• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2018 होंडा अमेज़ Vs मारूति डिजायर

    कौन सी कार रहेगी बेहतर, जानिये यहां

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जुलाई 06, 2018 14:59 ist
    info icon
    published onJul 06, 2018 14:59 IST
    last updated onJul 06, 2018 14:59 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Honda Amaze Vs Maruti Dzire - Which Car Offers Better Space

    होंडा ने हाल ही में दूसरी जनरेशन की अमेज़ को भारत में लॉन्च किया है। यह पहले से ज्यादा आकर्षक और ज्यादा फीचर से लैस है, यही वजह है कि सब 4-मीटर सेडान सेगमेंट नई अमेज़ सुर्खियां बटौर रही है। इसका मुकाबला मारूति डिजायर से है। मारूति ने भी इसी साल नई डिजायर को लॉन्च किया है। यहां हमने कद-काठी और केबिन स्पेस के मोर्चे पर नई अमेज़ और डिजायर की तुलना की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    कद-काठी

    2018 Honda Amaze Vs Maruti Dzire - Which Car Offers Better Space

    मारूति डिजायर, अमेज़ की तुलना में ज्यादा चौड़ी और ज्यादा ऊंची है। यही वजह है कि इसका केबिन अमेज़ के मुकाबले जगहदार है। मारूति डिजायर का रियर शोल्डररूम स्पेस 1330 एमएम है जो कि अमेज़ से 45 एमएम ज्यादा बड़ा है। हैडरूम स्पेस के मामले में भी डिजायर आगे है। यहां देखिए दोनों कारों के हैडरूम और शोल्डर के नतीजे…

      फ्रंट हैडरूम रियर शोल्डर रूम रियर हैडरूम
    डिजायर 960 - 1020 एमएम 1330 एमएम 905 एमएम
    अमेज़ 845 - 995 एमएम 1285 एमएम 885 एमएम

    होंडा अमेज़ का व्हीलबेस ज्यादा बड़ा है, इस वजह से इसका लैगरूम स्पेस भी ज्यादा बड़ा होना चाहिए। लेकिन यहां भी मारूति डिजायर ने बाजी मारी है। मारूति डिजायर का लैगरूम और नी रूम स्पेस अमेज़ से ज्यादा बड़ा है।

      फ्रंट लैगरूम फ्रंट नी रूम फ्रंट सीट बेस (लंबाई)
    डिजायर 935 - 1090 एमएम 640 - 870 एमएम 485 एमएम
    अमेज़ 830 - 965 एमएम 515 - 745 एमएम 460 एमएम

    फ्रंट लैगरूम और नी रूम स्पेस के मामले में मारूति डिजायर आगे रही, लेकिन रियर स्पेस के मामले में अमेज़ ने बाजी मारी है। होंडा अमेज़ का रियर नी रूम स्पेस डिजायर से 20 एमएम ज्यादा बड़ा है।

      रियर सीट बेस (लंबाई) रियर नी रूम
    डिजायर 455 एमएम 680 - 915 एमएम
    अमेज़ 460 एमएम 700 - 925 एमएम

    यह भी पढें : मारूति विटारा ब्रेज़ा Vs टाटा नेक्सन Vs फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    होंडा अमेज 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है