• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी की कुछ डीलरशिप पर अनऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू

    फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी में काफी सारे फीचर दिए गए हैं और इनमें से कुछ टाटा कार में पहली बार शामिल किए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    published on जून 05, 2025 18:59 ist
    info icon
    published onJun 05, 2025 18:59 IST
    last updated onJun 05, 2025 18:59 IST
    355 Views
    • Write a कमेंट

    2025 Tata Harrier EV

    क्या आपकी नजर नई 2025 टाटा हैरियर ईवी पर है? तो हमारे पास आपके लिए अच्छी खबर है। कुछ टाटा डीलरशिप ने हैरियर इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। टाटा मोटर्स हैरियर ईवी 2025 की ऑफिशियल बुकिंग 2 जुलाई से लेनी शुरू करेगी। इसे दो बैटरी पैक और रियर-व्हील-ड्राइव व ऑल-ड्राइव वर्जन में पेश किया गया है। हैरियर ईवी तीन वेरिएंट: एडवेंचर, फियरलेस और एम्पावर्ड में मिलेगी।

    2025 टाटा हैरियर ईवी: एक से बढ़कर एक फीचर और टेक्नोलॉजी से लैस

    2025 Tata Harrier EV

    नई टाटा हैरियर ईवी की सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद ढ़ेरों फीचर और टेक्नोलॉजी है।

    टॉप फीचर में एक 14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस के साथ 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेशन के साथ पावर्ड फ्रंट सीटें, एक वायरलेस फोन चार्जर और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल है।

    यह भी पढ़ें: 2025 टाटा हैरियर ईवी के साथ टाटा कार में पहली बार शामिल हुए हैं ये 7 फीचर, देखिए पूरी लिस्ट

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    2025 Tata Harrier EV

    इसकी टेक्नोलॉजी और ऑफ-रोड फीचर के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है:

    • इसमें 360 डिग्री कैमरा दिया गया है जो ट्रांसपरेंट व्यू देता है, इसमें कार के नीचे की फीड भी दिखाई देती है।

    • बूस्ट मोड में थोड़े समय के लिए अतिरिक्त पावर मिलती है, जो तेजी से ओवरटेक करने या खडी चढ़ाई पर चढ़ने में काफी काम आता है।

    • इसमें 6 टेरेन मोड: नॉर्मल, मड और रट्स, स्नो, रॉक क्रॉल और स्नो/ग्रास दिए गए हैं।

    • समन मोड: कीफोब का इस्तेमाल करके आप कार को आगे या पीछे बढ़ा सकते हैं।

    • ऑफ-रोड असिस्ट: बाधाओं से निपटने के दौरान कार को स्थिर स्पीड में रखेगा।

    • ईवी स्पेसिफिक फीचर जैसे व्हीकल-टू-व्हीकल (वी2वी) और व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) दिए गए हैं।

    2025 टाटा हैरियर ईवी: एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन

    2025 Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन काफी हद तक आईसीई वर्जन जैसा है, हालांकि इसमें कुछ ईवी स्पेसिफिक अपडेट किए गए हैं। इसमें आगे ग्रिल की जगह एक क्लोज्ड पेनल दिया गया है और बंपर पर वर्टिकल पट्टियां दी गई है। इसके बंपर का डिजाइन टाटा नेक्सन ईवी और टाटा कर्व ईवी जैसा है। इसमें 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील के साथ एयरो कवर और आगे वाले दरवाजों पर ‘.ईवी’ बैजिंग दी गई है। इसके पीछे वाले बंपर को अपडेट किया गया है और इसकी फॉक्स स्किड प्लेट में वर्टिकल पट्टियां दी गई है।

    यह भी पढ़ें: 2025 टाटा हैरियर ईवी में मिलते हैं ये पांच कलर ऑप्शन, तस्वीरों के जरिए डालिए इन पर एक नजर

    स्टैंडर्ड हैरियर की तरह इसमें भी पूरी चौड़ाई तक फैली एलईडी डीआरएल और हेडलाइट और कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट जैसे मॉडर्न डिजाइन टच दिए गए हैं।

    2025 Tata Harrier EV

    इसका डैशबोर्ड लेआउट और डिजाइन भी डीजल मॉडल जैसा ही है। प्रमुख बदलाव के तौर पर इसमें नई ग्रे और व्हाइट कलर थीम दी गई है जो इसे प्रीमियम लुक देती है। नई टाटा हैरियर ईवी के बारे में ज्यादा जानने के लिए आप फोटो गैलरी देख सकते हैं।

    2025 टाटा हैरियर ईवी: बैटरी पैक और रेंज

    2025 Tata Harrier EV

    2025 टाटा हैरियर ईवी में दो बैटरी पैक और रियर-व्हील-ड्राइव व ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प दिया गया है। यहां देखिए इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन:

    पावर

    238 पीएस (आगे वाली मोटर), 158 पीएस (पीछे वाली मोटर)

    टॉर्क

    504 एनएम तक

    ड्राइवट्रेन

    सिंगल मोटर रियर-व्हील-ड्राइव / ड्यूल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव

    बैटरी पैक

    65 केडब्ल्यूएच

    75 केडब्ल्यूएच

    फुल चार्ज में रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2)

    627 किलोमीटर तक

    एसेलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटा)

    6.3 सेकंड (बूस्ट मोड के साथ)

    2025 टाटा हैरियर ईवी: प्राइस और कंपेरिजन

    2025 Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर ईवी की कीमत 21.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसकी पूरी प्राइस लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है। 2025 टाटा हैरियर ईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवाईडी एटो 3 से है। इसे हुंडई आयनिक 5 से सस्ती कार के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है