• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति बलेनो आरएस फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 8.76 लाख रूपए

    इस में 1.0 लीटर का बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जनवरी 29, 2019 15:35 ist
    info icon
    published onJan 29, 2019 11:39 IST
    last updated onJan 29, 2019 15:35 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Baleno RS Facelift

    मारूति सुज़ुकी ने बलेनो आरएस के फेसलिफ्ट अतवार को लॉन्च कर दिया है। यह बलेनो हैचबैक का पावरफुल अवतार है। इसकी कीमत 8.76 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसका मुकाबला फॉक्सवेगन पोलो जीटी, अबर्थ पुंटो और टाटा टियागो जेटीपी से होगा।

    2019 Baleno Facelift

    बलेनो आरएस फेसलिफ्ट पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार है। आगे की तरफ नया बंपर, बड़ा सेंट्रल एयरडैम और बड़े फॉग लैंप्स दिए गए हैं। ग्रिल और एयरडैम में हनीकॉम्ब मैश पेटर्न का इस्तेमाल हुआ है। हैडलैंप्स का डिजायन पुराने मॉडल जैसा है। इस में एलईडी प्रोजेक्टर यूनिट दी गई है, जबकि मौजूदा बलेनो आरएस में बाय-जेनन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स लगे हैं। फेसलिफ्ट बलेनो की तरह नई बलेनो आरएस में भी नए ड्यूल-टोन 16 इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    2019 Baleno Facelift

    फेसलिफ्ट बलेनो को पहले की तरह टॉप वेरिएंट अल्फा पर तैयार किया गया है। सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, स्पीड वार्निंग सिस्टम, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। बलेनो आरएस फेसलिफ्ट में रियर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं। रेग्यूलर बलेनो में इस फीचर का अभाव है।

    2019 Maruti Suzuki Baleno

    इस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला नया 7.0 इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑटो एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स (एलईडी डीआरएलएस के साथ), ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, रियर पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल बाहरी शीशे जैसे फीचर भी दिए गए हैं। चर्चाएं हैं कि बलेनो आरएस फेसलिफ्ट में स्पोर्ट अपहोल्स्ट्री भी मिलेगी।

    बलेनो आरएस फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल वाला 1.0 लीटर टर्बाेचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी पावर 102 पीएस और टॉर्क 150 एनएम है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno RS पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है