• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या फर्क है नई और पुरानी मारूति बलेनो में, जानिये यहां

    अपडेट बलेनो के डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव हुए हैं

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जनवरी 30, 2019 12:36 ist
    info icon
    published onJan 30, 2019 11:25 IST
    last updated onJan 30, 2019 12:36 IST
    105 Views
    • Write a कमेंट

    Baleno Old vs New

    मारूति सुज़ुकी बलेनो का फेसलिफ्ट अवतार भारत में लॉन्च हो चुका है। इसकी कीमत 5.45 लाख रूपए से शुरू होती है। इसके डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव हुए हैं। यहां हमने कई मोर्चों पर नई बलेनो की तुलना पुरानी बलेनो से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    बाहरी डिजायन

    बलेनो फेसलिफ्ट में आगे की तरफ नई ग्रिल दी गई है, जो इसे पहले से ज्यादा चौड़ा और अग्रेसिव बनाती है। बंपर को भी नए सिरे से डिजायन किया गया है, यह पहले से ज्यादा शार्प है। पुरानी बलेनो में फॉग लैंप्स को एयरडैम पर पोजिशन किया गया था, वहीं नई बलेनो में फॉग लैंप्स को हैडलैंप्स के पास रखा गया है। हैडलैंप्स का डिजायन पुरानी बलेनो जैसा है। फर्क सिर्फ इतना है कि नई बलेनो में एलईडी प्रोजेक्टर यूनिट दी गई है, जबकि पुरानी बलेनो में मल्टी-रिफ्लेक्टर हैलोजन यूनिट दी गई थी।

    Baleno Old vs New

    साइड वाले हिस्से का डिजायन करीब-करीब एक जैसा है। यहां केवल व्हील में बदलाव हुआ है। बलेनो फेसलिफ्ट में नए ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    पीछे वाले हिस्से में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। नए टेललैंप्स को छोड़कर पीछे वाले हिस्से का डिजायन पुराने मॉडल जैसा ही है।

    केबिन

    Baleno Old vs New

    केबिन का लेआउट करीब-करीब पहले जैसा है, हालांकि यहां कुछ मामूली बदलाव भी हुए हैं। केबिन में ब्लू-ब्लैक कलर कोम्बिनेशन दिया गया है, जबकि पुरानी बलेनो के केबिन को ऑल-ब्लैक लेआउट में रखा गया था। फेसलिफ्ट बलेनो के सेंट्रल कंसोल को भी थोड़ा मोडिफाई किया गया है। इंफोटेंमेंट स्क्रीन पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक है।

    Baleno Old vs New

    फीचर

    फेसलिफ्ट बलेनो में कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं। पुरानी बलेनो में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए थे, जबकि फेसलिफ्ट बलेनो में इन फीचर के अलावा रियर पार्किंग सेंसर, कॉ-ड्राइवर सीटबेल्ट अर्ल्ट और स्पीड अर्ल्ट सिस्टम जैसे फीचर भी स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    बलेनो फेसलिफ्ट में स्मार्टप्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। शुरूआती वेरिएंट में 2-डिन म्यूजिक सिस्टम के लिए फिजिकल बटन दिए गए हैं, जबकि पुरानी बलेनो में कैपेसिटिव टच बटन लगे थे।

    इंजन और परफॉर्मेंस

    बलेनो फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का के-सीरीज इंजन लगा है, जो 84 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.3 लीटर का डीडीआईएस इंजन लगा है, इसकी पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वही पेट्रोल के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है।

    कीमत

      पुरानी बलेनो नई बलेनो
    सिग्मा पेट्रोल 5.41 लाख रूपए 5.45 लाख रूपए
    डेल्टा पेट्रोल 6.05 लाख/7.18 लाख रूपए 6.16 लाख/7.48 लाख रूपए
    ज़ेटा पेट्रोल 6.73 लाख/7.78 लाख रूपए 6.84 लाख/8.16 लाख रूपए
    अल्फा पेट्रोल 7.41 लाख/8.46 लाख रूपए 7.45 लाख/8.77 लाख रूपए
    सिग्मा डीज़ल 6.54 लाख रूपए 6.60 लाख रूपए
    डेल्टा डीज़ल 7.23 लाख रूपए 7.31 लाख रूपए
    ज़ेटा डीज़ल 7.85 लाख रूपए 7.99 लाख रूपए
    अल्फा डीज़ल 8.53 लाख रूपए 8.60 लाख रूपए

    बलेनो आरएस

    2019 Baleno RS Facelift

    मारूति सुज़ुकी ने बलेनो आरएस फेसलिफ्ट को भी लॉन्च कर दिया है। यह रेग्यूलर बलेनो का पावरफुल अवतार है। अपडेट बलेनो आरएस भी पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार है। इस में नया फ्रंट बंपर, बड़ा सेंट्रल एयरडैम और बड़े फॉग लैंप्स दिए गए हैं। कार की ग्रिल और एयरडैम पर हनीकॉम्ब मैश पेटर्न दिया गया है। हैडलैंप्स का डिजायन पुरानी बलेनो आरएस जैसा है, लेकिन इस में बाय-जेनन प्रोजेक्टर की जगह एलईडी प्रोजेक्टर यूनिट दी गई है। बलेनो आरएस फेसलिफ्ट में भी 16 इंच के नए ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं। कंपनी ने पीछे वाले हिस्से की झलक नहीं दिखाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पीछे वाले हिस्से का डिजायन पुराने मॉडल जैसा होगा।

    2019 Maruti Suzuki Baleno

    बलेनो आरएस फेसलिफ्ट को पहले की तरह टॉप वेरिएंट अल्फा पर तैयार किया गया है। इस में पुराने मॉडल वाला 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 102 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

    इसकी कीमत 8.76 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह पुरानी बलेनो आरएस से 23 हजार रूपए और रेग्यूलर बलेनो पेट्रोल के टॉप वेरिएंट से 1.31 लाख रूपए महंगी है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है