• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 किआ कार्निवल भारत में हुई लॉन्च: सिंगल वेरिएंट में रहेगी उपलब्ध, 63.90 लाख रुपये रखी गई कीमत

    किआ ने मध्य सितंबर से 2 लाख रुपये के टोकन अमाउंट के साथ ऑनलाइन और डीलरशिप्स के जरिए इस प्रीमियम एमपीवी की बुकिंग शुरू की थी।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 03, 2024 14:01 ist
    info icon
    published onOct 03, 2024 14:01 IST
    last updated onOct 03, 2024 14:01 IST
    318 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Kia Carnival launched in India

    • केवल सिंगल वेरिएंट लिमोजिन प्लस वेरिएंट में पेश किया गया है इसे जिसकी कीमत रखी गई है 63.90 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स शोरूम पैन-इंडिया) 
    • 4 पीस एलईडी हेडलाइट्स और 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं इसके एक्सटीरियर में
    • 3 रो सीटिंग लेआउट और सिंगल ब्लैक एंड ब्राउन थीम के ऑप्शन दिए गए हैं इसमें 
    • 2 सनरूफ,ड्युअल 12.3 इंच डिस्प्ले और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें 
    • केवल 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है इसमें ​जिसके साथ दिया गया है 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

    एक ब्रेक के बाद किआ कार्निवल ने इंडियन मार्केट में एकबार फिर से वापसी कर ली है और इसके जनरेशन 4 मॉडल के फेसलिफ्ट वर्जन को यहां लॉन्च किया गया है। नई कार्निवल को सिंगल फुल लोडेड वेरिएंट लिमोजिन प्लस वेरिएंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 63.90 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) रखी गई है। 

    नई किआ कार्निवल एक्सटीरियर

    2024 Kia Carnival front

    2024 किआ कार्निवल का इंडियन वर्जन इसके इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध मॉडल के जैसा ही नजर आ रहा है। इसे नई डिजाइन लेंग्वेज दी गई है जिसमें क्रोम एंबेलिशमेंट्स वाली ग्रिल,वर्टिकल पोजिशन वाली 4 पीस एलईडी हेडलाइट्स और कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं। 2024 Kia Carnival side

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें पहले की तरह रियर पैसेंजर्स के लिए ​पावर स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स भी दी गई है। 

    नई किआ कार्निवल इंटीरियर

    2024 किआ कार्निवल का इंटीरियर इसके इंटरनेशनल वर्जन जैसा ही नजर आ रहा है। इसमें सेकंड रो पर कैप्टन सीट्स और थर्ड रो पर बेंच टाइप सीट के साथ 3 रो लेआउट दिया गया है। इसके अलावा इस नई एमपीवी में सिंगल टैन और ब्राउन केबिन थीम दी गई है।  

    2024 Kia Carnival dual 12.3-inch displays

    कार्निवल 2024 मॉडल में एक इंफोटेनमेंट और दूसरी इंंस्टरुमेंटेशन के लिए दो 12.3 इंच की डिस्प्ले और 11 इंच का हेड्स अप डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें लंबार सपोर्ट के साथ 12-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल रियर पैसेंजर सीट दी गई है। किआ कार्निवल में दो सिंगल-पेन सनरूफ, 3-ज़ोन ऑटो एसी, एक पावर्ड टेलगेट और 12-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम भी दिए गए हैं। 

    पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए 8 एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, ऑल 4 डिस्क ब्रेक और एक टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत फ्रंट कोलिजन वार्निंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    नई किआ कार्निवल इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन

    किआ कार्निवल 2024 मॉडल को केवल सिंगल इंजन गियरबॉक्स ऑप्शन में पेश किया गया है जिसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन 

    2024 किआ कार्निवल

    इंजन

    2.2-लीटर डीजल

    पावर r

    193 पीएस

    टॉर्क

    441 एनएम

    टट्रांसमिशन

    8-स्पीड ऑटोमैटिक

    ये इंजन इसके जनरेशन 2 मॉडल में भी दिया गया था। इसके इंटरनेशनल वर्जन में 3.5 लीटर वी6 पेट्रोल (287 पीएस/353 एनएम)और 1.6-लीटर पेट्रोल हा​इब्रिड (242 पीएस/367 एनएम) की चॉइस दी गई है। 

    मुकाबला

    2024 Kia Carnival rear
    2024 किआ कार्निवल को टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से ज्यादा प्रीमियम विकल्प के तौर पर चुना जा सकेगा, इसके अलावा इसे टोयोटा वेलफायर और लेक्सस एलएम से ज्यादा अफोर्डेबल लग्जरी एमपीवी के तौर पर भी चुन सकेंगे।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया कार्निवल पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है