• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो आईसीएनजीः जान लेंगे ये पांच कारण तो आप भी लेना चाहेंगे ये सीएनजी कार

    जब भी ऑटो एक्सपो का आयोजन होता है तो टाटा मोटर्स प्रोडक्ट शोकेसिंग के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती है और इस साल भी कंपनी के लिए ऑटो एक्सपो का ये एडिशन शानदार साबित हुआ है। कई सारे पेश किए गए मॉडल्स में से टाटा अल्ट्रोज आईसीएनजी सबसे रोचक शोकेसिंग में से एक रही, जिसमें इंडस्ट्री में अपने आप में नायाब ट्विन सिंगल सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। अब ये ही टेक्नोलॉजी कंपनी की एंट्री लेवल हैचबैक टाटा टियागो के साथ साथ पंच आईसीएनजी और टिगॉर आईसीएनजी में भी पेश कर दी गई है।

    अमित
    अमित
    Published On अगस्त 28, 2023 19:14 ist
    info icon
    published onAug 28, 2023 19:14 IST
    last updated onAug 28, 2023 19:14 IST
    783 Views
    • Write a कमेंट

    5 Reasons Why Tata Tiago iCNG With Twin-cylinder Technology Should Be Your Next CNG Car

    जब भी ऑटो एक्सपो का आयोजन होता है तो टाटा मोटर्स प्रोडक्ट शोकेसिंग के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती है और इस साल भी कंपनी के लिए ऑटो एक्सपो का ये एडिशन शानदार साबित हुआ है। कई सारे पेश किए गए मॉडल्स में से टाटा अल्ट्रोज आईसीएनजी सबसे रोचक शोकेसिंग में से एक रही, जिसमें इंडस्ट्री में अपने आप में नायाब ट्विन सिंगल सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। अब ये ही टेक्नोलॉजी कंपनी की एंट्री लेवल हैचबैक टाटा टियागो के साथ साथ पंच आईसीएनजी और टिगॉर आईसीएनजी में भी पेश कर दी गई है।

    टियागो आईसीएनजी को आखिर क्यों बनाएं आप अपनी अगली नई कार, डालिए इसके 5 एडवांटेज पर एक नजर:

    बूट स्पेस से नहीं किया गया है कोई समझौता 

    5 Reasons Why Tata Tiago iCNG With Twin-cylinder Technology Should Be Your Next CNG Car

    टाटा टियागो आईसीएनजी की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें सेगमेंट बेस्ट बूट स्पेस दिया गया है, जिसके साथ कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया है। आमतौर पर मौजूदा दूसरी सीएनजी कारों में बड़ा सा सीएनजी किट दिया जाता है जो लगेज एरिया को घेर लेता है। टाटा अल्ट्रोज में दी गई ​ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल टियागो आईसीएनजी में भी हुआ है जिसमें आप अल्ट्रोज की तरह स्पेयर व्हील का एसेस आसानी से कर सकते हैं।

    इंटेलिजेंस सीएनजी टेक्नोलॉजी

    आईसीएनजी टेक्नोलॉजी एक इंडस्ट्री-फर्स्ट फीचर है जिससे आप अपनी कार को सीधे सीएनजी मोड में स्टार्ट कर सकते हैं और इसके चलते आपको दूसरी सीएनजी कारों की तरह पेट्रोल और सीएनजी मोड चेंज करने की जरूरत नहीं रहती है। इससे ना केवल आपका समय बचता है बल्कि कार स्टार्ट करने के दौरान फ्यूल की खपत भी कम होती है जिससे आपका खर्चा कम हो जाता है।

    टियागो आईसीएनजी में इंडस्ट्री-फर्स्ट सिंगल एडवांस्ड ईसीयू फीचर भी दिया गया है, जो सीएनजी और पेट्रोल में से कोई भी फ्यूल कम होने पर दूसरे फ्यूल मोड पर अपने आप शिफ्ट हो जाता है। टाटा ने टियागो आईसीएनजी टेक्नोलॉजी के साथ एक मॉड्यूलर फ्यूल फिल्टर भी दिया है जिसे बदलवाने की जरूरत रहती है, इससे हानिकारक अपशिष्ट कम करने और मेंटेनेंस कॉस्ट कम करने में मदद मिलती है।

    पूरी तरह से सेफ

    टाटा टियागो आईसीएनजी में आपको सुरक्षा को लेकर भी कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसमें दी गई टेक्नोलॉजी गैस लीक होने पर कार को अपने आप सीएनजी से पेट्रोल मोड पर स्विच कर देती है। वहीं थर्मल एक्सीडेंट की स्थिति सिलेंडर की गैस सीधे वायुमंडल में चली जाती है जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना नहीं रहती है।

    5 Reasons Why Tata Tiago iCNG With Twin-cylinder Technology Should Be Your Next CNG Car

    टाटा ने टियागो आईसीएनजी में एक माइक्रो स्विच भी दिया है जो इसकी सेफ्टी को और पुख्ता करता है। यह फीचर फ्यूल लीड ओपन होने पर कार को तब तक स्टार्ट नहीं होने देता है जब तक कि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ‘क्लोज फ्यूल लिड’ का साइन आना बंद ना हो जाए। टाटा टियागो ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में भी अपनी सेफ्टी का लोहा मनवा चुकी है और इस क्रैश टेस्ट में इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।

    परफॉर्मेंस

    5 Reasons Why Tata Tiago iCNG With Twin-cylinder Technology Should Be Your Next CNG Car

    टाटा मोटर्स का मानना है कि कस्टमर्स सीएनजी कारों से भी पेट्रोल कारों जैसी ही परफॉर्मेंस की उम्मीद करते हैं। टियागो आईसीएनजी में पावरफुल 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (73.5 पीएस/95 एनएम) दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    एक स्पीड पर सेट करने पर आपको इसकी पावरट्रेन पेट्रोल कारों जितनी ही पॉलिश्ड लगेगी। प्योर सीएनजी मोड में ड्राइव करने पर इसका इंजन काफी स्मूद लगता है। सिटी ट्रैफिक और कई अलग-अलग इलाकों में टियागो आईएनजी कार को ड्राइव करते समय इसके इंजन के साथ ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    फीचर लोडेड कार

    5 Reasons Why Tata Tiago iCNG With Twin-cylinder Technology Should Be Your Next CNG Car

    टाटा टियागो आईसीएनजी कई वेरिएंट: एक्सई, एक्सएम, एक्सटी, एक्सज़ेड+ और एक्सजेड+ ड्यूल टोन (डीटी) में उपलब्ध है। यदि आप इसका ज्यादा दमदार वर्जन चाहते हैं तो टियागो एनआरजी को चुन सकते हैं। टियागो एनआरजी कार भी आईसीएनजी पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। यह दो वेरिएंट एक्सटी एनआरजी आईसीएनजी और एक्सजेड एनआरजी आईसीएनजी में आती है। इस हैचबैक कार के सीएनजी वेरिएंट में एलईडी डीआरएल्स के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7-इंच टचस्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

    टियागो आईसीएनजी की कीमत 6.55 लाख रुपये से 8.20 लाख रुपये के बीच है, जबकि टियागो एनआरजी आईसीएनजी की प्राइस 7.65 लाख रुपये से शुरू होकर 8.10 लाख रुपये तक जाती है।

    यह भी देखेंः टाटा टियागो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    टाटा टियागो 2020-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है