• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 हुंडई वरना का कौनसा वेरिएंट रहेगा आपके लिए बेस्ट, जानिए यहां

    यदि आपको नई हुंडई वरना के वेरिएंट्स को चुनने में कंफ्यूजन है तो हमनें हर वेरिएंट्स की एक एक डीटेल आपके लिए पेश की है। 

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 03, 2023 11:35 ist
    info icon
    published onApr 03, 2023 11:35 IST
    last updated onApr 03, 2023 11:35 IST
    109 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Verna

    एक फ्रैश डिजाइन लेंग्वेज और नए फीचर्स के साथ जनरेशन 6 हुंडई वरना भारत में लॉन्च हो चुकी है। हुंडई ने अब इस सेडान में डीजल इंजन का ऑप्शन देना बंद कर दिया है। मगर इसमें सेगमेंट का सबसे बेस्ट टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।

    हर वेरिएंट पर बात करने से पहले जानिए कुछ बेसिक चीजों के बारे मेंः

    Hyundai Verna

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    160 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    253 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल/सीवीटी

    6-स्पीड मैनुअल/ 7-स्पीड डीसीटी

    वरना में तीन ड्राइव मोड्सः ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट दिए गए हैं। 

    हुंडई ने इस इस कॉम्पैक्ट सेडान में कुल 9 कलर के ऑप्शंस दिए गए हैं जो इस प्रकार से हैः

    • एटलस व्हाइट
    • ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट
    • फिएरी रेड
    • ब्लैक रूफ के साथ फिएरी रेड
    • टेल्यूरियन ब्राउन (नया)
    • टाइफून सिल्वर
    • टाइटन ग्रे
    • एबिस ब्लैक
    • स्टारी नाइट

    वेरिएंट

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

     

    मैनुअल

    सीवीटी

    मैनुअल

    डीसीटी

    ईएक्स

    10.90 लाख रुपये

    एस

    11.96 लाख रुपये

    एसएक्स

    12.99 लाख रुपये

    14.24 लाख रुपये

    14.84 लाख रुपये*

    16.08 लाख रुपये*

    एसएक्स (ऑप्शनल)

    14.66 लाख रुपये

    16.20 लाख रुपये

    15.99 लाख रुपये*

    17.38 लाख रुपये*

    इसी कीमत पर इन वेरिएंट्स पर आपको ड्युअल टोन पेंट का भी ऑप्शन मिल जाएगा। 

    हमनें यहां हर वेरिएंट का एनालिसिस डीटेल से किया है। आप अपने पसंद के वेरिएंट पर क्लिक कर उस बारे में ज्यादा जान सकते हैं।

    Hyundai Verna rear

    वेरिएंट 

    निष्कर्ष 

    ईएक्स 

    सेफ्टी फीचर्स के साथ केवल बेसिक फीचर्स मौजूद, यदि आपका बजट कम है और आपकी प्लानिंग अपनी कार को एक्सेसराइज़ करवाने की है तो इसे चुन सकते हैं 

    एस 

    एक अच्छा एंट्री-लेवल वेरिएंट जिसमें वाजिब कीमतों पर मिलते हैं कई काम के एक्सट्रा फीचर्स  

    एसएक्स 

    सीवीटी ऑटोमेटिक ऑप्शन या फिर एंट्री-लेवल टर्बो वेरिएंट के लिए इसे चुनें  

    एसएक्स (ओ)

    यदि आपको दमदार फीचर्स और एडीएएस टेक्नोलॉजी से लैस टॉप पेट्रोल सीवीटी या टर्बो वेरिएंट चाहिए तो चुन सकते हैं इसे

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है