2025 टाटा हैरियर ईवी में हुंडई आयोनिक 5 के मुकाबले मिलता है इन 10 फीचर का एडवांटेज, देखिए पूरी लिस्ट
2025 टाटा हैरियर ईवी कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है, जिसे 21.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया है।
- Write a कमेंट

2025 टाटा हैरियर ईवी कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है, जिसे 21.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया है। इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवाईडी एटो3 से है। फीचर और पावरट्रेन ऑप्शन को लेकर यह हुंडई आयोनिक 5 प्रीमियम ईवी के मुकाबले में ज्यादा सस्ती कार है। हुंडई आयोनिक 5 की कीमत 46.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) है।
इन दोनों इलेक्ट्रिक कार का सीधे तौर पर मुकाबला एक दूसरे से नहीं है, लेकिन हैरियर ईवी में आयोनिक 5 के मुकाबले कई एडवांटेज मिलते हैं जो इसे एक अच्छा वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बनाते हैं। यहां देखें टाटा हैरियर ईवी में आयोनिक 5 के मुकाबले कौनसे फीचर का एडवांटेज मिलता है :-
बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम

टाटा हैरियर ईवी में बड़ा 14.5-इंच ओएलईडी इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि टाटा की कार में दिया गया सबसे एडवांस फीचर है। जबकि, हुंडई आयोनिक 5 कार में स्मॉल 12.3-इंच यूनिट दी गई है। यह दोनों सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं, लेकिन हैरियर ईवी क बड़ा क्यूएलईडी डिस्प्ले ज्यादा इमर्सिव इंटरफेस एक्सपीरिएंस देता है।
ज्यादा इंजन ऑप्शन

हुंडई आयोनिक 5 कार में सिंगल बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है, जबकि टाटा हैरियर में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं। यहां देखें इन दोनों कारों के स्पेसिफिकेशन :-
|
|
टाटा हैरियर ईवी |
हुंडई आयोनिक 5 |
| बैटरी पैक |
65 केडब्ल्यूएच / 75 केडब्ल्यूएच |
72.6 केडब्ल्यूएच |
| इलेक्ट्रिक मोटर |
2 तक |
1 |
| पावर |
394 पीएस तक |
217 पीएस |
| टॉर्क |
504 एनएम तक |
350 एनएम तक |
| सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2) |
627 किलोमीटर तक |
631 किलोमीटर |
| ड्राइवट्रेन |
रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) / ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) |
रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) |
टाटा हैरियर ईवी में ना केवल एडिशनल बैटरी पैक दिया गया है, बल्कि इसमें आयोनिक 5 के मुकाबले ऑप्शनल ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन भी दी गई है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आयोनिक 5 अंतरराष्ट्रीय वर्जन में ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन दी गई है।
बूस्ट मोड
टाटा हैरियर ईवी में आयोनिक 5 के मुकाबले ना केवल ज्यादा पावरफुल पावरट्रेन सेटअप दिया गया है, बल्कि इसमें बूस्ट मोड भी दिया गया है जो जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पावर और टॉर्क देता है। यह फीचर जल्दी ओवरट्रेक करने, चढ़ाई पर गाड़ी को चढाने और नेविगेट करने के दौरान काफी काम का साबित होता है।
टाटा का दावा है कि हैरियर ईवी एडब्ल्यूडी वर्जन 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार को 6.3 सेकंड में तय कर लेती है।
मल्टी-टेरेन मोड

टाटा हैरियर ईवी में कई सारे टेरेन मोड : नॉर्मल, मड रट्स, रॉक क्रॉल, सैंड, स्नो/ग्रास और कस्टम सेटिंग दिए गए हैं। यह ऑफ-रोड फोकस्ड मोड चुनौतीपूर्ण इलाकों में गाड़ी को आसानी से निकालने में मदद करते हैं।
हुंडई आयोनिक 5 कार में डेडिकेटेड टेरेन मोड की बजाए स्टैंडर्ड ड्राइव मोड : ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट और माय ड्राइव दिए गए हैं। माय ड्राइव को छोड़कर हैरियर ईवी में यह सभी ड्राइव मोड मिलते हैं।
डिजिटल आईआरवीएम

