• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंटरनेट पर लीक हुईं नई हुंडई वरना की तस्वीरें

    हुंडई की मशहूर वरना सेडान के प्रोडक्शन वर्जन की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं हैं। तस्वीरों पर गौर करें तो नई वरना को हुंडई की फ्लूडिक स्कल्पचर 2.0 डिजायन थीम पर तैयार किया गया है।

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 15, 2016 17:59 ist
    info icon
    published onJul 15, 2016 17:56 IST
    last updated onJul 15, 2016 17:59 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई की मशहूर वरना सेडान के प्रोडक्शन वर्जन की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं हैं। तस्वीरों पर गौर करें तो नई वरना को हुंडई की फ्लूडिक स्कल्पचर 2.0 डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। इसी डिजायन थीम पर हुंडई की एलीट आई-20 और क्रेटा भी बनी हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। वरना शुरू से काफी सफल रही थी, लेकिन इसके फेसलिफ्ट मॉडल वरना 4एस को उतनी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली और यह मुकाबले में होंडा सिटी से पिछड़ गई। नई वरना के साथ हुंडई का मकसद खोई हुई चमक को वापस पाना है।

    वायरल हुई तस्वीरें कार के प्रोडक्शन वर्जन की है। यह देखने में हूबहू अपने कॉन्सेप्ट जैसी ही नजर आती है। नई वरना पुराने वर्जन से ज्यादा आकर्षक और दमदार लगती है। इसकी ग्रिल ऑडी कारों से मिलती-जुलती है। यही डिजायन जल्द आने वाली ट्यूसॉन में भी देखी जा सकता है।

    शुरूआत करते हैं कार के फ्रंट से... नई वरना के आगे की तरफ हैक्सागोनल ग्रिल दी गई है। इसके अलावा नए स्वेप्टबैक डिजायन के प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटे दी गई हैं। कार की रूफ को कूपे स्टाइल में रखा गया है। 2017 वरना में नई डिजायन के डायमंड कट अलॉय व्हील लगे हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां एलईडी टेललैंप्स दिया गया है। कार के बूट पर लिप स्पॉइलर भी दिया गया है।

    नई वरना की कद-काठी की बात करें तो इसकी लम्बाई को 5 एमएम बढ़ाया गया है। इसके अलावा व्हीलबेस को 30 एमएम और चौड़ाई को 28 एमएम बढ़ाया है।

    यह भी पढ़ें : जानिये क्या मिलेगा हुंडई वरना के नया अवतार में

    सोर्स: ऑटोहोम चीन

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई वरना 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है