• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नए अवतार में आ गई है टोयोटा फॉर्च्यूनर,जल्द डिलीवरी के लिए आज ही कराएं बुक

    नई टोयोटा फॉर्च्यूनर की प्राइस 29.98 लाख रुपये से लेकर 37.58 लाख रुपये (एक्स-शोरुम, दिल्ली) रखी है और इसका लिजेंडर वर्जन सबसे महंगा ऑप्शन रखा गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 06, 2021 21:00 ist
    info icon
    published onJan 06, 2021 21:00 IST
    last updated onJan 06, 2021 21:00 IST
    5K Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा फॉर्च्यूनर अपने फेसलिफ्ट अवतार में सामने आ चुकी है,ऐसे में कंपनी ने इसकी ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर चुकी है। वैसे

    Fortuner Legender Interior

    फॉर्च्यूनर के इस अपडेटेड मॉडल में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एपल कारप्ले एवं एंड्रॉयड ऑटो के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस 8.0 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे अपडेट्स किए गए हैं। इसके नए लिजेंडर वेरिएंट में एंबिएंट लाइटिंग,वायरलैस फोन चार्जर और किक टू ओपन पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसके लेजेंडर वेरिएंट में 

    लेक्सस कारों की तरह स्टाइलिश बंपर दिया गया है। इसका फ्रंट लुक स्टैंडर्ड वेरिएंट से ज्यादा प्रीमियम फील देता है। कुल मिलाकर नई टोयोटा फॉर्च्यूनर कार काफी स्पोर्टी नजर आती है। 

    यह भी पढ़ें : जनवरी 2021 में लॉन्च और शोकेस होंगी ये कारें,आप भी डालिए एक नजर

    यह बड़ी एसयूवी कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 2.7 लीटर इंजन दिया गया है जो 166 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल वेरिएंट में 2.8 लीटर इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 204पीएस/500एनएम है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। हालांकि ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन इसमें केवल डीजल इंजन के साथ ही दिया गया है।

    उम्मीद है कि जनवरी में ही कस्टमर्स को इस नई फॉर्च्यूनर की डिलीवरी मिलना शुरु हो जाएगी। फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में टोयोटा फॉर्च्यूनर कार का कंपेरिजन फोर्ड एंडेवर और एमजी ग्लोस्टर से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है