• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट के इंजन से जुड़ी जानकारी आई सामने, अगले साल तक होगी लॉन्च

    चौथी जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट के कॉन्सेप्ट वर्जन को अक्टूबर 2023 में जापान मोबिलिटी शो के दौरान शोकेस किया गया था। हाल ही में इस गाड़ी को भारत की सड़कों पर भी टेस्ट करते देखा गया था। अब कंपनी ने इस हैचबैक कार के जापान वर्जन में मिलने वाले नए इंजन गियरबॉक्स ऑप्शंस से पर्दा उठाया है।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on नवंबर 07, 2023 11:30 ist
    info icon
    published onNov 07, 2023 11:19 IST
    last updated onNov 07, 2023 11:30 IST
    204 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Suzuki Swift

    • सुजुकी ने नई स्विफ्ट के कॉन्सेप्ट वर्जन से अक्टूबर 2023 में जापान मोबिलिटी शो के दौरान पर्दा उठाया था, जो अपने प्रोडक्शन के काफी करीब थी।

    • अब कंपनी ने इस नई हैचबैक कार से पर्दा उठा दिया है।

    • हाल ही में इसे भारत की सड़कों पर भी टेस्ट करते देखा गया था।

    • मौजूदा स्विफ्ट भारतीय वर्जन में 1.2-लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन (90 पीएस) के साथ एमटी और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं।

    • नई स्विफ्ट हैचबैक कार में 9-इंच टचस्क्रीन, 6 एयरबैग और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    • भारत में नई मारुति स्विफ्ट को 2024 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    चौथी जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट के कॉन्सेप्ट वर्जन को अक्टूबर 2023 में जापान मोबिलिटी शो के दौरान शोकेस किया गया था। हाल ही में इस गाड़ी को भारत की सड़कों पर भी टेस्ट करते देखा गया था। अब कंपनी ने इस हैचबैक कार के जापान वर्जन में मिलने वाले नए इंजन गियरबॉक्स ऑप्शंस से पर्दा उठाया है।

    पावरट्रेन डिटेल

    नई स्विफ्ट कार में अब भी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलना जारी रहेगा। हालांकि, इसमें पुराने 4-सिलेंडर के सीरीज इंजन के मुकाबले अब नई 3-सिलेंडर ज़ेड-सीरीज दी जाएगी। सुजुकी के अनुसार, कम स्पीड पर ज्यादा टॉर्क हासिल करने के लिए इस इंजन को चार से तीन सिलेंडर में शिफ्ट किया गया है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस गाड़ी के सही पावर आउटपुट का खुलासा नहीं किया है। नई स्विफ्ट कार के जापान वर्जन में इस इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी दिया जाएगा, जिसके जरिए यह गाड़ी अच्छी माइलेज दे सकेगी।

    India-spec Maruti Swift petrol engine

    मौजूदा मारुति स्विफ्ट के भारतीय वर्जन में 1.2-लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन (90 पीएस/113 एनएम) के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। अनुमान है कि भारत आने वाली नई स्विफ्ट कार में नए इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।

    जापान में चौथी जनरेशन स्विफ्ट के साथ हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन और ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप भी मिलेगा। यह पावरट्रेन ऑप्शन स्विफ्ट के भारतीय वर्जन में मिलने की संभावनाएं काफी कम है।

    अन्य अपडेट

    भारत में टेस्टिंग के दौरान नज़र आई चौथी जनरेशन स्विफ्ट कार का हमें क्लियर लुक देखने को मिला है। एक्सटीरियर पर इसमें हनीकॉम्ब पैटर्न वाली राउंडेड ग्रिल, ऑल-एलईडी लाइटिंग और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यह सभी डिज़ाइन डिटेल्स जापान में शोकेस हुए मॉडल से काफी मिलती जुलती है। इंटीरियर पर इसमें स्विफ्ट जापान वर्जन की तरह ही ब्लैक और बेज कलर डैशबोर्ड लेआउट दिया जा सकता है। इसमें बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसा स्टीयरिंग व्हील, क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

    2024 Suzuki Swift concept cabin

    2024 मारुति स्विफ्ट कार में 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, 360-डिग्री कैमरा सेटअप और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अनुमान है कि इस हैचबैक कार के भारतीय वर्जन में अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, अडेप्टिव हाई बीम सिस्टम और लेन असिस्ट जैसे एडीएएस फीचर्स शायद ही दिए जाएंगे। लेकिन, भारत की सड़कों पर नज़र आई स्विफ्ट गाड़ी में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग फीचर जरूर देखने को मिला था।

    लॉन्च व कीमत

    2024 Suzuki Swift concept rear

    भारत में नई मारुति स्विफ्ट कार को 2024 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान है कि इस गाड़ी की कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से रहेगा। वहीं कीमत के मोर्चे पर यह रेनो ट्राइबर सब-4 मीटर क्रॉसओवर एमपीवी को भी टक्कर देगी।

    यह भी देखेंः मारुति स्विफ्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Swift पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है