• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई एलांट्रा का मुकाबला टोयोटा कोरोला एल्टिस और स्कोडा ऑक्टाविया से...

    नई हुंडई एलांट्रा भारत में लॉन्च हो चुकी है, इसकी टक्कर टोयोटा कोरोला एल्टिस और स्कोडा की ऑक्टाविया से है। हुंडई ने इसे 12.99 लाख रूपए की शुरुआती कीमत पर उतारा है। यह कीमत काफी आक्रामक है।

    नबील
    नबील
    modified on अगस्त 23, 2016 17:49 ist
    info icon
    published onAug 23, 2016 17:43 IST
    last updated onAug 23, 2016 17:49 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    नई हुंडई एलांट्रा भारत में लॉन्च हो चुकी है, इसकी टक्कर टोयोटा कोरोला एल्टिस और स्कोडा की ऑक्टाविया से है। हुंडई ने इसे 12.99 लाख रूपए की शुरुआती कीमत पर उतारा है। यह कीमत काफी आक्रामक है। मुकाबले में मौजूद कारों से यह करीब-करीब एक लाख रूपए तक सस्ती है। कीमत के अलावा और भी कई मोर्चे हैं जहां हुंडई की नई एलांट्रा को बाकी दोनों कारों से टक्कर मिलेगी तो कैसा रहेगा इन तीनों का मुकाबला जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...

    इंजन

    इंजन की बात करें तो एलांट्रा और कोरोला एल्टिस में एक पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन का विकल्प मौजूद है। वहीं स्कोडा की ऑक्टाविया में आप दो पेट्रोल (1.4 लीटर और 1.8 लीटर) और एक डीज़ल इंजन (2.0 लीटर) चुन सकते हैं। ऑक्टाविया का 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन कोरोला एल्टिस के 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के मुकाबले ज्यादा पावर देता है। एलांट्रा की तुलना में इसकी पावर थोड़ी सी ही कम है। डीज़ल के मामले में ऑक्टाविया बाकी दोनों कारों पर भारी पड़ती है।

    गियर ट्रांसमिशन

    टोयोटा को छोड़कर बाकी दोनों के डीज़ल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद है। हालांकि ऑक्टाविया का डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स बाकी दोनों कारों की तुलना में ज्यादा बेहतर है। पेट्रोल इंजन में तीनों ही ऑटोमैटिक वेरिएंट में उपलब्ध हैं।

    माइलेज़ की बात करें तो पेट्रोल इंजन के मामले में ऑक्टाविया 14.7 किलोमीटर प्रति लीटर के आंकड़े के साथ सबसे आगे है, वहीं डीज़ल में एलांट्रा (एमटी) 22.57 किलोमीटर प्रति लीटर के आंकड़े के साथ सबसे अव्वल है।

    कुल मिलाकर इंजन के मामले में ऑक्टाविया की स्थिति काफी मजबूत है।

    कद-काठी  

    बाहरी बनावट और कद-काठी की बात करें तो ऑक्टाविया तीनों में सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची है। इसका 590 लीटर का बूट स्पेस भी बाकियों के मुकाबले ज्यादा है। पीछे की सीटों को फोल्ड कर दें तो इस स्पेस को और बढ़ाया जा सकता है। ऑक्टाविया का केबिन ज्यादा जगह वाला और प्रीमियम अहसास देता है।

    भारतीय सड़कों के लिहाज़ से कार का ग्राउंड क्लीयरेंस काफी महत्वपूर्ण होता है। इस मामले में टोयोटा कोरोला एल्टिस 175 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ सबसे आगे है, एलांट्रा 165 एमएम के साथ दूसरे और ऑक्टाविया 155 एमएम के साथ तीसरे नंबर पर है।

    फीचर लिस्ट

    वैसे तो तीनों ही कारों में अच्छे और एडवांस फीचर दिए गए हैं। एलांट्रा में फ्रंट सीट वेंटिलेशन और ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल एसी दिया गया है। ऑक्टाविया में भी ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल एसी और 12 तरह से पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है। एल्टिस में ऑटोमैटिक एसी और आठ तरह से पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट मौजूद है। तीनों ही कारों में टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स मौजूद हैं। सुरक्षा के लिए एलांट्रा में छह एयरबैग्स, टोयोटा में दो एयरबैग्स और ऑक्टाविया में आठ एयरबैग्स मौजूद हैं।

    तीनों ही कारें अलग-अलग ग्राहकों के हिसाब से बनी हैं। इन तीनों में ही कुछ अलग खासियतें समायी हुई हैं। कोरोला एल्टिस में टोयोटा की भरोसेमंद इंजन टेक्नोलॉज़ी और नेटवर्क मिलती है, वहीं हुंडई एलांट्रा एक खूबसूरत और हाईटेक कार का अहसास देती है। इनके अलावा स्कोडा की ऑक्टाविया पावरफुल, शानदार और प्रीमियम अहसास देने वाली कार है। हालांकि यह एलांट्रा से दो लाख रूपए तक महंगी है।

    अगर आपके पास बज़ट की समस्या नहीं है तो फिर ऑक्टाविया अच्छा विकल्प हो सकती है। अगर आप थोड़े पैसे बचाना चाहते हैं तो फिर हुंडई एलांट्रा और टोयोटा कोरोला एल्टिस की तरफ मुड़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : अक्टूबर में लाॅन्च होगी हुंडई की नई ट्यूसाॅन

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    हुंडई एलांट्रा 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है