलर्ड टीएफटी स्क्रीन (4.2 इंच के मुकाबले 7-इंच) दी गई है। एक्सटर का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले ज्यादा फंक्शनल है और यह कई सारी रीजनल भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। सेमी-डिजिटल क्लस्टर पंच कार के केवल टॉप वेरिएंट क्रिएटिव में ही दिया गया है, जबकि हुंडई एक्सटर कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले स्टैंडर्ड मिलता है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर Vs टाटा पंच Vs सिट्रोएन सी3 Vs मारुति इग्निस Vs रेनो काइगर Vs निसान मैग्नाइट: प्राइस कंपेरिजन

    ड्यूल डैशकैम सेटअप

    Hyundai Exter dual dashcam

    हुंडई की दूसरी नई कारों की तरह ही एक्सटर एसयूवी में भी सेगमेंट फर्स्ट ड्यूल डैशकैम सेटअप दिया गया है। हालांकि, यह फीचर इसमें केवल टॉप वेरिएंट एसएक्स (ओ) कनेक्ट के साथ ही दिया गया है। इसके ड्यूल डैश कैम सेटअप में फ्रंट व रियर कैमरा के अलावा 2.3-इंच डिस्प्ले, स्मार्टफोन ऐप कनेक्टिविटी और मल्टी-रिकॉर्डिंग मोड मिलते हैं।  इसके जरिए वीडियो को फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन में शूट किया जा सकता है। इसके ड्यूल कैमरा के साथ अलग-अलग रिकॉर्डिंग ऑप्शंस जैसे ड्राइविंग (नॉर्मल), इवेंट (सेफ्टी) और वेकेशन (टाइम लैप्स) भी मिलते हैं।

    वायरलैस फोन चार्जिंग

    Hyundai Exter wireless phone charging

    चूंकि एक्सटर कार ग्रैंड आई10 निओस पर बेस्ड है, ऐसे में इसमें इस हैचबैक कार वाले ही कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। इनमें से एक फीचर वायरलैस फोन चार्जिंग है जो इस माइक्रो एसयूवी के लिए दूसरा सेगमेंट-फर्स्ट फीचर है। एक्सटर कार के टॉप वेरिएंट्स एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट को खरीदने वाले ग्राहक इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    पैडल शिफ्टर्स

    Hyundai Exter paddle shifters

    हुंडई ने एक्सटर एसयूवी में कई सारे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स देकर सभी को काफी चौंका दिया है। इस एसयूवी कार में मिलने वाला तीसरा सेगमेंट फर्स्ट फीचर पैडल शिफ्टर्स है जिसके साथ एएमटी गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी ने यह फीचर इस माइक्रो एसयूवी में केवल एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट एएमटी वेरिएंट्स के साथ (एएमटी गियरबॉक्स के साथ पहली बार) दिया है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर एसयूवी में मिलते हैं ये 9 कलर ऑप्शन, देखिए पूरी लिस्ट

    बड़ी टचस्क्रीन

    Hyundai Exter touchscreen

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी के टॉप वेरिएंट्स अकंप्लिश्ड और क्रिएटिव में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जबकि, हुंडई एक्सटर कार में ग्रैंड आई10 निओस की तरह ही 8-इंच टचस्क्रीन यूनिट दी गई है। यह फीचर एक्सटर कार में बेस वेरिएंट ईएक्स और ईएक्स (ओ) को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स के साथ मिलता है। इसके टॉप वेरिएंट एसएक्स (ओ) कनेक्ट में इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एलेक्सा कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं।

    दमदार सेफ्टी किट

    Hyundai Exter six airbags

    टाटा पंच एसयूवी को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इस गाड़ी में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ट्रेक्शन कंट्रोल और ब्रेक स्वे कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, एक्सटर एसयूवी में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), हिल-स्टार्ट असिस्ट और सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    Hyundai Exter Front & Side

    भारत में हुंडई एक्सटर की कीमत 6 लाख रुपये से 10.10 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में एक्सटर का मुकाबला टाटा पंच के अलावा मारुति इग्निस, रेनो काइगर, सिट्रोएन सी3 और निसान मैग्नाइट से है।

    यह भी देखेंः हुंडई एक्सटर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई एक्सटर 2023-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है