English | हिंदी
कैमरे में कैद हुई नई ऑडी ए1
नई ऑडी ए1 को फॉक्सवेगन ग्रुप के एमक्यूबी-ए0 प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है
38 Views
- Write a कमेंट

ऑडी ने दूसरी जनरेशन की ए1 पर काम शुरू कर दिया है। हाल ही में इस कार को यूरोप की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई ए1 को भारत में भी उतारा जा सकता है। ऑडी कारों की रेंज में इसे ए3 के नीचे पोजिशन किया जाएगा।
नई ऑडी ए1 की खासियतें...

- 2019 ऑडी ए1 को फॉक्सवेगन ग्रपु के एमक्यूबी-ए0 प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है। इसी प्लेटफार्म पर नई फॉक्सवेगन पोलो, टी-क्रॉस, स्कोडा विज़न-एक्स और ऑडी की नई एंट्री-लेवल एसयूवी क्यू1 भी बनेगी।

- कद-काठी के मामले में नई ऑडी ए1 मौजूदा मॉडल से बड़ी हो सकती है।

- नई ए1 में पोलो वाले 1.0 लीटर और 2.0 लीटर (पोलो जीटीआई) टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जा सकते हैं। चर्चाएं हैं कि इस में नया 1.5 लीटर टीएसआई ईवीओ पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। डीज़ल वेरिएंट में फॉक्सवेगन ग्रुप का 2.0 लीटर टीडीआई इंजन मिलेगा।
- 2019 ऑडी ए1 में फॉक्सवेगन ग्रुप का नया मॉड्यूलर इंफोटेंमेंट मैट्रिक्स (एमआईबी), 8.0 इंच स्क्रीन के साथ मिलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में फॉक्सवेगन का 12.3 इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है।

अगर नई ऑडी ए1 को कंपनी भारत लाती है, तो हमारी चाहत है कि इसके परफॉर्मेंस वर्जन एस1 को भी यहां लॉन्च किया जाए। इस में नई पोलो और स्कोडा ऑक्टाविया आरएस वाला 2.0 लीटर का टीएफएसआई इंजन दिया जा सकता है, जो 230 पीएस की पावर देता है। इस में 1.5 लीटर का टीएसआई ईवीओ इंजन भी दिया जा सकता है, जो 150 पीएस की पावर देगा। भारत में इसकी कीमत 25 लाख रूपए से 30 लाख रूपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला मिनी कूपर एस और अबर्थ 595 कम्पेटेज़ीओन से होगा।

यह भी पढें :
was this article helpful ?
Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें














