2026 एमजी विंडसर ईवी इंडल्ज एडिशन लॉन्च: रूफ-माउंटेड रियर स्क्रीन के साथ पेश, कीमत 17.89 लाख रुपये
विंडसर ईवी इंडल्ज एडिशन में एक नया रंग और सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी शामिल हैं!
- Write a कमेंट

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी विंडसर ईवी का एक नया स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है, जिसका नाम इंडल्ज एडिशन है। यह लॉन्च विंडसर ईवी के भारत में दो साल पूरे होने और इसकी शानदार बिक्री के मौके पर किया गया है। कंपनी के अनुसार एमजी विंडसर ईवी इंडल्ज एडिशन उन ग्राहकों को टारगेट करता है जो अपनी कार में लग्जरी और बेहतरीन रियर-सीट एक्सपीरियंस चाहते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस नए एडिशन में क्या कुछ खास है और यह अपने सेगमेंट में क्या बदलाव लाता है।
-
नया इंडल्ज एडिशन टॉप मॉडल एसेंस पर बेस्ड है और इसकी कीमत 17.89 लाख रुपये है।
-
इसमें सेगमेंट-फर्स्ट रूफ-माउंटेड रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई है।
-
एक्सटीरियर में नया शेडो गोल्ड कलर और केबिन में नई टैन-ब्लैक थीम मिलती है।
-
यह एडिशन सिर्फ 38 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है, और इसकी रेंज 332 किलोमीटर है।
कीमत
MG Windsor EV Indulge Edition को 38 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ एक वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.89 लाख एक रखी गई है। यह टॉप मॉडल एसेंस पर बेस्ड है, जिससे यह लगभग 73,900 रुपये महंगी है। इस अतिरिक्त कीमत में ग्राहकों को कई कॉस्मेटिक अपग्रेड्स, नए फीचर्स और एक एक्सक्लूसिव एक्सेसरी पैक मिलता है जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाता है। एमजी ने इस स्पेशल एडिशन की बुकिंग अपनी सभी अधिकृत डीलरशिप के साथ-साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी शुरू कर दी है।
नया क्या है?

इंडल्ज एडिशन को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए कई विजुअल अपग्रेड्स किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसका नया और एक्सक्लूसिव शेडो गोल्ड पेंट स्कीम है, जो ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन फिनिश में आता है। यह कॉम्बिनेशन कार को एक बेहद प्रीमियम और आकर्षक लुक देता है। इसके अलावा, कार के ओआरवीएम को ग्लॉस ब्लैक फिनिश दिया गया है और इनमें टर्न इंडिकेटर भी इंटीग्रेटेड हैं। कार में 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिन्हें पूरी तरह से ब्लैक-आउट किया गया है, जो इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को और बढ़ाते हैं। सी-पिलर पर 'इंडल्ज' बैज भी लगाया गया है जो इस स्पेशल एडिशन की पहचान है। इन बदलावों के अलावा, एमजी एक स्टैंडर्ड 'इंडल्ज एडिशन' एक्सेसरी पैक भी ऑफर कर रही है, जिसमें फ्रंट क्रोम एक्सेंट्स, बम्पर कॉर्नर प्रोटेक्टर्स और बॉडी-साइड मोल्डिंग जैसे आइटम्स शामिल हैं, जो कार के ओवरऑल लुक को और निखारते हैं।
विंडसर ईवी इंडल्ज एडिशन का केबिन इसके सबसे बड़े अपग्रेड्स में से एक है। इसमें एक नई टैन और ब्लैक केबिन थीम दी गई है, जो इंटीरियर को पहले से ज्यादा हवादार और प्रीमियम महसूस कराती है। आगे की सीटों के हेडरेस्ट पर 'इंडल्ज' ब्रांडिंग दी गई है। इसके साथ ही, ग्राहकों को इंडल्ज-बैज वाले पिलो और नेक कुशन भी मिलते हैं, जो सफर के दौरान कंफर्ट बढ़ाते हैं।

हालांकि, केबिन का असली हाईलाइट इसकी रूफ-माउंटेड रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन है। यह फीचर इस सेगमेंट में पहली बार दिया गया है और यह उन ग्राहकों के लिए एक बड़ा आकर्षण है जो अक्सर पीछे की सीट पर सफर करते हैं। इस स्क्रीन को पैनोरमिक ग्लास रूफ के ठीक बीच में लगाया गया है, जिससे केबिन में खुलेपन का एहसास कम नहीं होता। साथ ही, एक्सेसरी पैक में रियर सनशेड और थीम वाली 3डी मैट्स भी शामिल हैं, जो केबिन के अनुभव को पूरा करते हैं।


फीचर्स और सेफ्टी
MG Windsor EV Indulge Edition में टॉप मॉडल एसेंस वाले फीचर दिए गए हैं। इसमें एक बड़ी 15.6-इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करती है। बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें 9-स्पीकर वाला इनफिनिटी साउंड सिस्टम दिया गया है। ड्राइवर के लिए 8.8-इंच का डिजिटल डिस्प्ले है जो सभी जरूरी जानकारी दिखाता है। अन्य फीचर्स में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक ग्लास रूफ और पीछे 135 डिग्री तक रिक्लाइन होने वाली सीटें शामिल हैं, जो इसे लंबी यात्राओं के लिए बेहद आरामदायक बनाती हैं।

सेफ्टी के मामले में भी एमजी ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 6 एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, हिल होल्ड असिस्ट (एचएचए), रियर पार्किंग सेंसर, एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं। बारिश के मौसम में बेहतर विजिबिलिटी के लिए रेन-सेंसिंग वाइपर और बच्चों की सुरक्षा के लिए आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स भी मौजूद हैं।

बैटरी और परफॉर्मेंस
| बैटरी पैक |
38 केडब्ल्यूएच |
| इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या |
1 |
| सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1 + पार्ट 2) |
332 किलोमीटर |
| पावर |
136 पीएस |
| टॉर्क |
200 एनएम |

एमजी विंडसर ईवी इंडल्ज एडिशन को केवल छोटे 38 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। यह बैटरी पैक एक इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है जो 136 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी इसकी फुल चार्ज में रेंज 332 किलोमीटर बताई है। चार्जिंग की बात करें तो, यह 45 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है, जिससे इसकी बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज होने में सिर्फ 45 मिनट का समय लगता है।
किससे है मुकाबला?
MG Windsor EV का मुकाबला टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6, मारुति ई विटारा, टोयोटा इबेला, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से है।
कारदेखो का क्या है कहना
एमजी विंडसर ईवी पहले से ही अपने यूनिक डिजाइन, बड़े केबिन और लंबी फीचर लिस्ट के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार थी। इंडल्ज एडिशन के लॉन्च के साथ, एमजी ने रियर-सीट अनुभव को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है, जो इस सेगमेंट में एक नया स्टैंडर्ड स्थापित कर सकता है। 135-डिग्री तक रिक्लाइन होने वाली आरामदायक सीटें, सोफे जैसी कुशनिंग और सेगमेंट में पहली बार रूफ-माउंटेड एंटरटेनमेंट स्क्रीन इसे मुकाबले में मौजूद इलेक्ट्रिक कारों से आगे रखती है। यह पैकेज उन खरीदारों के लिए बनाया गया है जिनका बजट 20 लाख रुपये से कम है और जो मुख्य रूप से पीछे की सीट पर बैठकर यात्रा करते हैं। जो लोग अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी में थोड़ी और लग्जरी और एक्सक्लूसिविटी चाहते हैं, उन्हें इस स्पेशल एडिशन पर विचार करना चाहिए।














