• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पहले से ज्यादा किफायती कीमत पर उपलब्ध होगी हुंडई ग्रैंड आई 10

    हुंडई मोटर्स ने नई जनरेशन ग्रैंड आई 10 को लॉन्च करने के साथ ही  सेकंड-जनरेशन ग्रैंड आई10(मौजूदा वर्ज़न) को बरकरार रखने के पीछे इसकी अच्छी खासी लोकप्रियता का हवाला दिया है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 09, 2019 11:36 ist
    info icon
    published onAug 09, 2019 09:56 IST
    last updated onAug 09, 2019 11:36 IST
    507 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Grand i10 Likely To Get More Affordable Soon

    हुुंडई मोटर्स ने हाल ही में थर्ड जनरेशन ग्रैंड आई10 को लॉन्च करने की घोषणा की है। इसे 'ग्रैंड आई10 निओस' के नाम दिया गया है।  साथ, ही कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि वो न्यू जनरेशन ग्रैंड आई10 के साथ-साथ मौजूदा जनरेशन मॉडल को भी बेचना जारी रखेगी। 

       

    Hyundai Grand i10 Likely To Get More Affordable Soon

    नए जनरेशन मॉडल के बाज़ार में आने के बाद सेकंड जनरेशन ग्रैंड आई 10 की कीमत 4.98 लाख रुपये से गिरकर 4.7 लाख रुपये पर पहुंच जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी मई में लॉन्च किए गए ग्रैंड आई 10 के सीएनजी मैग्ना वेरिएंट को बेचना भी जारी रखेगी। इसकी कीमत 6.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम,दिल्ली) है। 

    माना जा रहा है कि थर्ड जनरेशन निओस की लॉन्चिंग के बाद सेकंड जनरेशन ग्रैंड आई10 में केवल पेट्रोल मैनुअल और सीएनजी पावरट्रेन का विकल्प ही दिया जाएगा। इसके बाद सेकंड जनरेशन मॉडल के साथ पेट्रोल ऑटोमैटिक और डीज़ल वेरिएंट का विकल्प नहीं मिलेगा। 

    Hyundai Grand i10 Likely To Get More Affordable Soon

    मौजूदा ग्रैंड आई 10 का डीज़ल वेरिएंट 6.14 लाख रुपये से लेकर 7.63 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। वहीं पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 6.52 लाख रुपये से लेकर 7.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 

    हुंडई द्वारा सेकंड जनरेशन ग्रैंड आई 10 को रियर पार्किंग सेंसर,फ्रंट पैसेंजर सीटबेल्ट रिमाइंर और स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स से अपडेट करना बाकि रह गया है। इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग और ईबीएस के साथ ईबीडी स्टैंडर्ड दिए जा रहे हैं। 

    Hyundai Partners With Revv To Offer Cars On Subscription Basis

    कंपनी के मॉडल लाइनअप में 4.15 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध सेंट्रो एंट्री लेवल कार के रुप में उपलब्ध रहेगी। हुंडई मौजूदा जनरेशन ग्रैंड आई 10 को सेंट्रो के उपर और ग्रैंड आई 10 निओस के नीचे पोेजिशन करेगी। निओस की कीमत 5 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई ग्रैंड आई10 निओस Vs ग्रैंड आई10: जानें क्या है नया

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई ग्रैंड आई10

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है