• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 मारुति बलेनो Vs हुंडई आई20 Vs होंडा जैज़ Vs फोक्सवैगन पोलो Vs टाटा अल्ट्रोज़ : माइलेज कंपेरिजन

    मारुति अपनी फेसलिफ्ट बलेनो को भारत में लॉन्च कर चुकी है। इस गाड़ी की प्राइस 6.35 लाख रुपए से 9.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। इस हैचबैक कार की स्टाइलिंग पहले से एकदम नई है। इसमें नई एलईडी लाइटिंग, हनीकॉम्ब पैटर्न वाली फ्रंट ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और नए डिज़ाइन का बंपर दिया गया है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, छह एयरबैग्स, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) हिल होल्ड असिस्ट के साथ (केवल एएमटी में), बड़ा 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और हेडअप डिस्प्ले जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 24, 2022 17:26 ist
    info icon
    published onFeb 24, 2022 17:26 IST
    last updated onFeb 24, 2022 17:26 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    maruti baleno 2022

    मारुति अपनी फेसलिफ्ट बलेनो को भारत में लॉन्च कर चुकी है। इस गाड़ी की प्राइस 6.35 लाख रुपए से 9.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। इस हैचबैक कार की स्टाइलिंग पहले से एकदम नई है। इसमें नई एलईडी लाइटिंग, हनीकॉम्ब पैटर्न वाली फ्रंट ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और नए डिज़ाइन का बंपर दिया गया है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, छह एयरबैग्स, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) हिल होल्ड असिस्ट के साथ (केवल एएमटी में), बड़ा 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और हेडअप डिस्प्ले जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। 

    2022 मारुति बलेनो में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल में दिए गए सीवीटी गियरबॉक्स को इसमें एएमटी से रिप्लेस किया गया है। हालांकि, इसमें अब इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी नहीं मिलती है बल्कि इसकी जगह इसमें अब आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम दिया गया है। 

    हमने नई बलेनो के माइलेज का कंपेरिजन फोक्सवैगन पोलो, होंडा जैज़, हुंडई आई20 और टाटा अल्ट्रोज़ से किया है, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे:-  

     

    बलेनो 

    आई20

    जैज़

    पोलो 

    अल्ट्रोज़ 

    इंजन 

    1.2-लीटर पेट्रोल 

    1.2- लीटर पेट्रोल / 1-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.2-लीटर पेट्रोल

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.2- लीटर पेट्रोल / 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर 

    90 पीएस 

    83 पीएस/ 120 पीएस

    90 पीएस

    110 पीएस

    86 पीएस/ 110पीएस

    टॉर्क 

    113 एनएम 

    113  एनएम   / 172  एनएम 

    110  एनएम 

    175  एनएम 

    113  एनएम   / 140  एनएम 

    ट्रांसमिशन ऑप्शन्स 

    5-स्पीड मैनुअल / एएमटी  

    5- स्पीड मैनुअल/ सीवीटी / 6-स्पीड आईएमटी/7-स्पीड डीसीटी 

    5- स्पीड मैनुअल / सीवीटी 

    6- स्पीड मैनुअल    / 6-स्पीड एटी 

    5-स्पीड मैनुअल 

    माइलेज (एआरएआई)

    22.35 किलोमीटर/लीटर/ 22.94 किलोमीटर/लीटर

    20.35 किलोमीटर/लीटर/19.65 किलोमीटर/लीटर/ 20 किलोमीटर/लीटर/ 20.28 किलोमीटर/लीटर

    16.60 किलोमीटर/लीटर / 17.10 किलोमीटर/लीटर

    18.24 किलोमीटर/लीटर / 16.47 किलोमीटर/लीटर

    19.05 किलोमीटर/लीटर / 18.13 किलोमीटर/लीटर

    • मारुति बलेनो प्रतिद्वंदियों के मुकाबले सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हैचबैक कार है।

    • नई बलेनो का माइलेज फिगर प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के मुकाबले 1.5 किलोमीटर/लीटर कम हुआ है। प्री-फेसलिफ्ट मॉडल में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई थी।

    • इसका एएमटी वेरिएंट पुराने सीवीटी वर्जन की तुलना में 3.5 किलोमीटर/लीटर ज्यादा का माइलेज देता है। 

    • जैज़ और पोलो सेगमेंट की सबसे कम माइलेज देने वाली कारें हैं। 

    • यदि ऑटोमेटिक वेरिएंट की बात करें तो बलेनो एएमटी को अच्छा माइलेज देने के मामले में सबसे ज्यादा अंक मिलते हैं, वहीं फोक्सवैगन पोलो टॉर्क कन्वर्टर सबसे खराब माइलेज देता है। 

    • हमने इस कम्पेरिज़न में ग्लैंजा को शामिल नहीं किया है क्योंकि इसका फेसलिफ्ट वर्जन मार्च में लॉन्च होने वाला है। इसमें नई बलेनो वाले ही सभी अपडेट्स (इंजन व ट्रांसमिशन समेत) मिलेंगे। इसके पावर और माइलेज फिगर भी मारुति बलेनो से मिलते जुलते ही होंगे।

    यह भी देखें: मारुति बलेनो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    ~
    ~xing~ thing
    Feb 24, 2022, 9:58:49 PM

    What about the kerb weight of each car. That should be mentioned when comparing mileage as weight adds to drag resistance.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on मारुति सुजुकी बलेनो 2015-2022

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है