• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ऑरा की फीचर हुई अपडेट, 4000 रुपये तक बढ़ी कीमत

    हुंडई ऑरा की फीचर लिस्ट को अपडेट किया गया है। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट्स में बूटलिड पर रियर स्पॉइलर दे दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने ऑरा की प्राइस में भी इजाफा किया है। यहां देखें इस कार की नई प्राइस लिस्ट:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 14, 2021 19:00 ist
    info icon
    published onApr 14, 2021 19:00 IST
    last updated onApr 14, 2021 19:00 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    • ऑरा सेडान के आर्केमी ट्यून्ड साउंड सिस्टम को टॉप वेरिएंट एसएक्स और एसएक्स (ओ) में से हटा दिया गया है।
    • इसके बेस वेरिएंट ई में अब स्पेयर व्हील का साइज़ 14 से 13 इंच कर दिया गया है।
    • इस गाड़ी में 8-इंच टचस्क्रीन, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने जारी रहेंगे।
    • इस सेडान कार में पहले की तरह ही तीन इंजन ऑप्शंस मिलेंगे।

    हुंडई ऑरा की फीचर लिस्ट को अपडेट किया गया है। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट्स में बूटलिड पर रियर स्पॉइलर दे दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने ऑरा की प्राइस में भी इजाफा किया है। यहां देखें इस कार की नई प्राइस लिस्ट:-

    पेट्रोल 

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर

    ई 

    5.92 लाख रुपये 

    5.92 लाख रुपये 

    --

    एस

    6.68 लाख रुपये 

    6.72 लाख रुपये 

    + 4,000 रुपये 

    एस एएमटी 

    7.18 लाख रुपये 

    7.22 लाख रुपये 

    + 4,000 रुपये 

    एसएक्स

    7.37 लाख रुपये 

    7.41 लाख रुपये 

    + 4,000 रुपये 

    एसएक्स (ओ)

    7.93 लाख रुपये 

    7.97 लाख रुपये 

    + 4,000 रुपये 

    एसएक्स+ एएमटी 

    8.12 लाख रुपये 

    8.16 लाख रुपये 

    + 4,000 रुपये 

    एसएक्स+ टर्बो 

    8.66 लाख रुपये 

    8.70 लाख रुपये 

    + 4,000 रुपये 

    एस सीएनजी 

    7.44 लाख रुपये 

    7.48 लाख रुपये 

    + 4,000 रुपये 

    डीजल 

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    एस

    7.85 लाख रुपये 

    7.89 लाख रुपये 

    + 4,000 रुपये 

    एस एएमटी 

    8.35 लाख रुपये 

    8.39 लाख रुपये 

    + 4,000 रुपये 

    एसएक्स(ओ)

    9.11 लाख रुपये 

    9.15 लाख रुपये 

    + 4,000 रुपये 

    एसएक्स+ एएमटी 

    9.30 लाख रुपये 

    9.34 लाख रुपये 

    + 4,000 रुपये 

    हुंडई ने ऑरा के बेस वेरिएंट ई को छोड़कर इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स की प्राइस में 4000 रुपये तक का इज़ाफा किया है।

    रियर स्पॉइलर के अलावा इसके बेस वेरिएंट से ऊपर वाले एस पेट्रोल एमटी वेरिएंट में नए 15 इंच के व्हील्स शामिल किए गए हैं। वहीं, एएमटी वेरिएंट में मशीन फिनिश व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस सेडान के टॉप वेरिएंट्स एसएक्स और एसएक्स (ओ) में से आर्केमी ट्यून्ड साउंड सिस्टम हटा दिया है, साथ ही इसके बेस वेरिएंट ई में दिए गए स्पेयर व्हील का साइज़ अब 14 इंच से 13-इंच कर दिया है।

    इसके अलावा ऑरा में पहले की तरह ही एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से लैस 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो एसी, क्रूज़ कंट्रोल और वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने जारी रहेंगे। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : 10 लाख रुपये के बजट में उपलब्ध हैं सनरूफ वाली ये टॉप 8 कारें

    यह सेडान कार तीन इंजन: 1.2-लीटर पेट्रोल (83 पीएस/114 एनएम), 1.2-लीटर डीजल (75 पीएस/190 एनएम) और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (100 पीएस/172एनएम) ऑप्शन में मिलती है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी और एएमटी गियरबॉक्स दिए गए हैं। वहीं, टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी का ऑप्शन मिलता है। इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (एस वेरिएंट) फ़ैक्ट्री फिटेड सीएनजी के साथ आता है।

    सेगमेंट में हुंडई की इस सब-4 मीटर सेडान कार का मुकाबला होंडा अमेज़, मारुति सुजुकी डिजायर, टाटा टिगॉर और फोर्ड एस्पायर से है।

    यह भी देखें: हुंडई ऑरा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ऑरा 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई ऑरा 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है