• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा के मुकाबले टाटा कर्व में मिलेंगी ये 3 चीजें, जानिए इनके बारे में

    टाटा ने अपकमिंग कर्व से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है मगर इसकी डीलर्स के जरिए कुछ जानकारी सामने आई है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 29, 2024 13:41 ist
    info icon
    published onJul 29, 2024 13:41 IST
    last updated onJul 29, 2024 13:41 IST
    268 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv vs Hyundai Creta

    टाटा कर्व को सितंबर में लॉन्च किया गया था जो कि एक कूपे एसयूवी है जिसका बहुत ज्यादा कॉम्पिटशन वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कड़ा मुकाबला हुंडई क्रेटा से रहेगा। क्रेटा के मुकाबले टाटा कर्व में क्या कुछ मिल सकता है खास? ये आप जानेंगे आगे। 

    बेहतर एक्सटीरियर स्टाइलिंग 

    Tata Curvv Side

    स्मूद फ्लोइंग कूपे स्टाइलिंग को छोड़ दिया जाए तो इसके डिजाइन में और भी कुछ चीजें खास है। कर्व और क्रेटा दोनों में कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं जबकि कर्व मेंं हैरियर और सफारी की तरह वेलकम एंड गुडबाय का फंक्शन दिया गया है जिसमें कार के लॉक/अनलॉक होने पर अलग अलग एनिमेशंस दिखाई देते हैं। 

    इसके अलावा कर्व में सेगमेंट फर्स्ट फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स और पेटल फ्लॉवर जैसे डिजाइन के साथ 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    एक्सट्रा फीचर्स 

    Tata Nexon EV 12.3-inch Touchscreen

    क्रेटा काफी फीचर लोडेड कार है मगर कर्व में कुछ ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो कि  इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों में नहीं ​दिए गए हैं। इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो ना सिर्फ क्रेटा की 10.25-इंच यूनिट से बड़ा है ब​ल्कि ये वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को भी सपोर्ट करता है। 

    इसके अलावा इसमें टच बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल,फ्रंट और रियर में 45 वॉट टाइप सी फास्ट चार्जर,जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट और 9 स्पीकर का जेबीएल साउंड सिस्टम दिया गया है। कर्व में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दी गई है। 

    काफी सेफ साबित होगी ये 

    हुंडई क्रेटा में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के साथ साथ काफी सारे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। क्रेटा के मुकाबले कर्व में हिल असेंट और डिसेंट कंट्रोलल और ट्र्रैफिक साइन रि​क्ग्निशिन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि नई टाटा कर्व क्रैश टेस्ट में काफी अच्छी रेटिंग ला सकती है। 

    टाटा कर्व कार की कीमत 10.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है और हुंडई क्रेटा के अलावा इसका मुकाबला किआ सेल्टोस,मारुति ग्रैंड विटारा और सिट्रोएन बसाल्ट से होगा। आपको अपकमिंग टाटा कर्व के कौनसे फीचर्स आए पसंद? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    srikanth
    Jul 26, 2024, 10:07:34 PM

    More over it's segment first feature rich coupe body I prefer tata curve being Swadeshi car completing with foreign origin cars

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है