हुंडई आयोनिक 5 में ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) दिया गया है, जबकि हैरियर ईवी में डिजिटल आईआरवीएम फीचर दिया गया है जो कि लग्जरी कारों में देखा जाता है। यह फीचर शार्कफिन एंटीना के जरिए आईआरवीएम पर लाइव रियर कैमरा फीड देता है जिससे बेहतर व्यू मिल पाता है। इसमें आईआरवीएम पर इनबिल्ट डैशकैम भी दिया गया है।
इलेक्ट्रिक बॉस मोड

हैरियर ईवी और आयोनिक 5 में कंफर्टेबल रियर सीट एक्सपीरिएंस मिलता है। टाटा हैरियर ईवी में फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए इलेक्ट्रिक बॉस मोड दिया गया है जो सीट को इलेक्ट्रॉनिक रूप से आगे की तरफ खिसकने में मदद करता है जिससे रियर पैसेंजर को अच्छी लेगरूम और नीरूम स्पेस मिल पाती है। वहीं, हुंडई आयोनिक 5 में यह फीचर नहीं दिया गया है, लेकिन आयोनिक 5 ईवी में स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीटों के लिए पावर्ड फंक्शन मिलता है।
यह भी पढ़ें : एमजी जेडएस ईवी की प्राइस में हुई कटौती, 6.14 लाख रुपये तक कम हुई कीमत
समन मोड

टाटा हैरियर ईवी कंपनी की पहली कार है जिसमें समन मोड के जरिए रिमोट पार्किंग मिलती है। यह फीचर की फॉब के जरिए गाड़ी को आगे की तरफ बढ़ने और पीछे होने में मदद करता है जिससे गाड़ी को कम स्पेस वाली जगह से निकालना आसान हो जाता है।
ऑटो पार्क असिस्ट
टाटा की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार में एडवांस ऑटो पार्क असिस्ट सिस्टम दिया गया है जो पैरेलल, परपेंडिकुलर, एंगुलर पार्किंग स्पॉट में गाड़ी को अपने आप पार्क करने में मदद करता है। आप इस फीचर को गाड़ी के अंदर से या फिर बाहर खड़े होकर की फॉब या स्मार्टफोन के जरिए एक्टिव कर सकते हैं।
ज्यादा एयरबैग्स
टाटा हैरियर ईवी में 7 एयरबैग्स (ड्राइवर साइड नी एयरबैग्स समेत) दिए गए हैं, जबकि हुंडई आयोनिक 5 कार में 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड) मिलते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि हैरियर ईवी के लोअर वेरिएंट में भी 6 एयरबैग्स दिए गए हैं।
10-स्पीकर साउंड सिस्टम
हुंडई आयोनिक 5 के मुकाबले टाटा हैरियर ईवी में प्रीमियम 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है जिससे इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरिएंस मिलता है। यह फीचर हैरियर ईवी के टॉप वेरिएंट में मिलता है, जबकि इसके लोअर वेरिएंट में 6-स्पीकर सेटअप दिया गया है।
बोनस- ट्रांसपेरेंट मोड

नई हैरियर ईवी में ना केवल 360-डिग्री कैमरा सेटअप दिया गया है, बल्कि इसमें ट्रांसपेरेंट मोड भी दिया गया है जो गाड़ी के बोनट के अंदर की जानकारी भी कैमरा फीड तक पहुंचाता है। यह फीचर ऑफ-रोड कंडीशन में बेहद काम का साबित होता है। जबकि, हुंडई आयोनिक 5 में स्टैंडर्ड 360-डिग्री कैमरा सेटअप दिया गया है।
क्या आप टाटा हैरियर ईवी के मुकाबले हुंडई आयोनिक 5 ईवी को चुनना पसंद करेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।














