• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सेकंड जनरेशन हुंडई क्रेटा के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारियां आई सामने

    नई हुंडई क्रेटा को अप्रैल 2020 से पहले लॉन्च किया जाएगा। 

    निखिल
    निखिल
    Published On अगस्त 20, 2019 13:13 ist
    info icon
    published onAug 20, 2019 13:09 IST
    last updated onAug 20, 2019 13:13 IST
    421 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने कुछ महीनो पहले ही चीन में 'आईएक्स25' के नाम से क्रेटा एसयूवी के सेकंड-जनरेशन वर्ज़न को पेश किया था। इसे भारत में अप्रैल 2020 से पहले लॉन्च किया जाएगा। इसमें किया सेल्टोस वाले ही दोनों पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेंगे। हाल ही में इसके साइज स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी सामने आई है। 

     

    हुंडई क्रेटा 2020 (आईएक्स25)

    हुंडई क्रेटा (मौजूदा मॉडल)

    किया सेल्टोस

    लम्बाई

    4300 मिलीमीटर

    4270 मिलीमीटर

    4315 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1790 मिलीमीटर

    1780 मिलीमीटर

    1800 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1622 मिलीमीटर

    1665 मिलीमीटर

    1620 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2610 मिलीमीटर

    2590 मिलीमीटर

    2613 मिलीमीटर

    नई हुंडई क्रेटा इसके मौजूदा मॉडल से 30 मिलीमीटर लम्बी और 10 मिलीमीटर चौड़ी होगी। इसका व्हीलबेस भी क्रेटा के मौजूदा वर्ज़न से 20 मिलीमीटर ज्यादा होगा। हालांकि, इसकी ऊंचाई 43 मिलीमीटर कम है। 

    2020 क्रेटा को किया सेल्टोस वाले ही प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद भी सेल्टोस से इसकी लम्बाई 15 मिलीमीटर और चौड़ाई 10 मिलीमीटर कम है। 

    Next-Gen Hyundai ix25 Previews 2020 Hyundai Creta

    नई हुंडई क्रेटा में किया सेल्टोस वाले ही बीएस6 उत्सर्जन नॉर्म्स पर अपग्रेडेड 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। आइये जानें क्रेटा के मौजूदा इंजन विकल्पों की तुलना में कितना बेहतर होंगे नई क्रेटा के ये इंजन:-

    पेट्रोल इंजन

     

    हुंडई क्रेटा 2020 (संभावित)

    हुंडई क्रेटा (मौजूदा मॉडल)

    इंजन

    1.5-लीटर

    1.6-लीटर

    पावर

    115पीएस 

    123पीएस 

    टॉर्क

    144एनएम

    151एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल/सीवीटी ऑटोमैटिक

    6-ड मैनुअल/ऑटोमैटिक

    क्रेटा का मौजूदा 1.6-लीटर इंजन सेल्टोस वाले 1.5-लीटर से ज्यादा पावर और टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, इसका माइलेज 1.6-लीटर इंजन से अधिक होगा।      

    किया सेल्टोस में 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (140पीएस/242एनएम) का भी विकल्प मिलता है। हालांकि, यह अभी साफ़ नहीं हो पाया है कि नई क्रेटा में भी कंपनी इस इंजन की पेशकश करेगी या नहीं।   

    डीजल इंजन

     

    2020 हुंडई क्रेटा (संभावित)

    हुंडई क्रेटा (मौजूदा मॉडल)

    इंजन

    1.5-लीटर

    1.4-लीटर/1.6-लीटर

    पावर 

    115पीएस

    90पीएस/128पीएस

    टॉर्क 

    250ेएनएम

    220एनएम/260एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल/ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक/6-स्पीड ऑटोमैटिक

    डीजल इंजन की बात करें तो क्रेटा का मौजूदा मॉडल दो इंजन विकल्पों में आता है। हालांकि, 2020 हुंडई क्रेटा में केवल 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलने की ही उम्मीद है। परफॉरमेंस के लिहाज़ से यह क्रेटा के 1.6-लीटर इंजन से कम पावर और टॉर्क देता है।  

    संभावना है कि हुंडई नई क्रेटा को फ़रवरी में होने वाले 2020-ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित करेगी। यह बिलकुल नई डिज़ाइन लिए होगी। लॉन्च के बाद मौजूदा मॉडल की तरह इसका मुक़ाबला मारुति एस-क्रॉस, निसान किक्स, रेनो डस्टर, रेनो कैप्चर और अपकमिंग किया सेल्टोस के साथ जारी रहेगा। 

    साथ ही पढ़ें: पहले से ज्यादा किफायती कीमत पर उपलब्ध होगी हुंडई ग्रैंड आई 10

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है