• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति बलेनो फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 5.45 लाख रूपए से शुरू

    बलेनो फेसलिफ्ट के डिजायन और फीचर में कुछ अहम बदलाव हुए हैं

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 28, 2019 12:52 ist
    info icon
    published onJan 28, 2019 12:52 IST
    last updated onJan 28, 2019 12:52 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Maruti Suzuki Baleno

    मारूति सुज़ुकी ने बलेनो हैचबैक के फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 5.45 लाख रूपए से शुरू होती है जो 8.77 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। फेसलिफ्ट बलेनो के डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव हुए हैं। इसका मुकाबला हुंडई एलीट आई20, होंडा जैज़ और फॉक्सवेगन पोलो से है।

    वेरिएंट और कीमत

      पेट्रोल पेट्रोल सीवीटी डीज़ल
    सिग्मा 5.45 लाख रूपए --- 6.60 लाख रूपए
    डेल्टा 6.16 लाख रूपए 7.48 लाख रूपए 7.31 लाख रूपए
    ज़ेटा 6.84 लाख रूपए 8.16 लाख रूपए 7.99 लाख रूपए
    अल्फा 7.45 लाख रूपए 8.77 लाख रूपए 8.60 लाख रूपए

    बलेनो फेसलिफ्ट को अग्रेसिव लुक दिया गया है। आगे की तरफ नया बंपर, 3डी डिजायन वाली ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स (डे-टाइम रनिंग लाइटों के साथ) दिए गए हैं। साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां 16 इंच के नए ड्यूल-टोन अलॉय दिए गए हैं।

    केबिन में ड्यूल-टोन ब्लैक और ब्लू कलर कोम्बिनेशन दिया गया है। इस में नया 7.0 इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। इसे कंपनी ने हारमन के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले और नेविगेशन सपोर्ट करता है। इस में रिवर्स कैमरा के आउटपुट भी दिखाई देते हैं। फेसलिफ्ट बलेनो के सभी वेरिएंट में रियर पार्किंग सेंसर को स्टैंडर्ड रखा गया है। इस में स्पीड अर्ल्ट वार्निंग और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    इंजन मेें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस में पहले की तरह 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीज़ल इंजन लगा है। पेट्रोल इंजन की पावर 83 पीएस और डीज़ल इंजन की पावर 75 पीएस है। दोनों इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं पेट्रोल में सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है।

    यह भी पढें : नई वैगन-आर और डैटसन गो में से कौन सी कार रहेगी बेहतर, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है