• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बीई6 और एक्सईवी 9ई को पहले दिन मिली 30,000 से ज्यादा बुकिंग

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी को पहले दिन 30,179 बुकिंग मिली

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 17, 2025 11:38 ist
    info icon
    published onFeb 17, 2025 11:38 IST
    last updated onFeb 17, 2025 11:38 IST
    183 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XEV 9e and BE 6

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई और महिंद्रा बीई 6 एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है, एक्सईवी 9ई और बीई6 को पहले ही दिन कुल 30,179 बुकिंग हासिल हुई।

    महिंद्रा का कहना है कि इन बुकिंग आंकड़ों में से 56 प्रतिशत हिस्सेदारी एक्सईवी 9ई कार (16,900 यूनिट्स) की रही, जबकि बीई6 (13,279 यूनिट्स) को 44 प्रतिशत बुकिंग मिली। 73 प्रतिशत ग्राहकों ने इन दोनों कारों के 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक से लैस टॉप पैक 3 वेरिएंट को चुना है।

    यदि आप भी इन दोनों में से किसी कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन पर एक नजर जरूर डाल लें:

    महिंद्रा बीई 6

    महिंद्रा बीई 6 एक छोटी और स्पोर्टी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है। इसमें एरो डायनामिक एफिशिएंसी के लिए हुड स्कूप के साथ शार्प कट दिए गए हैं। इसकी डिजाइन एंगुलर है और इसमें कई मॉडर्न एलईडी लाइटिंग एलिमेंट दिए गए हैं। केबिन के अंदर इसमें ड्यूल स्क्रीन दी गई है और इसकी ड्राइवर सेंट्रिक थीम फाइटर जेट की तरह लगती है। इस फोटो गैलरी में देखें बीई 6 का पूरा लुक

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई

    Mahindra XEV 9e Front

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई बड़ी कार है जो फैमिली के हिसाब से अच्छी है। एसयूवी-कूपे बॉडी स्टाइल वाली इस कार में कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग एलिमेंट दिए गए हैं। यह गाड़ी लुक्स में काफी आकर्षक दिखती है। इसके केबिन की डिजाइन काफी सिंपल है, इसका सबसे बड़ा हाइलाइट थ्री-स्क्रीन सेटअप है जो डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई तक फैला हुआ है। इस फोटो गैलरी में देखें एक्सईवी 9ई का पूरा लुक

    महिंद्रा बीई 6 और एक्सईवी 9ई: बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    महिंद्रा बीई 6 और एक्सईवी 9ई में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं:

    स्पेसिफिकेशन 

    महिंद्रा बीई 6

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई 

    बैटरी पैक 

    59 केडब्ल्यूएच 

    79 केडब्ल्यूएच 

    59 केडब्ल्यूएच 

    79 केडब्ल्यूएच 

    पावर 

    231 पीएस 

    286 पीएस 

    231 पीएस 

    286 पीएस 

    टॉर्क 

    380 एनएम 

    380 एनएम 

    380 एनएम 

    380 एनएम 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    1

    1

    ड्राइवट्रेन 

    आरडब्ल्यूडी *

    आरडब्ल्यूडी  

    आरडब्ल्यूडी  

    आरडब्ल्यूडी  

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+ पार्ट 2)

    557 किलोमीटर 

    683 किलोमीटर 

    542 किलोमीटर 

    656 किलोमीटर 

    महिंद्रा बीई 6 और एक्सईवी 9ई: प्राइस व कंपेरिजन

    महिंद्रा बीई 6 की कीमत 18.9 लाख रुपये से 26.9 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा से है।

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई की कीमत 21.9 लाख रुपये से 30.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका कंपेरिजन बीवाईडी एटो 3 और अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी से है। यह गाड़ी हुंडई आयोनिक 5 के मुकाबले में ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन है।

    यह भी देखें: महिंद्रा बीई 6 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बीई 6 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है