• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा के मुकाबले अपकमिंग टाटा कर्व में मिलेगा इन चीजों का एडवांटेज

    इस एसयूवी कूपे में नया बॉडी स्टाइल नजर आएगा और ये कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पोजिशन की जाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 29, 2024 15:46 ist
    info icon
    published onJul 29, 2024 15:46 IST
    last updated onJul 29, 2024 15:46 IST
    192 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv vs Maruti Grand Vitara: 5 Key Advantages

    टाटा कर्व इस ब्रांड का हमारे मार्केट में अगला मॉडल होगा और सबसे पहले 7 अगस्त के ​दिन लॉन्च किया जाएगा जिसके बाद इसका पेट्रोल/डीजल मॉडल सितंबर तक लॉन्च किया जाएगा। कर्व का मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा से भी रहेगा और एक डीलर से मिले डॉक्यूमेंट के अनुसार कर्व में ग्रैंड विटारा के कंपेरिजन में मिलेगा किन चीजों का एडवांटेज? ये आप जानेंगे आगे। 

    बेहतर लाइटिंग एलिमेंट्स मिलेंगे इसमें 

    Tata Curvv

    ग्रैंड विटारा के मुकाबले कर्व में मॉर्डन स्टाइलिंग एलिमेंट्स नजर आएंगे जिनमें कनेक्टेड एलईडी डीआरएल सेटअप और वेलकम एंड गुडबाय के एनिमेशन के साथ टेललैंप्स शामिल है। इसके अलावा इसमें कॉर्नरिंग फंक्शनैलिटी के साथ फॉग लैंप्स भी ​दिए जाएंगे जो कि ग्रैंड विटारा में मौजू​द नहीं है। 

    मॉर्डन स्टाइलिंग 

    Tata Curvv Side

    मॉर्डन लाइटिंग सेटअप के अलावा कर्व में 18 इंच के अलॉय व्हील्स ​दिए गए हैं जिनका डिजाइन पैटल जैसा है और इसमें फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स भी ​दिए गए हैं जो इसे एक स्लीक लुक ​देंगे। इसके अलावा इसमें स्लोपिंग रूफलाइन भी ​दी गई है जिससे ये कार काफी यूनीक नजर आएगी। य​दि आपको एक कन्वेंशनल लुक वाली कार चाहिए तो फिर आपके लिए ग्रैंड विटारा बेहतर रहेगी। 

    यह भी पढ़ें:हुंडई क्रेटा के मुकाबले टाटा कर्व में मिलेंगी ये 3 चीजें, जानिए इनके बारे में

    बड़ी स्क्रीन्स 

    Tata Nexon EV 12.3-inch Touchscreen

    ग्रैंड विटारा में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच की ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है मगर कर्व में इससे बड़ी यूनिट दी गई है। इसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट और 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है जो वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। 

    एडिशनल फीचर्स 

    Tata Harrier 6-way Powered Driver Seat

    ग्रैंड विटारा भी एक फीचर लोडेड कार है मगर कर्व में इससे कुछ ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। इसमें 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम , एक कूल्ड ग्लवबॉक्स और जेस्चर कंट्रोल के साथ एक पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    काफी सेफ कार होगी ये 

    Tata Harrier Side Airbag

    कर्व में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर,ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ई कॉल के साथ एसओएस फंक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। टाटा कर्व कार की कीमत 10.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है और हुंडई क्रेटा के अलावा इसका मुकाबला किआ सेल्टोस,मारुति ग्रैंड विटारा और सिट्रोएन बसाल्ट से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है